Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • फैंस के लिए बेड न्यूज, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक्स अकाउंट हैक

फैंस के लिए बेड न्यूज, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक्स अकाउंट हैक

पटना। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की आशंका जताई जा रही है। हाल ही में उनके ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया गया। बता दें, श्रद्धा के सोशल मीडिया पर 14 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वो अक्सर एक्स पर अपने फैंस से बातचीत करती रहती हैं। वहीं अब […]

Advertisement
Shraddha Kapoor
  • March 26, 2025 8:05 am IST, Updated 5 days ago

पटना। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की आशंका जताई जा रही है। हाल ही में उनके ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया गया। बता दें, श्रद्धा के सोशल मीडिया पर 14 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वो अक्सर एक्स पर अपने फैंस से बातचीत करती रहती हैं। वहीं अब इस खबर के बाद फैंस के बीच हलचल मच गई। क्या है पूरा माजरा, आइए जानते हैं।

क्या है पूरा मामला?

25 मार्च की रात 10:18 बजे श्रद्धा कपूर के एक्स अकाउंट से एक क्रिप्टिक मैसेज पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था “Easy $28. GG!”। यह मैसेज काफी असामान्य था, जिससे यूजर्स को शक होने लगा कि शायद अभिनेत्री का अकाउंट हैक हो गया है। हालांकि, अब तक श्रद्धा कपूर या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। श्रद्धा के इस पोस्ट पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या उनका अकाउंट फिर से हैक हो गया?” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये क्रिप्टिक मैसेज क्या इशारा कर रहा है?”

श्रेया का भी अकाउंट हुआ था हैक

बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट पहले भी हैक हो चुके हैं। कुछ समय पहले मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और तमिल संगीतकार डी इम्मान के एक्स अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद कई कोशिशों के बाद भी श्रेया घोषाल का अकाउंट उन्हें अभी तक वापस नहीं मिल पाया है। ऐसे में श्रद्धा कपूर की पोस्ट के बाद फैंस और ज्यादा चिंतित हो गए हैं।

श्रद्धा कपूर की पर्सनल लाइफ

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में वह राहुल मोदी के साथ एक शादी समारोह में नजर आईं, जिससे उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। राहुल मोदी स्क्रीनराइटर हैं और उन्होंने फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” (2023) का सह-लेखन किया था, जिसमें श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे। हालांकि श्रद्धा ने अब तक अपनी लव लाइफ को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


Advertisement