पटना। लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Election 2024 Result) के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। अब तक प्राप्त रुझानों से एनडीए सबसे आगे चल रही है। भाजपा लगभग 250 सीटों से बढ़त बनाए हुए है। आकंड़ो की बात करें तो एनडीए 290 से अधिक सीटों से आगे चल रही है। वहीं इंडिया एलायंस 231 सीटों […]
पटना। लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Election 2024 Result) के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। अब तक प्राप्त रुझानों से एनडीए सबसे आगे चल रही है। भाजपा लगभग 250 सीटों से बढ़त बनाए हुए है। आकंड़ो की बात करें तो एनडीए 290 से अधिक सीटों से आगे चल रही है। वहीं इंडिया एलायंस 231 सीटों पर आगे है। रुझानों के मुताबिक भाजपा को अपने दम पर बहुमत प्राप्त नहीं हो रही है। इससे साफ स्पष्ट है कि इस बार सत्ता की चाबी किसी और के हाथ लग सकती है।
एनडीए बिहार के चुनाव में सबसे आगे चल रही है। जिससे सवाल उठता है कि इस बार बिहार की सत्ता किसके पास रहेगी। यदि रुझानों को देखे तो इस बार नीतीश कुमार व चिराग पासवान सत्ता के केन्द्र में रहेंगे। जेडीयू बिहार में 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें से यदि जहानाबाद की सीट को छोड़ दिया जाए तो जेडीयू 15 सीटों से आगे चल रही है।
वहीं चिराग पासवान की पार्टी सभी सीटों पर आगे है। बता दें कि लोक जनता पार्टी रामविलास बिहार में 5 लोकसाभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। रुझानों को देखते हुए यह सवाल खड़ा होता है कि अब बिहार की सत्ता किस पार्टी के हाथ जाएगी।
माना जा रहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आस -पास भी नहीं पहुंचती तो नीतीश कुमार और चिराग पावान की मांग बढ़ सकती है। एनडीए हो या इंडिया एलायंस दोनों ही हर हाल में नीतीश या पासवान को अपने पाले में करना चाहेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार किसके हाथ में होगी बिहार की सत्ता।