Advertisement
  • होम
  • त्योहार
  • Kharmas: खरमास में पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

Kharmas: खरमास में पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

पटना। सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करती हैं, तो इसे खरमास और धनु संक्रांति के नाम से जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के मुताबिक खरमास में मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं किया जाता। इससे पीछे की मान्यता यह है कि खरमास के दौरान सूर्यदेव का रथ खर यानी गधे खींचते […]

Advertisement
Kharmas
  • December 17, 2024 3:17 am IST, Updated 4 months ago

पटना। सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करती हैं, तो इसे खरमास और धनु संक्रांति के नाम से जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के मुताबिक खरमास में मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं किया जाता। इससे पीछे की मान्यता यह है कि खरमास के दौरान सूर्यदेव का रथ खर यानी गधे खींचते हैं, जिससे कि सूर्य की गति और तेज दोनों धीमे पड़ जाते हैं।

पति-पत्नी में झगड़े से शांति के उपाय

ऐसे में खरमास के दौरान किए गए मांगलिक कार्यों के सफल होने का फीसदी बहुत कम माना जाता है। खरमास में विवाह नहीं हो सकते, लेकिन खरमास का महीना पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए खास होता है। खरमास में कुछ ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे कि वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहे। आइए जानते हैं खरमास में घर में सुख-शांति के लिए विशेष उपाय। खरमास में अगर पति-पत्नी के बीच रोज झगड़े होते है, तो मानसिक रूप से शांति की जरुरत है।

तुलसी में नियमित रुप से जल चढ़ाए

खरमास में पति-पत्नी दोनों को तुलसी में नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ के मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। खरमास में सूर्य को अर्ध्य देना बहुत शुभ माना जाता है। रोज सुबह तांबे के लोटे से जल, अक्षत और लाल रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्ध्य देना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य बलवान होता है। यह सरल उपाय आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव ला सकता है।

रिश्ते में मधुरता बनी रहती है

नित्य सूर्य को अर्घ्य देने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। गुरुवार और शुक्रवार के दिन यह खास उपाय को अपनाना चाहिए। गुरुवार और शुक्रवार को एक मिट्टी के दीये में दो कपूर के टुकड़े डालकर उसमे आग लगाए। इसके धुएं को पूरे घर में फैला दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इससे दांपत्य जीवन बुरी नजर से दूर रहती है। रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।


Advertisement