असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम
एआईएमआईएम प्रवक्ता आदिल हसन ने बताया कि प्रदेश इकाई की ओर से लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पार्टी को दिया गया है। अब कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, इस पर आखिरी फैसला ओवैसी लेंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार यानी आज शाम असदुद्दीन ओवैसी किशनगंज पहुंचेंगे। किशनगंज एक मुस्लिम बहुल इलाका है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। रात के समय विश्राम करेंगे। शनिवार को किशनगंज के बहादुरगंज में रैली को संबोधित करेंगे।
गोपालगंज से गोरखपुर के लिए रवाना
इसके बाद दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। दरभंगा में पार्टी नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे। 03 मई यानी को ही दरभंगा से मोतिहारी चले जाएंगे। मोतिहारी में रात को आराम करेंगे। 4 मई को मोतिहारी के ढाका में जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद 04 मई यानी रविवार को गोपालगंज जाएंगे। वहां पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। गोपालगंज से रविवार को ही गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।
बिहार में फिर आजमाएंगे अपनी ताकत
सीएम की रेस में इन नामों पर चर्चा
1- रेखा गुप्ता, शालीमार बाग से विधायक, प्लस फैक्टर- बनिया और महिला
2- अभय वर्मा, लक्ष्मी नगर से विधायक, प्लस फैक्टर- पूर्वांचली
3- आशीष सूद, जनकपुरी से विधायक, प्लस फैक्टर – पंजाबी और संगठन के पुराने व्यक्ति
4- रवीन्द्र राज, बवाना से विधायक, प्लस फैक्टर- दलित चेहरा
5- पवन शर्मा, उत्तम नगर से विधायक, प्लस फैक्टर- यह माना जा रहा है कि गोधरा कांड के समय पर मोदी की काफी मदद की थी और दिल्ली में मोदी जी उनके घर पर भी रुके थे और संगठन के भी करीबी है और मोदी जी के पसंदीदा में भी हैं.
कैसा है राजनीतिक सफर?
रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग़ सीट से बीजेपी की विधायक चुनी गई हैं। जिस वजह से माना जा रहा है कि रेखा गुप्ता महिला सीएम तौर पर दिल्ली सीएम की रेस में सबसे मजबूत दावेदार हैं। उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय परिषद से शुरू हुआ, जहां वे दिल्ली यूनिवर्सिटी की सचिव भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता का लगाव शुरू से ही शहरी व ग्रामीण दोनों समाजों से रहा है। उनका परिवार हरियाणा के जुलाना में व्यापार करता है, जबकि उनका राजनीतिक और शैक्षिक विकास दिल्ली में हुआ. वे समय-समय पर अपने गांव हरियाणा भी आती-जाती रहती हैं। रेखा गुप्ता पर एक भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं है।
वैश्य समुदाय से आती हैं रेखा गुप्ता
बता दें रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से हैं, जिनकी दिल्ली में बड़ी संख्या है। वैश्य समुदाय बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है. उनके राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर कोई महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी जाती है तो रेखा गुप्ता की दावेदारी काफी मजबूत हो सकती है. फिलहाल देश में भाजपा के कोई भी महिला सीएम नहीं है.
कल है शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा, जिसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे. शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा. मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ, विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शपथ ग्रहण से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया. इस संबंध में प्रदेश कार्यालय में बैठक भी हुई. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है. वहीं खबर है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी वाले लोग भी शामिल होंगे।
नई दिल्ली सीट से केजरीवाल हारे
कालकाजी विधानसभा सीट से सीएम आतिशी किसी तरह चुनाव जीत गईं है। आतिश ने भाजपा के बड़बोले नेता रमेश बिधूड़ी को हराया हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा, लेकिन अंत में बाजी वर्मा के हाथ लगी। प्रवेश वर्मा ने 3182 सीटों से अरविंद केजरीवाल को हराया है। जीत के बाद प्रवेश वर्मा केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे। प्रवेश वर्मा को इस चुनाव में सीएम का चेहरा माना जा रहा है।
जंगपुरा से मनीष सिसोदिया हारे
जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन भाजपा के तरविंदर मारवाह ने उन्हें हरा दिया। कालकाजी से सीएम आतिशी और बीजेपी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के बीच मुख्य मुकाबला रहा। इस मुकाबले में सीएम आतिशी चुनाव जीत गई हैं। आतिशी ने कालकाजी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को हराया। वैसे भी नई दिल्ली सीट का इतिहास रहा है कि जो भी प्रत्याशी इस सीट से चुनाव लड़ता है वह दिल्ली का मुख्यमंत्री बनता है।
जंगपुरा सीट पर कड़ा मुकाबला
जंगपुरा सीट से तरविंदर सिंह मारवाह को जीत मिली है। उन्होंने इस सीट से मनीष सिसोदिया को हराकर जीत दर्ज की है। जंगपुरा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर थी। दिल्ली कैंट विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र कादियान ने जीत दर्ज की है। दिल्ली में 27 साल का सूखा खत्म करके बीजेपी अपनी सरकार बनाने वाली है।
जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार
पटना: बिहार की एक सीट पर होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए जेडीयू ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. जेडीयू ने ललन प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है. ललन प्रसाद अत्यंत पिछड़े समुदाय की धानुक जाति से आते हैं और समता पार्टी के समय से ही सीएम नीतीश कुमार के करीबी रहे हैं. लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने से खाली हुई विधान परिषद की एक सीट एनडीए में जेडीयू के खाते में चली गई है.
ललन प्रसाद पर जताया भरोसा
बता दें कि जेडीयू प्रदेश कार्यालय में एनडीए ने ललन प्रसाद को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया है. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल और गठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे. 52 वर्षीय ललन प्रसाद पार्टी की स्थापना के समय से ही जनता दल यूनाइटेड से जुड़े हुए हैं। घाट 2001 से 2005 तक कुसुंबा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष रहे। 2009 से 2013 तक वह शेखपुरा में जदयू के जिला उपाध्यक्ष रहे। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें यहां विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी थी.
ललन प्रसाद की राजनीतिक इतिहास
ललन प्रसाद शेखपुरा के जिला परिषद सदस्य और उपाध्यक्ष रह चुके हैं. वह शेखपुरा में पार्टी और संगठन के विस्तार के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं. जदयू नेता ललन प्रसाद समता पार्टी के गठन के बाद से ही काफी सक्रिय हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे समर्पण के साथ पार्टी और संगठन के लिए काम कर रहे हैं. वह तीन बार जिला पार्षद रह चुके हैं और उनकी छवि एक बेदाग नेता की है. एनडीए ने सर्वसम्मति से उन्हें एमएलसी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है.
पटना: बिहार के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के लिए आज गुरुवार सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है. मतदाता शाम 4 बजे तक मतदान कर सकते हैं. इस चुनाव में कुल 1,54,828 वोटर्स वोट डालेंगे. तिरहुत स्नातक चुनाव के लिए चार जिलों में मतदान हो रहा है. इनमें मुजफ्फरपुर में 67 हजार 547, सीतामढी में 43 हजार, वैशाली में 37 हजार 640 और शिवहर जिले में 6,641 स्नातक मतदाता आज वोट डालेंगे.
9 दिसंबर को वोटों की गिनती
तिरहुत उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कुल 197 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 89 मूल मतदान केंद्र हैं। जबकि 107 बूथों को सहायक बूथ की श्रेणी में रखा गया है. चुनाव खत्म होने के बाद 9 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. बता दें कि तिरहुत स्नातक उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. चारों जिलों में नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं. निर्वाचन विभाग पटना में एक नियंत्रण कक्ष भी काम कर रही है और शिकायतों पर जल्द कार्रवाई भी की जा रही है।
कुल 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए कुल 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिसमें मुख्य मुकाबला महागठबंधन और एनडीए प्रत्याशियों के बीच होता दिख रहा है, लेकिन खेल बिगाड़ने के लिए जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी राकेश रोशन चुनावी मैदान में अपना दबदबा बनाये हुए हैं.
इन पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर
NDA से जेडीयू के अभिषेक झा चुनावी मैदान में हैं. जबकि गोपी किशन राजद से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. विनायक गौतम और चिराग पासवान की पार्टी आरएलजेपी के बागी नेता और निर्दलीय उम्मीदवार राकेश रोशन भी चुनाव लड़ रहे हैं और जीत का दावा कर इस तरह से ये किसी का भी खेल बिगाड़ सकते हैं.
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ये लोग मैदान में
इसके अलावा, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अरविंद कुमार विभट, अरुण कुमार जैन, ऋषि कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार वत्स, राजेश कुमार रोशन, एहतेशामुल हसन रहमानी, प्रणय कुमार, भूषण महतो, रिंकू कुमारी, संजय कुमार झा, संजीव भूषण, वंशीधर व्रजवाशी, संजना भारती शामिल हैं. संजीव कुमार भी इस रेस में शामिल हैं.
देवेश चंद्र ठाकुर थे विधान परिषद सदस्य
बता दें कि इससे पहले देवेश चंद्र ठाकुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधान परिषद सदस्य बने थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सीतामढी लोकसभा सीट से टिकट दिया और वह चुनाव जीतकर सांसद बन गये. तिरहुत स्नातक चुनाव का कार्यकाल नवंबर 2026 तक है और अभी 2 साल बाकी हैं. इसके लिए चुनाव कराए जा रहे हैं.
पटना: विधान परिषद (स्नातक) के उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है. चुनाव जीतने के लिए सभी प्रत्याशी अपनी तरफ से हर कोशिश आजमा रहे हैं. इस बीच मंगलवार की देर रात सीतामढी जिला पुलिस ने जन सुराज पार्टी की एक गाड़ी जब्त कर ली है. जब्त की गई गाड़ी से 1.52 लाख रुपये कैश मिले हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी की तरफ से ये रुपये मतदाताओं में बांटने के लिए ले जाए जा रहे थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी। पता लगाया जा रहा है कि ये रुपये किस मकसद से लाए जा रहे थे।
तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी
बता दें कि डुमरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक लग्जरी कार से रुपयों से भरे बैग के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये लोग जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता हैं. जिस गाड़ी से रुपयों से भरा बैग बरामद किया गया. इस पर भारत सरकार लिखा हुआ है. गौरतलब है कि विधान परिषद चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होना है. हिरासत में लिए गए लोगों पर चुनाव के लिए मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया जा रहा है.
प्रत्याशी के पक्ष में मांग रहे थे वोट
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर के रहने वाले विनायक गौतम जन सुराज पार्टी से उम्मीदवार हैं. जन सुराज पार्टी सुप्रीमो प्रशांत किशोर लगातार सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई बैठकें कीं और मतदाताओं से अपने उम्मीदवार को चुनाव में जीताने की अपील की थी. एसपी मनोज तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.
5 दिसंबर को वोटिंग
इस मामले में डुमरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है. बता दें कि तिरहुत स्नातक उपचुनाव चार जिलों को कवर करते हुए आयोजित किया जाता है जहां स्नातक मतदाता हैं। इस उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को इन चार जिलों सीतामढी, शिवहर, वैशाली और मुजफ्फरपुर में वोटिंग है. देवेश चंद्र ठाकुर के जेडीयू सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी.
पटना: बिहार में पूरी तरह से शराबबंद है. लेकिन पैक्स चुनाव में जब एक शिक्षक को पीठासीन पदाधिकारी की ड्यूटी दी गई तो वह मतदान के दिन नशे में धुत होकर वोट डालने पहुंचे. पैक्स प्रत्याशी के समर्थन में मतपत्र गिरा रहे पीठासीन पदाधिकारी को पुलिस ने मतदान केंद्र से ही गिरफ्तार कर लिया.
खगड़िया के गोगरी की घटना
बता दें कि यह पूरा मामला खगड़िया के गोगरी का है. जहां इस तरह की सूचना के बाद चुनाव अधिकारी ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. दरअसल, गोगरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को पैक्स चुनाव के लिए मतदान हुआ था. वोटिंग के दौरान इटहरी पंचायत के पंचायत भवन पर शराब के नशे में धुत पीठासीन पदाधिकारी राजीव कुमार एक प्रत्याशी के समर्थन में खुद से ही अपनी जेब में रखे मतपत्र को बॉक्स में गिरा रहे थे.
अन्य प्रत्याशियों के समर्थक ने किया विरोध
फिर क्या, पीठासीन पदाधिकारी की हरकत देख वहां मौजूद अन्य प्रत्याशियों के समर्थक विरोध करने लगे. जिसके बाद उक्त कर्मचारी को मतदान केंद्र पर ही रोक दिया गया. दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने घटना की जानकारी गोगरी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजाराम पंडित एवं गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार को दी गई।
जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई
घटना की जानकारी मिलते ही गोगरी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी और गोगरी थानाध्यक्ष मतदान केंद्र पहुंचे और पीठासीन पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. थाने में ब्रेथ एनालाइजर मशीन मंगवाकर जांच करायी गयी. जिसमें पीठासीन पदाधिकारी द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई.
पटना: मोतिहारी जिले में हो रहे आज पैक्स चुनाव के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हमले हुए. जिले में करीब एक माह के अंदर पुलिस पर आधा दर्जन से अधिक हमले हो चुके हैं. दरअसल, जिले भर में पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली बनने की कोशिशें जोर पकड़ती नजर आ रही हैं।
लगातार आ रही हमले की ख़बर
आए दिन पुलिस और जनता के बीच हमले की खबरें आती रहती हैं. जिले के दो थाना क्षेत्रों में मंगलवार को फिर पुलिस पर हमला हुआ. इस हमले में कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के पुलिस बल अपनी जान बचाकर भाग गये, जबकि दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में पुलिस ने दो बार फायरिंग की और कुछ लोगों को हिरासत में लिया.
एक माह के अंदर आधा दर्जन से अधिक हमले
एक माह के अंदर कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में मोतिहारी पुलिस पर आधा दर्जन से अधिक हमले हो चुके हैं. कई जगहों पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पैक्स चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल बुधवार को होना है, जिसके चलते सोमवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। लेकिन मंगलवार को बलुआ-गुआबारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवेज आलम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालकर चुनाव प्रचार कर रहे थे.
जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस
वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद कुंडवा चैनपुर थाने की पुलिस रैली स्थल पर पहुंची और बाइक रैली रोकने को कहा, जिसके बाद समर्थक नाराज हो गये. कुंडवा पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थन में चैनपुर थाने पर हमला. इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई. ईंट-पत्थर चलते दिखे। खुद को घिरा देख पुलिस टीम को गाड़ी लेकर भागना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
चुनाव के दौरान दो पैक्स अध्यक्षों के समर्थक भिड़े
बता दें कि जिले के दरपा थाना क्षेत्र में आज पैक्स चुनाव हो रहा है, जहां दो पैक्स अध्यक्षों के समर्थक आपस में मारपीट करने लगे. सूचना के बाद दरपा पुलिस की टीम थाना क्षेत्र के तिनकोनी पंचायत बूथ पर पहुंची, जहां पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थक पुलिस टीम के साथ जुटे थे. सूचना मिलते ही दरपा थाना प्रभारी उमाशंकर मांझी समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे और स्थिति गंभीर देख पुलिस को आत्मरक्षा में दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी.
अन्य उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस
सुरेंद्र कुमार एवं तीन उपद्रवी पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी रणविजय कुमार एवं अशोक कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. दरपा थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. साथ ही अन्य उपद्रवियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. साथ ही मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया.
पटना। बिहार में पहले चरण के पैक्स चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया हैं। आज बक्सर और मुजफ्फरपुर जिले में वोटिंग हो रही है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को ही सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मतदानकर्मी को सामग्री बांट दी कर दी गयी।
कई पदों के लिए चुनाव आयोजित
हर तीन वोटिंग सेंटर पर एक पीसीसीपी (प्रोसेस कंट्रोल पॉइंट) और आठ सेंटरों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। वोटों की गिनती 27 नवंबर को होगी। वोटिंग सुबह 8 बजे से प्रखंड मुख्यालयों पर होगी। बक्सर जिले के छह प्रखंडों – सिमरी, चौसा, राजपुर, चौगाई, ब्रह्मपुर और चक्की में सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी। कुल 188 वोटिंग सेंटरो पर 1,02,666 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन प्रखंडों में 61 पैक्स के अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं।
शांतिपूर्ण मतदान करें
वहीं मुजफ्फरपुर जिले में आज चार प्रखंडों में चुनाव होना है। यह प्रखंड गायघाट, बोचहा, औराई और कटरा में पैक्स चुनाव आयोजित हो रहा है। यहां मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 4:30 बजे तक चलेगा। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था आयोजित की गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिए अध्यक्ष पद के लिए लाल रंग के वोट पत्र तैयार किए गए हैं। जिला प्रशासन ने निर्वाची पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के निर्देश दिए हैं। वोटरों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हिस्सा लें।
स्थिति से निपटने के इंतजाम
पहले चरण के इस चुनाव को जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बड़ी संख्या में वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वोटिंग सेंटर पर जा रहे हैं और लाइनों में लग रहे हैं। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतदान के बाद मतगणना स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए प्रशासन सतर्क है, और यह सुनिश्चित किया गया है कि चुनाव सुचारु रुप से हो।
पटना। गया की इमामगंज विधानसभा सीट से उपचुनाव में 'हम' की उम्मीदवार और जीतन राम माझी की बहू दीपा मांझी ने जीत हासिल की हैं, लेकिन इसको लेकर अभी औपचारिक ऐलान बाकी है। जीतन राम मांझी ने बता दिया है कि उनकी बहू 6 हजार से अधिक वोटों से जीत गई हैं।
मांझी ने जनता का जताया आभार
बहू की जीत की खुशी से जीतन राम मांझी बहुत खुश हैं। 23 नवंबर की सुबह शुरू हुई मतगणना में शुरुआत के 4 चरणों तक आरजेडी के उम्मीदवार रोशन कुमार आगे चल रहे थे, लेकिन पांचवें राउंड से वह पीछे हो गए। जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "एनडीए समर्थित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती दीपा मांझी जी पर भरोसा जताने के लिए इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार।
पीएम के सपने को पंख लगाएंगे
इमामगंज क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने श्रीमती दीपा मांझी जी को 6 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास का मार्ग को प्रशस्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। क्षेत्र की जनता के उम्मीदों को टूटने नहीं देंगे। हम सभी मिलकर इस क्षेत्र को और भी उन्नत बनाएंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को पंख लगाएंगे। "
पटना। बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। शुरुआती रुझान भी आने लगें हैं। पोस्टल बैलेट के बाद वोटों की गिनती होगी।
गया की 2 हॉट सीटों पर मतों की गणना शुरू
गया कॉलेज में मतों की गणना की जाएगी। गिनती से पहले बेलागंज से आरजेडी उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बेलागंज की जनता का उनपर जो प्यार और विश्वास किया है उसका वे आकलन करने आए हैं। हमने सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ा है। गया में 2 विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। काउंटिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था तीसरे चरण में है। गया की दो हॉट सीट पर उपचुनाव की मतों की गणना शुरु हो गई है।
व्यवस्था के लिए कई काउंटर बनाए गए
डीएम डॉ त्याग राजन एसएम और एसएसपी आशीष भारती समेत कई पुलिस पदाधिकारी मतगणना केंद्र पहुंचे हैं। मतगणना को लेकर गया कॉलेज रोड पर सभी वाहनों के लिए नो एंट्री कर दिया गया है। भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा सीट पर थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरु हो गई। मतगणना स्थल पर सुविधा के लिहाज से कई काउंटर बनाए गए हैं। तरारी, विधानसभा क्षेत्र की वोटों की गिनती के लिए जिला मुख्यालय स्थित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के लिए कई अलग-अलग काउंटर बनाए है।
वोंटो की गिनती के सारी तैयारी पूरी
बिहार की 4 सीटों पर वोटों की गिनती की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बेलागंज, रामगढ़, तरारी और इमामगंज सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना स्थल पर मेडिकल काउंटर, पर्यवेक्षक, जिला नियंत्रण कक्ष और वरीय पदाधिकारी के बैठने की व्यवस्था, स्टाफ, फोटो कॉपी मशीन और कंप्यूटर समेत कई प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
पटना। बिहार के 16 पैक्सों में चुनाव स्थगित कर दिया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। प्राधिकार ने बताया है कि अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक चुनाव स्थगित किया गया है। बिक्रम इंग्लिश, बक्सर के कुशलपुर, मधेपुरा के महुआ दिघड़ा पैक्स का चुनाव को स्थगित किया गया है।
चुनाव के लिए नामांकन
वहीं, जहानाबाद के कल्पा, लखीसराय के उरैन, उत्तर सेरथु, पूर्वी चंपारण के बराजयराम, बारावां, हराज नुरूल्लाहपुर पैक्स के भी चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। मुंगेर के गनैली, पश्चिम चंपारण के चनायनबांध, वैशाली के गोसपुर इजरा पंचायत, सारण के बाजीतपुर, सुल्तानपुर पंचायत, अरवल के किंजर और सीतामढ़ी के नरहा पैक्स का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। पटना में 81 और मुजफ्फरपुर में 74 पैक्सों में चुनाव खगड़िया में 22, कटिहार में 35, किशनगंज में 39 में पहले चरण में चुनाव के लिए नामांकन होगा।
स्क्रूटनी 14 से 16 नवंबर तक
वहीं पूर्वी चंपारण में 69, नवादा में 64, मधेपुरा में 42, मधुबनी में 38, लखीसराय में 22, मुंगेर में 12, मुजफ्फरपुर में 74, नालंदा में 53, पटना में 81 पैक्सों में पहले चरण के के लिए नामांकन होगा। रोहतास में 51, समस्तीपुर में 58, पूर्णिया में 33, शिवहर में 20, सहरसा में 22, शेखपुरा में 13, सीतामढ़ी में 37, सारण में 61, वैशाली में 55 और सुपौल में 39 पैक्सों में 26 नवंबर को चुनाव की तारीख निर्धारित है। पहले चरण में भरे गये नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 14 से 16 नवंबर तक होगी।
पैक्स क्या है?
19 नवंबर को नामांकन वापस लेने और चुनाव चिह्न आवंटित करने की तिथि निर्धारित की गई है। 26 नवंबर को मतदान होना है। मतदान के दिन ही 26 नवंबर या 27 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति यानी पैक्स।  पैक्स आम लोगों को सुविधा मुहैया करता है।  पैक्स एक सहकारी समिति है।  यह किसानों को सस्ते ब्याज पर लोन, बीज, खाद, दवाइयां उपलब्ध करवाती है. इससे किसानों को बहुत लाभ होता है।
पटना। बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। बेलागंज, तरारी, रामगढ़ और इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में 12 लाख से ज्यादा वोटर्स केवल एक साल के लिए 4 विधायक चुनेंगे, जिसके लिए 38 उम्मीदवारों चुनावी मैदान में उतरे है।
9.45 प्रतिशत वोटिंग हुई
सुबह 9 बजे तक इन चारों विधानसभा में कुल 9.54 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा रामगढ़ में 11.35% वोटिंग हुई है। गया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए है। यहां 346 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें से 320 अति संवेदनशील बूथ हैं। इन बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतगणना होगी। केवल 26 बूथ पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इन 4 सीटों में से 3 पर पिछली बार महागठबंधन का प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी।
38 प्रत्याशई चुनाव में उतरें
वहीं इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी विधायक थे। चारों ही सीटों पर पूर्व सीएम मांझी समेत कई वरिष्ठ नेता के बेटा-बहू चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे थे। साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में इन चार सीटों के उपचुनाव को सेमीफाइनल या लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। बताया दें कि सेमीफाइनल के लिटमस टेस्ट में एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। इन चार सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे गए हैं, जिनमें से 33 पुरुष और 5 महिलाओं को प्रत्याशी चुना गया है।
पटना। पहले चरण में बिहार के 138 प्रखंडों के 1617 पैक्सों में चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की प्रक्रिया 13 नवंबर तक चलेगी। बीडीओ दफ्तर में उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। पहले चरण में राज्य के सभी 38 जिलों के चिह्नित पैक्सों में नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी।
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 14 से 16 नवंबर तक होगी। 19 नवंबर को नामांकन वापस लेने और चुनाव चिह्न आवंटित करने की तारीख निश्चित की गई है। 26 नवंबर को प्रदेश में मतदान होना है। मतदान के दिन ही 26 नवंबर या 27 नवंबर को मतों की गणना भी की जाएगी। जोकीहाट, पलासी, अररिया जिले के अररिया, अरवल के अरवल, बांका के अमरपुर, कलेर, औरंगाबाद के देव, कुटुम्बा, नवीनगर, मदनपुर, कटोरिया प्रखंड के पैक्सों में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा।
इन प्रखंडों में होगा नामांकन
गढ़पुरा, बेगूसराय के बखरी, बरियापुर, खोदावन्दपुर, छौड़ाही, नावकोठी, चेरिया पश्चिम चंपारण के भितहां, नौतान, इस्माइलपुर, नरकटियागंज, भागलपुर के शाहकुंड, सन्हौला, गोपालपुर प्रखंड के पैक्सों के लिए नामांकन किया जायेगा। पटना में 81 और मुजफ्फरपुर में 74 पैक्सों में चुनाव के लिए नामांकन होना है। पूर्वी चंपारण में 69, कटिहार में 35, मधुबनी में 38, मुजफ्फरपुर में 74, किशनगंज में 39, लखीसराय में 22, खगड़िया में 22, मधेपुरा में 42, मुंगेर में 12, नालंदा में 53, नवादा में 64, पटना में 81 पैक्सों में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होगा।
पटना: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर जन सुराज पार्टी ने तरारी और बेलागंज विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है. अब तरारी सीट से किरण सिंह जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी होंगी. वहीं बेलागंज सीट से मो. अमजद को मौका दिया गया है।
कुछ सालों से महिला सशक्तिकरण में शामिल
किरण देवी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वह पिछले कुछ सालों से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए काम कर रही हैं। वहीं, बेलागंज से उम्मीदवार मोहम्मद अमजद ने 2005 और 2010 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी।
2 अक्टूबर को जन सुराज की स्थापना
प्रशांत किशोर ने इसी महीने 2 अक्टूबर को नई राजनीतिक पार्टी जनसुराज की घोषणा की है. पीके की जन सुराज पार्टी की यह पहली चुनावी परीक्षा है. जन सुराज ने बिहार की चारों उपचुनाव सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. पीके की पार्टी ने कैमूर जिले की रामगढ़ सीट से सुशील कुशवाहा और गया जिले की इमामगंज सीट से जीतेंद्र पासवान को मैदान में उतारा है.
13 नवंबर को वोटिंग व 23 को नतीजें
बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी. 23 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे. इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है.
सभी दलों ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
बता दें कि लगभग सभी राजनीतिक दलों ने चारों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. ऐसे में मुकाबले की स्थिति भी साफ होती दिख रही है. तरारी में सीपीआई (एमएल) से राजू यादव चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि एनडीए से बीजेपी के टिकट पर ताकतवर पूर्व विधायक सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत चुनाव लड़ रहे हैं.
पटना: बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं. जन सुराज पार्टी भी इस चुनाव में जोर-शोर से लगी हुई है. पार्टी ने रामगढ़ सीट से सुशील कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है. आज 22 अक्टूबर मंगलवार को जन सुराज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती ने कैमूर में इसकी घोषणा की है. सुशील कुशवाहा एक जमीनी कार्यकर्ता हैं. उन्होंने राजनीति का सफर बीजेपी से शुरू की.
सुशील कुशवाहा बसपा से लड़े आमचुनाव
सुशील कुशवाहा ने 2019 का लोकसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था. उन्हें 80 हजार वोट मिले. वह बसपा के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। अब प्रशांत किशोर की पार्टी ने उपचुनाव में रामगढ़ सीट से सुशील कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है. इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए पांच नामों का चयन किया गया. इसमें विनायक प्रसाद जयसवाल, शमीम अहमद, आनंद सिंह, सुशील कुशवाहा और रामनारायण राम के नाम थे.
तीन सीटों पर उम्मीदवरों के नाम का ऐलान
बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी पहले ही तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को बेलागंज से और डॉ. जितेंद्र पासवान को इमामगंज से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं रामगढ़ सीट पर सुशील कुशवाहा को मौका दिया है।
तरारी सीट पर बदले जाएंगे उम्मीदवार
बता दें कि तरारी सीट से भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो चुकी है लेकिन इसमें एक पेंच है. पार्टी ने लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह को उम्मीदवार तो बनाया है लेकिन उनका नाम बिहार की वोटर लिस्ट में नहीं है. ऐसे में यहां से उम्मीदवार बदला जा सकता है.
25 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख
बता दें कि उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है. 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। 13 नवंबर को वोटिंग होगी. नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. देखना यह होगा कि प्रशांत किशोर की पार्टी इस चुनाव में कैसा प्रदर्शन करती है.
पटना। बीजेपी ने बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। ये 40 हस्तियां चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव से पहले एनडीए प्रत्याशियों के लिए चुनाव से पहले जीत के लिए माहौल तैयार करेंगे। उपचुनाव को लेकर पार्टी कितनी सीरियस है, इसका पता सूची देखकर किया जा सकता है।
कई बड़े चेहरे जाएंगे जनता के बीच
जारी लिस्ट में पार्टी के सभी बड़े दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है। भाजपा की तरफ से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का नाम पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और फिर तीसरे नंबर पर विजय कुमार सिन्हा का नाम है। इसके अतिरिक्त नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे, गिरिराज सिंह, गोपाल नारायण सिंह, राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, ऋतुराज सिन्हा, मंगल पांडेय और डॉ. राज भूषण निषाद जैसे चेहरे भी अपनी चुनावी रणनीतियों के साथ चुनावी माहौल तैयार करेंगे।
इन दिग्गजों को किया शामिल
इस सूची में नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, विनोद तावड़े, भीखूभाई दलसानिया, रवि शंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, डॉ. प्रेम कुमार, दीपक प्रकाश, राजीव प्रताप रूडी, सैयद शाहनवाज हुसैन, राज कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। इनके अतिरिक्त नितिन नबीन, तारकिशोर प्रसाद, अमरेंद्र प्रताप सिंह, नीरज कुमार बबलू, विवेक ठाकुर, सुशील सिंह, रेणु देवी, संतोष सिंह, जनक चमार, हरि साहनी, केदार प्रसाद गुप्ता, नीतीश मिश्रा, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, भीम सिंह, अनिल शर्मा, शिवेश राम, राजेश वर्मा और मिथिलेश तिवारी का भी नाम इस सूची में शामिल किया गया है।
4 सीटों पर उपचुनाव होने है
बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें बेलागंज, तरारी, रामगढ़ और इमामगंज सीट शामिल है। बीजेपी ने इन चार में से दो सीट तरारी और रामगढ़ सीट पर अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अतिरिक्त इमामगंज में जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ की दीपा मांझी और बेलागंज में जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को बीजेपी ने अपना समर्थन दिया है। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।
पटना: बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने अपनी चार सीटों की घोषणा आज रविवार को कर दी है. तरारी से विधायक प्रत्याशी राजू यादव, बेलागंज से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह, रामगढ़ से राजद प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह और इमामगंज से राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी उर्फ ​​राजेश मांझी उम्मीदवार होंगे. (breaking news) महागठबंधन ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया है.
ऐलान होने के वक्त ये लोग रहे मौजूद
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज रविवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की.  (breaking news) इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत सीपीआई, सीपीएम और वीआईपी के नेता भी मौजूद थे.
भारी मतों से जीत का दावा
सभी नेताओं ने बिहार उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशियों की भारी मतों के अंतर से जीत का दावा किया. राज्य व केंद्र की एनडीए सरकार की विफलता भी गिनायी गयी.  (breaking news) आपको बता दें कि बिहार की चारों सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव है, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.
पटना: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इस बीच नवनिर्मित सियासी दल जन सुराज ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष मनोज भारती ने तरारी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदावर का ऐलान किया है।
लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह पर जताया भरोसा
वहीं नाम की घोषणा करते हुए बताया कि तरारी विधानसभा क्षेत्र से लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह को उम्मीदवार बनाया गया हैं। नाम की घोषणा होने के बाद जनरल एसके सिंह ने कहा कि अबतक समाज से लिया है, अब समाज के लिए कुछ करने का वक्त है। इसी विचार के साथ उन्होंने चुनावी मैदान में कदम रखने का फैसला लिया है।
इन सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव
'जन सुराज' इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित करने वाली पहली पार्टी है, जबकि अन्य पार्टियों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है. प्रशांत किशोर ने 02 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी की आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी. बता दें कि बिहार की इमामगंज, रामगढ़, तरारी और बेलागंज विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और चुनावी परिणाम 23 नवंबर को आएगा।
पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान की 23 विधानसभा सीटें खाली हो गई थी, जिसके लिए आज निर्वाचन आयोग उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा शाम 3.30 बजे की गई है। इसमें यूपी से 10, बिहार की 4 विधानसभा सीट, राजस्थान से 7 और एमपी की 2 सीटें शामिल हैं.
इन राज्यों में विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग (ईसी) आज मंगलवार को दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान की कुल 23 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा की है। तारीखों की घोषणा करते हुए CEC राजीव कुमार ने कहा
यूपी की इन 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव, मिल्कीपुर सीट पर तारीखों का ऐलान नहीं
यूपी में कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, करहल, सीसामऊ, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर सहित राज्य की कुल 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव कराया जाएगा. वहीं अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। दूसरी तरफ राजस्थान में दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनूं और चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ सीटों के लिए एक फेज में चुनाव होगा।
बिहार विधानसभा उपचुनाव एक फेज में
बिहार विधानसभा उपचुनाव एक फेज में 13 नवंबर को मतदान होगा . यहां भी चार सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। सीटों में शामिल इमामगंज, बेलागंज, रामगढ़, तरारी विधानसभा सीट है, जहां पर उपचुनाव होना है.
एमपी में 2 सीटों पर एक फेज में उपचुनाव
इसके अलावा एमपी में विजयपुर और बुधनी में एक फेज में 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी।
पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) कल यानी 16 अक्टूबर को बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा करने जा रहे हैं.
आज होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान
मुख्य चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड के साथ 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा करेगा. बिहार में जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें भोजपुर जिले की तरारी, कैमूर जिले की रामगढ़, गया जिले की बेलागंज और इमामगंज सीटें शामिल हैं।
बिहार में उपचुनाव होगी दिलचस्प
बिहार की चारों सीटों पर उपचुनाव की लड़ाई दिलचस्प होने वाली है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने हाल ही में नई राजनीतिक पार्टी जन सुराज पार्टी बनाई है. अब पीके की पार्टी उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है. इससे एनडीए और महागठबंधन के खेमे में भी खलबली मच गई है.
पटना: बिहार में पैक्स चुनाव की संभावित तारीख का ऐलान हो गया है। पैक्स चुनाव 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक पांच फेज में कराया जाएगा. बिहार चुनाव प्राधिकार ने इसकी सूचना जारी कर दी है. आगामी पैक्स चुनाव की तैयारियों को लेकर प्राधिकार ने 16 अक्टूबर को अहम मीटिंग बुलाई है.
बिहार में 8463 पैक्स
बता दें कि मौजूदा समय में बिहार में 8463 पैक्स हैं. इनमें से ज्यादातर पैक्स का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है. इस बार 54000 ज्यादा नए पैक्स मेंबर नियुक्त किए गए हैं. वहीं सभी पैक्स में कुल एक करोड़ 40 लाख मेंबर हैं, जो चुनाव की प्रक्रिया में अपना योगदान देंगे.
अंतिम मतदाता सूची 25 अक्टूबर को होगी प्रकाशित
बिहार चुनाव प्राधिकार ने गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर चुनाव की तैयारी करने को कहा है. बिहार राज्य चुनाव प्राधिकार के सचिव पुरुषोत्तम पासवान कि तरफ से जारी पत्र में बोला गया है कि पैक्स की अंतिम वोटर लिस्ट 25 अक्टूबर को जारी होगी और उसके बाद चुनाव की सभी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
22 अक्टूबर तक ले सकते हैं नाम वापिस
पैक्स में वोटर लिस्ट का प्रारूप 9 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है. पैक्स सदस्य अपनी आपत्ति और दावा 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं. इस दौरान सदस्य नाम जोड़ने या हटाने को लेकर आपत्ति कर सकते है. इसकी जांच के बाद ही वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 25 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.
लास्ट फेज के लिए 21 नवंबर तक नामांकन
पैक्स चुनाव के लिए जारी संभावित तारीख के मुताबिक पहले चरण का मतदान 26 नवंबर को होगा. इसके लिए नामांकन 11 से 13 नवंबर तक होगा. दूसरे चरण में 27 नवंबर को वोटिंग होगी, 13 से 16 नवंबर तक नामांकन होगा. तीसरे चरण के लिए मतदान 29 नवंबर को होगा और इसके लिए नामांकन 16 से 18 नवंबर तक होंगे.
इन दिन होंगे चौथे व पांचवें चरण के मतदान
चौथे चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा और इसके लिए नामांकन 17 से 18 नवंबर तक होंगे. पांचवें और अंतिम चरण का मतदान 3 दिसंबर को होगा और इसके लिए नामांकन 19 से 21 नवंबर तक होंगे.
पटना: जैसे-जैसे झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. बीजेपी के सहयोगी दल लगातार अपने लिए सीटें मांग रहे हैं. हालांकि, बीजेपी ने पहले ही अपने सहयोगियों को साफ कह दिया है कि पार्टी झारखंड में जेडीयू और आजसू के अलावा किसी से गठबंधन नहीं करेगी.
चिराग के बाद मांझी ने अटकलें की तेज
इसके बावजूद बिहार के सहयोगी दल बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं होने की स्थिति में अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग न सिर्फ झारखंड में अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं. दरअसल, उन्होंने चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है. इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी झारखंड की 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.
10 सीटों पर चुनाव लड़ने की कोशिश
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आज गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने हाल ही में चतरा में बैठक की है और वहां हमने घोषणा की है कि हम 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की कोशिश करेंगे. चूंकि हम एनडीए में हैं, इसलिए चर्चा चल रही है कि हमें जो भी सीट मिलेगी, हम चुनाव लड़ेंगे.
बीजेपी दो पार्टी के आलावा किसी के साथ नहीं करेगी गठबंधन
अगर हमें सीट नहीं भी मिली तो हम चुनाव जरूर लड़ेंगे. बता दें कि बीजेपी पहले ही अपने सहयोगियों को साफ कह चुकी है कि पार्टी झारखंड में जेडीयू और आजसू के अलावा किसी से गठबंधन नहीं करेगी. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या हम झारखंड में चुनाव लड़कर बीजेपी को झटका देने की तैयारी में हैं.
पटना : बिहार के बेगूसराय में लोजपा चीफ और मोदी 3.0 में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मटिहानी विधानसभा में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। जहां चिराग पासवान के इस कार्यक्रम को लेकर बताया गया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रखा गया है। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट।
NDA में टूट की सवाल पर बोले यह सपना सपना ही रह जाएगा
वहीं, विपक्ष के NDA में टूट के सवाल पर मीडिया से रूबरू होते हुए चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी दलों का यह सपना सपना ही रह जाएगा. विपक्ष का यह सपना कभी पूरा नहीं होने जा रहा है. एनडीए एलायंस मजबूती के साथ खड़ा है और हमसब मिलकर आगे की तरफ बढ़ रहे हैं. 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन की जीत निश्चित है। हम लोग आगामी विधानसभा के साथ 2029 आमचुनाव में लगातार चौथी बार जीत का परचम भी लहराने की तैयारी में है और NDA की सरकार भी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी.
मटिहानी विधायक पर साधा निशाना
बता दें कि जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने LJP विधायक के JDU ज्वाइन करने पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में हमें अकेले चुनावी मैदान में उतरना पड़ा था. इस दौरान हमारे पिता की मृत्यु हो गई थी. इसके बाद भी मटिहानी की जनता ने खूब प्यार और आशीर्वाद दिया. 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' को बढ़ावा मिला. ये बात अलग है कि कुछ ऐसे लोग है जो अपने व्यक्तिगत फायदा से हमारे नेता रामविलास पासवान के सिद्धांत की फ़िक्र नहीं की, ना ही उनके विचारों की चिंता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया विजन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' का विजन लेकर आपके बीच आया हूं. मैं आपसे वादा करता हूं और आपका आशीर्वाद चाहता हूं कि अगली बार जब हमारी पार्टी का उम्मीदवार मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े तो उसे जिताकर विधानसभा भेजें। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने विकसित बिहार के लिए यहां की जनता से जो वादा किया है, उसे पूरा करूंगा. हमारा विजन और मिशन बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट बनाना है।
विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ने की तैयारी
वहीं पत्रकारों से बात करते होते हुए लोजपा चीफ ने आगे कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास आगामी बिहार विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। मटिहानी विधानसभा वह विधानसभा है जिसे हमारी पार्टी ने विपरीत परिस्थितियों में 2020 में जीता है. आने वाले दिनों में हम बिहार के अलग-अलग विधानसभाओं में अपना विजन लेकर जनता के बीच जाएंगे. इसी सोच के साथ आज से जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है.
पटना : बिहार में दो सीटों पर राज्यसभा मेंबर के लिए चुनाव होना है। मालूम हो कि विवेक ठाकुर और मीसा भारती के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यह दोनों सीट खाली हुई है। इन दो सीटों के लिए आज बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि इन दोनों सीटों के लिए अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। उम्मीदवारों के नामों को लकेर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बिहार में भाजपा की एक और राजद की एक सीट खाली है।
3 सितंबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज 14 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी. स्क्रूटनी प्रक्रिया 22 अगस्त को होगी और नामांकन वापस लेने के लिए 27 अगस्त तक का समय दिया गया है. मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी. इस अवधि में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
दोनों सदनों में सीटें खाली
बता दें कि आमचुनाव के बाद राज्यसभा और विधानसभा दोनों सदनों में सीटें खाली हो गई हैं. एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में दो राज्यसभा सीटें और चार विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं. अब इमामगंज, तरारी, रामगढ़ और बेलागंज में उपचुनाव होना है. इन सीटों पर पहले जो विधायक थे, वे अब सांसद बन गये हैं. वहीं, मीसा भारती का राज्यसभा कार्यकाल 7 जुलाई 2028 को और विवेक ठाकुर का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा था। दोनों का कार्यकाल अभी बाकी था, लेकिन दोनों ने 2024 लोकसभा में जीत हासिल कर ली है। जिसके चलते अब उनकी राज्यसभा सीटें खाली हो गई हैं.
चुनाव को देखते हुए रणनीति की तैयारी
इन सभी सीटों पर चुनाव को देखते हुए सभी सियासी दल रणनीति बनाने में लग गए हैं. बिहार की राजनीति में राज्यसभा सदस्य के नाम को लेकर अटकलें तेज हैं, लेकिन अभी तक कोई नाम स्पष्ट नहीं हुआ है. अब नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे।
पटना : बिहार में राज्य सभा की 2 सीटों पर उपचुनाव होने है, इसके लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है. राजद और भाजपा एक-एक राज्यसभा के मेंबर के लोकसभा चुनाव जीतने की वजह इन दोनों सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. आज बुधवार को जारी आदेशों के मुताबिक उप चुनाव की विशेष सूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी. नामांकन की आखिरी तिथि 21 अगस्त है. नामांकन की जांच 22 अगसत को की जाएगी, जबकि 27 अगस्त तक कैंडिडेट अपना नाम वापस ले सकते हैं. 3 सितंबर को दोनों सीटों के लिए वोटिंग होगी।
लालू परिवार के खाते में पाटलिपुत्र सीट
राजद पार्टी की तरफ से लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती राज्यसभा सांसद जो 2022 में निर्वाचित हुई थी और अभी उनका कार्यकाल 7 जुलाई 2028 तक शेष है. मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव में जीत हासिल की हैं तो ऐसे में वह सीट खाली हो चुकी है. बता दें कि राज्यसभा की यह सीट लालू परिवार के खाते में रही है, लेकिन मौजूदा स्थिति में यह सीट NDA के खाते में जा सकती है.
बीजेपी के खाते में जा सकता है ये सीट
बता दें कि भाजपा की भी एक राज्यसभा सीट रिक्त है. राजधानी पटना से भाजपा के पूर्व सांसद सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर जो साल 2000 में राज्यसभा एमपी के लिए चुने गए थे. इस बार वह नवादा संसदीय क्षेत्र के सांसद चुने गए हैं. अभी उस सीट पर 2 वर्ष का कार्यकाल बचा हुआ है. यह सीट एक बार फिर बीजेपी के खाते में जाना निश्चित है. हालांकि अभी नाम को लेकर अटकलें और कयासों का सिलसिला जारी है.
पटना: रुपौली विधानसभा चुनावी परिणाम पर मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह बहुत दुखद है. मैं और एनडीए के सभी नेता सीएम नीतीश कुमार के साथ गए थे. हमें पूरी उम्मीद थी कि वहां से एनडीए उम्मीदवार जीतेंगे. लेकिन जो परिणाम आया है, उसे समझने की जरूरत है.
हार का कारण पता करेंगे
उन्होंने आगे कहा कि हम जनता के आदेश का सम्मान करते हैं. साथ ही आने वाले समय में हम इन परिणामों से भी सीखेंगे . हम वहां समीक्षा करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि हार किन वजहों से हुई है. आगे 4 जिलों में उपचुनाव होने वाली है
आने वाले चुनावों को लेकर बोले
इसमें इमामगंज और बेलागंज, आरा में तरारी और बक्सर में रामगढ़ शामिल है. यहां भी हमारी सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. जैसे ही चुनाव आयोग घोषणा करेगा, उसके बाद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी जाएगी. इसलिए हम आगे की तैयारियों के लिए भी समीक्षा कर रहे हैं.
भीतरघात करने वालों पर होगी कार्रवाई
बिहार की नीतीश सरकार में भाजपा के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि समीक्षा के बाद सारी बातें सामने आ जाएंगी। अगर इसमें कोई भीतरघात हुई है, जो पार्टी के खिलाफ काम करेगी। पार्टी को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हम ऐसे लोगों से सतर्क और सजग रहेंगे। आपको बता दें कि रूपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जेडीयू और आरजेडी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के कलाधर मंडल को 8 हजार 246 वोटों से हराया। शंकर सिंह को 68,070 वोट मिले। जबकि कलाधर मंडल को 59,824 वोट मिले।
बीमा भारती हार गईं
इस बीच, रूपौली से 5 बार विधायक रहीं बीमा भारती पहले राउंड से ही तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 30 हजार 619 वोट मिले। कांग्रेस के चुनाव में भी बीमा भारती हार गई थीं।
पटना। रुपौली उपचुनाव के पहले राउंड में जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी कलाधार प्रसाद मंडल 2433 वोटों से आगे चल रहे है। दूसरे नंबर पर निर्दलीय शंकर सिंह बने हुए है। वहीं तीसरे पर बीमा भारती बनी हुई है। वोटों की मतगणना जारी है। बीते 10 जुलाई को रुपौली में हुए मतदान के दौरान लगभग 54.25 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। आज मतगणना का दिन है। थोड़ी ही देर में रूझानों का दौर शुरू हो जाएगा।
वोटों की गिनती के लिए कड़े इंतजाम
सुबह 8 बजे से पूर्णिया कॉलेज में मतों की गिनती जारी है। इस चुनाव में आरजेडी और जेडीयू की साख दांव पर लगी हुई है। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह भी चुनावी मैदान में उतरे है। इनके रहने से आज का चुनाव परिणाम भी दिलचस्प होगा। मतगणना को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयार कर ली है। मतगणना के लिए टोटल 28 टेबल बनाई गई है। 2 हॉल में मतों की गणना की जानी है। जहां मतगणना के लिए 14-14 टेबल बनाए गए हैं।
कई जगहों पर ड्रॉप गेट बनाए गए
रुपौली में वोटों की गिनती को लेकर पूर्णिया कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती होनी है। काउंटिंग के ध्यान में रखते हुए 70 मजिस्ट्रेट और 400 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वोटों की गिनती के केंद्र तक जाने वाली सड़कों पर जगह-जगह ड्रॉप गेट भी बनाए गए है। डीएम और एसपी ने भी तमात तरह की गतिविधियों पर अपनी नजर बनाई है।
निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह की हुई जीत
निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को कुल 67782वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह ने हासिल की बंपर जीत।  वहीं दूसरे नंबर पर जदयू के कलाधर मंडल को 59578 और आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती को 30108 मतों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी ने बीमा भारती ऐर कलाधर मंडल को पीछे छोड़ हासिल की बंपर जीत।
पटना : बिहार की एक विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए आज बुधवार को वोटिंग हो रही है. रूपौली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं और संवेदनशील जगहों से अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है. इस सीट पर 11 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता कर रही हैं. वहीं चुनावी रिजल्ट 13 जुलाई को आएगा.
आज सात बजे से वोटिंग शुरू
रूपौली विधानसभा क्षेत्र को 41 सेक्टर में बांटा गया है. यहां आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है. पूर्णिया की रूपौली सीट पर बुधवार को 313645 मतदाता वोट डालेंगे. वहीं निष्पक्ष व स्वतंत्र मतदान कराने के लिए विशेष तैयारी की गई है। साथ ही बूथों पर कड़ी निगरानी की जा रही है. 321 बूथों पर 1284 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है.
85 वर्ष से अधिक उम्र के लिए विशेष व्यवस्था
चुनाव आयोग के निर्देश पर 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोग व मरीजों और दिव्यांग मरीजों के लिए विशेष सुविधा की व्यवस्था की गई है. बता दें कि विधानसभा चुनाव 2020 में विपक्ष के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं बीमा भारती ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. अब वह राजद में शामिल हो गई हैं. बिमा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई। राजद ने महागठबंधन पार्टी की तरफ से बीमा भारती को मैदान में उतारा है जबकि जनता दल यूनाइटेड ने अपनी पार्टी से कलाधर मंडल को मौका दिया है। यहां से शंकर सिंह निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में है।
इनके बीच सीधी टक्कर की संभावना
रूपौली में गंगोता जाति के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। जदयू उम्मीदवार कलाधर मंडल और राजद उम्मीदवार बीमा भारती दोनों एक ही समुदाय से हैं। ऐसे में इनके बीच के मुकाबले अधिक रोमांचक है। रुपौली से आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि बूथ पर प्रशासन कैसे परेशान कर रहा है मेरे बूथ एजेंट के साथ मारपीट की गई। प्रशासन बिका हुआ है। रुपौली की जनता माफ नहीं करेंगी।
रुपौली सीट पर 3 बजे तक 43 फीसदी मतदान हुआ
जिला नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के मुताबिक रुपौली विधानसभा सीट पर 3 बजे तक 43 फीसदी का मतदान हुआ है। सभई बूथों पर शांतिपूर्म तरीके से मतदान किए जा रहे है। शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इस बीच रुपौली सीट से एक खबर सामने आई है जिसमे रुपौली के भवानीपुर क्षेत्र के भंगड़ मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 75 और 76 पर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच थोड़ी नोकझोक हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस वोटिंग करने से रोक रही हैं।
पटना : आमचुनाव के नतीजे आए हुए एक माह से ऊपर हो चुके है। वहीं अब बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई हैं। ऐसे में भाजपा ने आमचुनाव के नतीजे आने से ठीक एक माह बाद समीक्षा कर प्रदेशों में प्रभारियों को लेकर बड़ा बदलाव किया है। लेकिन बिहार में आमचुनाव में पांच सीटें हारने के बाद भी पार्टी ने कोई फेरबदल नहीं किया है। वहीं पार्टी ने इन्‍हीं के कंधों पर आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी इज्जत बचाने की जिम्‍मेदारी दे दी है। जानकारी के लिए बता दें कि 2019 आमचुनाव में बीजेपी को 17 सीटें हासिल हुई थीं।
भाजपा ने तावड़े पर जताया भरोषा
बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारियों के दायित्व में बीते दिन शुक्रवार को व्यापक फेर-बदल किया गया। बिहार में 5 सीटें हारने पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े व सह प्रभारी दीपक प्रकाश अपनी कुर्सी बचाने में बरकरार दिखे। 2024 के आमचुनाव में बीजेपी 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ी और 5 सीट हार गई। ऐसे में 12 सीट पर पार्टी को जीत मिली इसके बाजवूद पार्टी ने तावड़े पर भरोसा जताते हुए फिर से जिम्मेदारी सौंप दी है। गौरतलब है कि 2019 में बीजेपी बिहार में 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
इन्हें फिर से मिला मौका
पार्टी ने तावड़े को 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में क्षवि बचाने का जिम्मा सौंपा है। वहीं तावड़े के सामने बड़ी चुनौती यह है कि कई बीजेपी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की करारी हार हुई है। ऐसी चुनौतियाें से पार्टी को बाहर निकलना होगा। बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन को फिर से छत्तीसगढ़ का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह MLC देवेश कुमार मिजोरम के प्रभारी फिर से चुने गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा. दिलीप जायसवाल को भी पार्टी ने सिक्किम के प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार से कृषि व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बंगाल के पहले से ही प्रभारी पद पर कार्यरत हैं।
पटना : लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। आज रविवार को प्रदेश में रुपौली उपचुनाव से पहले राजनीतिक हस्तियों की मुलाकात हुई है। बता दें कि आमचुनाव के दौरान दो उम्मीदवार जो एक दूसरे के विपक्ष में चुनाव लड़ रहे थे। उन उम्मीदवारों की झलकियां एक साथ दिखी हैं। बात कर रहे हैं पूर्णिया से चुनाव जीते पप्पू यादव की और राजद नेता रुपाली यादव की। आज दोनों मंत्रियों की मुलाकात हुई है। मुलाकात होने के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
पप्पू यादव से आशीर्वाद ली
बता दें कि आज रविवार को दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। रुपाली सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग होनी है। इलेक्शन से पहले हुई इस मुलाकात को लेकर अटकलें निकाले जा रहे हैं। मुलाकात करते हुए बिमा भारती ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से आशीर्वाद ली है। जदयू से इस्तीफा देने के बाद बीमा भारती ने विधायक पद से भी इस्तीफा दिया था, जिस वजह से यह सीट खाली थी. ऐसे में अब इस सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव हो रहा है. इस बार RJD ने बीमा भारती को अपना प्रत्याशी बनाया है.
इस बार चुनाव जीतना आसान नहीं
वहीं बीमा भारती के लिए यह चुनाव जीतना भी आसान नहीं है. पूर्णिया के भवानीपुर के चर्चित व्यवसायी गोपाल यादुका की मर्डर मामले में बीमा के बेटे और पति के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी है. पुलिस दोनों को अरेस्ट करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं पप्पू यादव इस मामले को उठा चुके हैं. अब बीमा भारती अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पप्पू यादव के दरबाजे पर पहुंची हैं.
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचनाक से जेडीयू के दफ्तर पहुंच गए। दफ्तर में सीएम नीतीश कुमार में जेडीयू दफ्तर में मौजूद 50 कार्यकर्ताओं से बातचीत की। करीबन आधे घंटे तक वह जेडीयू कार्यालय में ही मौजूद रहें। बाततचीत के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्याएं साझा की। वहीं चुनाव में जेडीयू को मिली जीत के लिए बधाई भी दी।
विधानसभा चुनाव की तैयारी करें
बिहार के सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना किसी सूचना के सीधा जेडीयू दफ्तर पहुंच गए। उनके साथ जेडीयू के 2 खास मंत्री भी उनके साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचे। रविवार के दिन करीबन 50 की संख्या में कार्यकर्ता दफ्तर में मौजूद रहें। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर यह बताया है कि लोकसभा के चुनाव तो अच्छे से हो गए लेकिन अब उन्हें विधानसभा के चुनाव की तैयारी में लग जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में जेडीयू को मिली के लिए सीएम को बधाई दी। मुख्यमंत्री जदयू प्रदेश कार्यालय में जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) व ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) के साथ पहुंचे थे। सीएम करीबन आधे घंटे तक अपने प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहे।
नारायण सिंह से मुलाकात कर हाल-चाल जाना
विधान पार्षद संजय कुमार उर्फ गांधी जी अपने कक्ष से बाहर आए। कार्यकर्ताओं ने अपनी कुछ समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री से बातचीत की। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कई बार जेडीयू के कार्यालय बिना किसी सूचना के पहुंच चुके हैं। इस मामले में कार्यालय में अनुपस्थित पदाधिकारियों की वाट भी लगाई थी। पार्टी में पदाधिकारियों की मौजूदगी को लेकर भी कई तरह की सुझाव दिए थे। रविवार के दिन जेडीयू के नेता वरिष्ठ नेता नारायण सिंह अपने आवास में गिर गए। जिस वजह से उनका हाथ टूट गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे भेट करने उनके आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की।
पटना : पूर्णिया के रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी शंखनाद हो चुका है। इस चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। इस सीट पर जनता दल अपना प्रत्याशी उतारने जा रही है। इस बीच जदयू ने इस सीट पर कलाधर मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया के समक्ष इसकी पुष्टि की है.
21 जून नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि
बता दें कि रूपौली विधानसभा सीट बीमा भारती के इस्तीफा देने के बाद खाली है. देश में आमचुनाव संपन्न हो चुके हैं। देश की जनता को पीएम के तौर पर लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी मिले हैं। वहीं इस सीट पर उपचुनाव के लिए ऐलान हो चुका है. शुक्रवार से ही रूपौली विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है. भारत चुनाव आयोग ने 21 जून तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि रखी है. वहीं उपचुनाव में भी NDA के लिए यह सीट JDU के ही पास रही और JDU ने कलाधर मंडल को अपना उम्मीदवार तय कर लिया है. इसका ऐलान कर दिया गया है।
https://twitter.com/airnews_patna/status/1801519672946475164
आखिर कौन हैं ये JDU के उम्मीदवार?
बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के संभावित प्रत्याशियों की रेस में कलाधर प्रसाद मंडल का ही नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में था. राजनीतिक गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे थे कि कलाधर मंडल के ही नाम पर JDU आखिरी मुहर लगाएगी. कलाधर मंडल को लेसी सिंह खेमा का भी बताया जाता है. उनकी पत्नी मुखिया हैं और कलाधर मंडल विधानसभा चुनाव 2020 में भी अपनी किस्मत आजमा चुके थे. राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि लेसी सिंह ने आमचुनाव प्रचार के दौरान कलाधर मंडल की मुलाकात प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार से करवाई थी. जिसके बाद रूपौली उपचुनाव में उनकी प्रत्याशी को लेकर चर्चा लगातार हुई थी.
पटना। हाजीपुर(Bihar News) के सांसद और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मोदी कैबिनेट 3.0 में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही अपने पांच वर्षों के एजेंडे का खुलासा कर दिया हैं। मोदी कैबिनेट की शाम में होनेवाली पहली बैठक से पहले चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर लिखे अपने पोस्ट में कहा हैं कि मोदी ने जो उनपर विश्वास किया है, उसे पूरा करने के लिए वो दिन रात मेहनत करेंगे। यह एक बड़े पल से ज्यादा एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मेरे प्रधानमंत्री जी ने मुझ पर भरोसा करके इतनी बड़ी जिम्मेदारी मेरे कंधों पर सौपी हैं, मेरा पूरा ध्यान इस बात पर रहेगा कि मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ जो उस काम को पूरा करू, जो जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की ओर से मुझे दी गई हैं।
राष्ट्रीय सेवा के लिए कार्य करेंगे
मोदी के हनुमान नाम से प्रसिद्ध चिराग पासवान ने कहा हैं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर मैं और मेरे अभिभावक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट करते हैं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मैं यह संकल्प लेता हूं कि मेरी जिंदगी का हर एक पल भारत और भारत के संविधान के महान मूल्यों के प्रति समर्पित रहेगा। मैं बिना किसी भेदभाव के, बिना रुके, बिना थके निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए कार्य करता रहूंगा। हम विकसित और सशक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। भारत माता की जय!
सोशल मीडिया पर व्यक्त की अपनी भावना
हाजीपुर से सांसद और लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान को मोदी कैबिनेट 3.0 में शामिल किया गया है। रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। तीन बार सांसद बनने के बाद उन्हें पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंत्री बनते ही चिराग पासवान ने अपने पांच सालों का एजेंडा भी साफ कर दिया है। लोजपा आर के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर अपनी भावना व्यक्त की।
पटना।नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार(Nitish Kumar News) का गठन होने जा रहा है। इसमें जेडीयू ने भी समर्थन मोदी को दिया है। वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने मीडिया से खास बातचीत में शनिवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'इंडिया गठबंधन की तरफ से सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का पद का ऑफर किया गया था। नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी और एनडीए के साथ ही रहेंगे।
मोदी को नीतीश कुमार का समर्थन
केसी त्यागी के मुताबिक पीएम ने उन सभी लोगों को संदेश दिया है जो चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने एनडीए के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। हमने अगले 5 साल के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व को अपना समर्थन दिया है। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सीएम नीतीश कुमार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनको लेकर कई तरह के कयास भी लगाने शुरू हो गए है। 'इंडिया' और एनडीए गठबंधन के नेता उन्हें अपने पाले में रखना चाहते थे, लेकिन सीएम नीतीश ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। उन्होंने एनडीए का साथ दिया और मोदी को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन पत्र भी सौप दिया। सरकार बनाने के लिए किसी भी अकेली पार्टी के पास जादुई आंकड़ा नहीं है। इससे पहले के चुनाव में बीजेपी अकेली पूर्ण बहुमत में थी। इस बार बीजेपी की सरकार गठबंधन के सहारे बनने जा रही है।
नीतीश की राजनीति में चर्चा
इससे घटक दलों का महत्व बढ़ गया है। जिसको लेकर सभी की नजर सीएम नीतीश कुमार पर टिकी हुई है। वहीं, पटना से दिल्ली जाने के क्रम में सीएम नीतीश के साथ फ्लाइट में आए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिखे थे। इस तस्वीर के बाद बिहार के साथ-साथ देश की सियासत में गर्मी बढ़ी हुई दिखती है।
पटना।(Lok Sabha Election 2024 Result) गठबंधन को एकजुट रखने के लिए, आज अमित शाह  छोटे दलों के साथ आज करेंगे बैठक। संतुलन स्थापित करने और गठबंधन को एकजुट रखने के लिए पार्टी शनिवार को छोटे दलों के नेताओं के साथ बैठक करेगी। सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में राज्यों के सियासी हालात पर खास ध्यान दिया गया है। छोटें दलों को भी मंत्रिपरिषद में मौका मिल सकता है, जिसके पास महज एक ही सीट है।अल्पमत में होने के बावजूद नई सरकार में भाजपा का पुराना रुतबा अभी भी कायम रहेगा। एनडीए के घटक दलों की बैठक से यही संकेत मिले हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर वरिष्ठ नेता अमित शाह की उपस्थिति में हुई एनडीए की बैठक में तेदेपा को 3, जदयू को 2 और लोजपा, एनसीपी, शिवसेना, जनकल्याण, जदएस, रालोद को एक-एक मंत्री पद देने पर सहमति बनी है।
छोटे दलों को मिलेगा राज्यमंत्री का पद
अमित शाह ने घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक की। जदयू संग हुई बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के अलावा संजय झा और ललन सिंह मौजूद थे। चंद्रबाबू नायडू के साथ भी दो सांसद थे, वहीं अजीत पवार के साथ प्रफुल्ल पटेल थे। पवन कल्याण व चिराग पासवान ने अकेले ही मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, तेदेपा को एक कैबिनेट और दो राज्यमंत्री, जदयू को एक कैबिनेट व एक राज्यमंत्री के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। लोजपा, शिवसेना व एनसीपी को एक-एक कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा। इसके अलावा जनकल्याण पार्टी सहित कुछ छोटे दलों को राज्यमंत्री का एक-एक पद मिलेगा। विभागों का फैसला रविवार को होने वाले शपथ के दिन या उसके बाद किया जाएगा।
सियासी हालात पर खास ध्यान
संतुलन स्थापित करने और गठबंधन को एकजुट रखने के लिए पार्टी नेतृत्व शनिवार यानी आज छोटे दलों के नेताओं के साथ बैठक करेगा। सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में राज्यों के सियासी हालात पर खास ध्यान दिया गया है। ऐसे दलों को भी मंत्रिपरिषद में मौका मिल सकता है, जिसके पास महज एक ही सीट है। सूत्रों के अनुसार घटक दलों की ओर से दबाव की कोई बात नहीं गई है। सरकार गठन के साथ ही पार्टी के प्रदर्शन पर ध्यान देना है। जदयू-तेदेपा दलों की नजर मंत्री पद से अलग राज्य से जुड़े मामलों पर है। इसीलिए मंत्री पद के फॉर्मूले पर ज्यादा आनाकानी नहीं की है। लोजपा, जनकल्याण पार्टी का रुख भी सकारात्मक रहा है।
पटना। लोकसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार ने हिस्सा लिया। केंद्र में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी को ही गठबंधन का नेता चुना गया है।बुधवार को राजग की बैठक संपन्न हुई जिसमें एनडीए समेत अन्य दलों के प्रमुख नेताओं ने अपना समर्थन देते हुए तीसरी बार देश में एनडीए की सरकार बनाने का फैसला लिया।
जीते सासंदो को दिल्ली बुलाया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी जीतें हुए सांसदों को दिल्ली बुलाया है। जानकारी के मुताबिक जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से सभी जीत कर आए उम्मीदवारों को मिलने के लिए फोन किया। नीतीश जीते हुए उम्मीदवारों मुलाकात करना चाहते हैं। इससे पहले बीते बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली गए थे। उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी थे। हालांकि मुंगेर लोकसभा सीट से जीते ललन सिंह बुधवार को ही दिल्ली चले गए थे। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में जेडीयू ने एनडीए को केंद्र में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है। वहीं सभी सांसदों को दिल्ली बुलाए जाने को लेकर सियासी मामला अभी गर्म है। शुक्रवार को दिल्ली में सीएम नीतीश कुमार से मिलने जदयू के कई नेता उनके आवास पहुंचेगे। जेडीयू नेताओं के अनुसार, लोकसभा चुनाव में जदयू समेत एनडीए के उम्मीदवारों को मिली जीत की बधाई देने के लिए तमाम नेता दिल्ली जाएंगे।
चिराग पासवान का शानदार प्रदर्शन
बता दें कि जेडीयू के नेताओं ने इस बार बिहार में 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। 16 सीटों पर पार्टी ने चुनाव लड़ा था। 4 सीट पर जेडीयू जीत नहीं पाई। वहीं बीजेपी ने भी 12 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखें तो इस बार 9 सीटों का नुकसान एनडीए को बिहार में हुआ है। 2019 में एनडीए को 39 सीटें प्राप्त हुई थीं। इस बार 30 सीट ही आई है। बिहार में सबसे बढ़िया चिराग पासवान का प्रदर्शन रहा है। चिराग की पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सब पर जीत हासिल की।
पटना। बिहार में कई ऐसे बाहुबली नेता है। जिन्होंने खुद मैदान में न उतरकर अपनी पत्नियों को चुनाव के मैदान में उतारा है।पत्नियों को लोकसभा तक पहुंचाने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया। पहले अलग-अलग दलों से सिफारिश की पत्नियों को टिकट दिलवाने के लिए। उसके बाद जनता के पास पहुंचे पत्नियों को सेवा का मौका देने के लिए। लेकिन,जब नतीजे आए तो बाहुबलियों की पत्नियों को बिहार की जनता ने नकार दिया है।चुनाव के नतीजे आ चुके है। इस चुनाव में पांच बाहुलियों ने अपनी पत्नियों को मैदान में उतारा था। जिसमें से तीन को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो को जीत मिली है।
बीमा भारती (आरजेडी)
पूर्णिया सीट पर बाहुबली का जोर देखने को मिला। कुख्यात अपराधी अवधेश मंडल की पत्नी बीमा मंडल को आरजेडी ने पूर्णिया सीट से टिकट दिया था। इस सीट पर बीमा के सामने बाहुबली नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव थे। बीमा को 27017 वोट प्राप्त हुए है। ये नोटा के 23,819 वोटों के बराबर हैं। पप्पू यादव को 567556 वोट प्राप्त हुए। दूसरे नंबर पर जदयू के संतोष कुमार को 543709 वोट मिले। पप्पू ने 23847 वोटों से जीत हासिल की।बीमा भारती की को पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट से हरा दिया।
हिना शहाब (निर्दलीय)
सिवान सीट से बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब( निर्दलीय) मैदान में उतरीं। शहाबुद्दीन की कोरोनाकाल में मृत्यु हो गई थी। वह 2007 में अपहरण के बाद हत्या किए जाने के मामले में जेल में बंद थे। इस चुनाव में शहाबुद्दीन की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से जेडीयू की विजयलक्ष्मी देवी ने 92857 वोटों से चुनाव जीती है। हिना को 293651 वोट मिले। जबकि विजयलक्ष्मी को 386508 वोट मिले।
शिवहर में लवली आनंद की जीत(जेडीयू)
हत्या के मामले में दोषी रहे आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीता हैं। उन्होंने शिवहर सीट पर 29,143 वोटों से जीत दर्ज की। लवली को 476612 वोट मिले। दूसरे नंबर आरजेडी की रितू जायसवाल को 447469 वोट मिले। बाहुबली आनंद मोहन 1996 और 1998 में शिवहर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। आनंद मोहन पिछले साल अप्रैल में जेल से रिहा हुए थे,जब नीतीश कुमार सरकार ने जेल नियमावली में कुछ बदलाव किए। जिसके बाद उनकी रिहाई हुई थी। आनंद मोहन 1994 में गोपालगंज डीएम जी. कृष्णैया के हत्या के आरोप में 16 साल जेल की सजा काटने के बाद जेल से रिहा किया गया था।
अनीता कुमारी (आरजेडी)
2024 लोकसभा चुनाव में अनीता कुमारी ने मुंगेर सीट से चुनाव लड़ा। उनके सामने जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह थे।ललन ने 80,870 वोटों से चुनाव जीता है। वहीं अनीता को हार का सामना करना पड़ा। अनीता कुमारी नवादा के बाहुबली और आरोपी छवि के नेता अशोक महतो की पत्नी हैं।2023 में अशोक महतो 17 साल कारवास काटने के बाद जेल से रिहा हुए हैं।
सिवान में विजयलक्ष्मी की जीत(जेडीयू)
सिवान से जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीतने वालीं विजयलक्ष्मी देवी बाहुबली नेता रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं।रमेश CPI MLसे संबंधित हैं और शिवजी दुबे हत्याकांड के मुख्य आरोपी भी हैं और वह जेल भी जा चुके हैं। रमेश सिंह कुशवाहा खुद पूर्व विधायक हैं। नीतीश कुमार ने इस बार कविता का टिकट काटकर विजयलक्ष्मी देवी को सिवान से उम्मीदवार बनाया था।
पटना। राजा राम सिंह ने बिहार की कारकाट लोकसभा सीट(Karakat Election Result) से शानदार जीत हासिल की है। राजा राम ने सुपरस्टार पवन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को शिकस्त दी। राजा राम ने भाकपा से जुड़ने के बाद सन् 1995 में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने ओबरा सीट से जीत हासिल हुई थी।
त्रिकोणीय मुकाबला में राजा राम सिंह की जीत
4 जून को लोकसभा के नतीजें आने से पहले सबकी नजर काराकाट की सीट पर थी। इस सीट पर राजा राम सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। इस मुकाबले में राजा राम सिंह की जीत हुई। राजा राम ने अपने प्रतिद्वंदी पवन सिंह को एक लाख से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी। राजा राम सिंह को 3 लाख से ज्यादा वोट हासिल हुए थे। भोजपुरी सुपस्टार पवन सिंह को 2 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा 3 नंबर पर रहे। पवन सिंह को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतारने का प्लान फेल हो गया। भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह को पहले पार्टी ने आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। बाद में वह निर्दलीय नेता के तौर पर काराकाट लोकसभा सीट से मैदान में उतर गए है।
सुपस्टार व केंद्रीय मंत्री को पीछे छोड़ बने सासंद
राजा राम सिंह काफी अनुभवी नेता है। वह किसानों के मुद्दों को उठाने से नहीं कतराते।वह अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बिहार-झारखंड यूनिट के राज्य प्रमुख हैं। बता दें कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 6 सीटें है। जिसमें नोखा, डेहरी और काराकाट जैसी विधानसभा की सीटे रोहतास में शामिल है। वहीं गोह,ओबरा और नबीनगर विधानसभा सीटे औरंगाबाद जिले के अंदर आती है। इन सभी 6 विधानसभा सीटों पर अभी गठबंधन के हाथ में है। काराकाट सीट के त्रिकोणीय मुकाबले में विजयी रहे राजा राम सिंह सुपस्टार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री को हराकर सासंद बने है।
पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजें आने के बाद अब बैठकों का दौर चल चुका है। आज एक तरफ शाम 4 बजे एनडीए की बैठक होगी, तो वहीं दूसरी तरफ शाम 6 बजे इंडिया गठबंधन की बैठक होगी। बिहार में एनडीए के सहयोगी ,जेडीयू के अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। वहीं इंडिया एलायंस की बैठक में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे।
चर्चा में नीतीश कुमार
अब इसे संयोग ही कहेंगे कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही जहाज में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। चुनाव के नतीजे आने के बाद से नीतीश कुमार चर्चा में बनें हुए हैं। कुछ दिन पहले एक चुनावी रैली में तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार 4 जून के बाद बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं नीतीश कुमार कह चुके हैं कि अब वो पलटेंगे नहीं। नतीजों की बात की जाए तो एनडीए को 30 और इंडिया गठबंधन को 9 सीटे मिली, तो वहीं एक सीट पूर्णिया में निर्दलीय पप्पू यादव ने जीती। एनडीए में जेडीयू को 12, भाजपा को 12, लोजपा आर को 5 सहित हम को 1 सीट पर जीत हासिल हुई। जेडीयू को 4 और भाजपा को 5 सीटों का झटका लगा है। जेडीयू को किशनगंज, पूर्णिया और जहानाबाद में हार का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा की बात करें तो पाटलिपुत्र, बक्सर, आरा , औरंगाबाद एवं सासाराम मे हार मिली। लोजपा आर ने अपनी सभी 5 सीटों पर जीत हासिल की।
आगे की रणनीति के लिए होगी चर्चा
इंडिया एलायंस में राजद को 4, कांग्रेस को 3, भाकपा को 2 सीटें मिली है। पिछली बार कांग्रेस को एक मात्र किशनगंज सीटी मिली थी। देश की बात करें तो एनडीए को 292 और इंडिया एलायंस को 233 सीटें हासिल हुई। एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। मोदी जी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इंडिया एलायंस भी अपनी आगे की तैयारी को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। जिसमें एलायंस के सभी सहयोगी दल शामिल होंगे।
पटना। बिहार के वोटरों ने पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले(Lok Sabha Election 2024) इस बार नोटा को अपनी पहली प्राथमिकता बनाई। 12 लाख से ज्यादा लोगों ने किसी भी उम्मीदवार को चुनने से बेहतर नोटा का बटन दबाना ज्यादा पंसद किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में नोटा को 2 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। वहीं इस बार के चुनाव में 2.8 प्रतिशत वोट नोटा पर दिया है। फिलहाल चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक तौर पर अंतिम चुनाव के नतीजे के बाद ही यह बात स्पष्ट होगी कि कुल कितने वोट नोटा को दिए गए है। इन आकंड़ो में वृ्द्धि के आसार जताए गए है।
नोटा पर डालें गए वोट
इस लोकसभा चुनाव में सूबे में मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 56 लाख के करीब है। जिसमें 56.19 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाले हैं। कुल वोटरों की संख्या के लगभग 4 करोड़ वोट केवल नोटा पर डाले गए हैं। इसमे 2.08 प्रतिशत लोगों ने नोटा पर वोट डाले हैं। आमूमन इतने मतदाता एक छोटे या सामान्य लोकसभा क्षेत्र में होते है। सबसे कम वोट पाटलिपुत्र में डाले गए है। पाटलिपुत्र में लोकसभा चुनाव में सिर्फ 4571 वोट नोटा पर दिया गया है। इसके बाद पटना साहिब में 5354, मुजफ्फरपुर में 6906 और बक्सर में 8089 वोट कम डाले गए है।
इस बार 40 सीटों पर 497 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हुए। इनमें से आधे से अधिक खासकर निर्दलीय प्रत्याशी है जिन्हें चुनाव में नोटा से कम या बराबर के वोट प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा राज्य के कई क्षेत्रों में नोटा पर वोट डालने की संख्या अभी कम है।
नोटा के मामले में गोपालगंज सबसे आगे
अब तक मिले वोटों के आंकड़ो के मुताबिक नोटा पर सबसे ज्यादा वोट डालने के मामले में गोपालगंज सबसे आगे है। गोपालगंज में 42 हजार 713 वोट नोटा पर डाले गए है। इसके बाद हाजीपुर में 36 हजार 927, झंझारपुर में 35 हजार 798, बांका में 34 हजार 889, समस्तीपुर में 32 हजार 645, सीतामढ़ी में 32 हजार 20, भागलपुर में 31 हजार 665, वाल्मिकी नगर में 30 हजार 709, शिवहर में 30 हजार 168,खगड़िया में 28 हजार 588, वैशाली में 27 हजार 460 वोट नोटा पर डाले गए है।
पटना। 25 वर्षों के लंबे समय बाद(Lok Sabha Election 2024) बिहार में 5 महिला सासंद लोकसभा पहुंची। इससे पहले वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में बिहार से 5 महिला सासंद बनी थी। लेकिन तब बिहार और झारखंड एक हुआ करते थे। राज्य के बंटवारा होने के बाद यह पहली बार है कि जब बिहार राज्य की 5 महिलाएं एक साथ लोकसभा पहुंची हैं। वर्ष 2019 में वीणा देवी, रमा देवी और कविता सिंह ने जीत हासिल की थी।
महिलाओं का शानदार प्रदर्शन
इस बार महिलाओं ने बिहार में शानदार प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में 39 महिला उम्मीदवार मैदान में तैनात थी। महागठबंधन ने 6 बल्कि एनडीए ने 4 महिलाओं को चुनाव में उतारा था। एनडीए के प्रत्याशियों की इस चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा, कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भी किसी महिला उम्मीदवार को चुनाव में मौका नहीं दिया। बिहार राजद की ओर से मीसा भारती को पाटलिपुत्र से, रोहिणी आचार्य को सारण से, रितु जायसवाल को शिवहर से , बीमा भारती को पूर्णिया से, अर्चना रविदास को जमुई से और अनिता देवी को नवादा से टिकट दिया था। लेकिन केवल मीसा भारती को ही जीत हासिल हो पाई है। सीवान से निर्दलीय हेना शहाब को भी जीत हासिल हुई है।
मीसा, शांभवी, लवली, वीणा और विजयलक्ष्मी बनें सासंद, पहुंचे लोकसभा
हेना शहाब को मुख्य उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही थी। चुनाव के परिणाम आने के बाद जेडीयू के बाद हेना शहाब दूसरे स्थान पर रही। उन्ही के कारण राजद को तीसरे स्थान से ही संतुष्टी करनी पड़ी।जेडीयू की उम्मीदवार सीवान से विजयलक्ष्मी कुशवाहा एवं शिवहर से लवली आनंद दोनों को जीत मिली। वहीं लोजपा की उम्मीदवार वैशाली से वीणा सिंह, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी ने जीत दर्ज की हैं। बिहार की सियासत में 25 साल बाद 5 महिला सासंद चुनी गई हैं। इस बार बिहार की जनता ने अपना वोट देकर महिलाओं को विजयी बनाया है। राज्य के बटंवारे के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब सूबे से 5 महिलाओं को जनता ने लोकसभा पहुंचाया है। इससे पहले ऐसा वर्ष 1999 में हुआ था जब झारखंड व बिहार एक हुआ करते थे।
पटना। तेजस्वी यादव की भविष्यवाणी(Lok Sabha Election 2024) सच होने वाली है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी कुमार ने कहा था कि बिहार में चौका देने वाले परिणाम आएंगे। लेकिन अभी नतीजे घोषित नहीं किए गए है। रुझानों के अनुसार ईडी एलायंस में बढ़ोतरी दिख रही है। बिहार के 7वें चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि 4 जून के बाद नीतीश बिहार में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। तेजस्वी यादव का इशारा था कि वें एक बार फिर से पलट सकते हैं।
क्या था तेजस्वी का दावा
तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि नीतीश कुमार 4 जून के बाद कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। बता दें कि तेजस्वी ने नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की कमजोर स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि नीतीश सच में कोई राजनीतिक कदम उठा सकते हैं। नीतीश कुमार सियासी पाला बदलने में माहिर माने जाते हैं। वर्ष 2013 से लेकर 2017 तक नीतीश कुमार 4 बार पाला बदल चुके हैं।
कितना सच है तेजस्वी का दावा
बता दें कि वर्ष 2013 में जब नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने थे। तब नीतीश कुमार एनडीए से बाहर हो गए थे। 2017 में वे फिर से एनडीए में शामिल हुए। लेकिन 2022 में फिर से आरजेडी में वापस चले गए। उनके पाला बदलने के ट्रेक रिकॉर्ड को देखते हुए यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि क्या वे भाजपा की मौजूदा कमजोरी का फायदा उठाएंगे और पाला बदलकर ईडी अलायंस के साथ चले जाएंगे। यदि नीतीश कुमार इस बार फिर से पलटी मारते है तो तेजस्वी यादव द्वारा किया गया दावा सच हो जाएगा।
पटना। लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Election 2024 Result) के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। अब तक प्राप्त रुझानों से एनडीए सबसे आगे चल रही है। भाजपा लगभग 250 सीटों से बढ़त बनाए हुए है। आकंड़ो की बात करें तो एनडीए 290 से अधिक सीटों से आगे चल रही है। वहीं इंडिया एलायंस 231 सीटों पर आगे है। रुझानों के मुताबिक भाजपा को अपने दम पर बहुमत प्राप्त नहीं हो रही है। इससे साफ स्पष्ट है कि इस बार सत्ता की चाबी किसी और के हाथ लग सकती है।
किसके हाथ होगी बिहार की सत्ता?
एनडीए बिहार के चुनाव में सबसे आगे चल रही है। जिससे सवाल उठता है कि इस बार बिहार की सत्ता किसके पास रहेगी। यदि रुझानों को देखे तो इस बार नीतीश कुमार व चिराग पासवान सत्ता के केन्द्र में रहेंगे। जेडीयू बिहार में 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें से यदि जहानाबाद की सीट को छोड़ दिया जाए तो जेडीयू 15 सीटों से आगे चल रही है।
वहीं चिराग पासवान की पार्टी सभी सीटों पर आगे है। बता दें कि लोक जनता पार्टी रामविलास बिहार में 5 लोकसाभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। रुझानों को देखते हुए यह सवाल खड़ा होता है कि अब बिहार की सत्ता किस पार्टी के हाथ जाएगी।
नीतीश-चिराग पासवान की बढ़ सकती है मांग
माना जा रहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आस -पास भी नहीं पहुंचती तो नीतीश कुमार और चिराग पावान की मांग बढ़ सकती है। एनडीए हो या इंडिया एलायंस दोनों ही हर हाल में नीतीश या पासवान को अपने पाले में करना चाहेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार किसके हाथ में होगी बिहार की सत्ता।
पटना। लोकसभा की काउंटिंग(Lok Sabha Election 2024 Result)अभी जारी है। आज दोपहर तक जीत-हार की तस्वीर जनता के सामने होगी। इस बीच जीत को लेकर नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ता ने जश्न की पूरी तैयारी कर ली है। छोटे-बड़ी मिठाई की दुकानों पर अब तक 3 हजार किलो मोतीचूर के लड़्डू का आर्डर दे दिया गया है। कारीगर दिन-रात लड़्डू बनाने में लगें हैं। बता दें कि सामान्य दिनों में एक से डेढ़ हजार किलोग्राम लड़्डू की खरीदारी होती है। लेकिन चुनाव के नतीजे आने के बाद करीब 5 हजार लड़्डू बांटना तय हुआ है।
दुकानदारों के मुताबिक
हरीलाल स्वीट्स के विशाल रहूजा का कहना हैं कि उनकी अलग-अलग तरह की मिठाई दुकानों में चुनाव के परिणाम आने के बाद ही उसी दिन पर तैयार किए जाते है। 1 हजार किलों मोतीचूर के लड़्डू अलग से तैयार किए जा रहे हैं। वहीं बीकानेर स्वीट्स के जीएम प्रमोद शर्मा ने बताया कि किसी भी तरह का ऑर्डर पूरा करने में उनका ग्रुप सक्षम है। उनके दुकान से अलग-अलग तरह की मिठाई के ढ़ाई सौ से तीन सौ किलो ऑर्डर रोज आते है। 5 किलो लड्डू को सप्लाई करने के लिए अलग से तैयार किए जाते है।
मतगणना के लिए एडवांस बुकिंग
शहर की पुरानी मिठाई की दुकानों पर चुनाव परिणाम के दिन मोतीचूर लड़्डू की एडवांस बुकिंग की गई है। सुरुचि स्वीट्स के अरुण कुमार बताते हैं कि 4 जून के लिए दो सौ किलों लड़्डू की बुकिंग की गई है। शहर की छोटी- बड़ी मिठाई दुकानों पर भी डेढ़ से दो हजार किलो की मिठाई के ऑर्डर दिए है।बाजार में कई तरह के मोतीचूर के लड़्डू मिलते है। इसमे शुद्ध देशी घी वाले और रिफाइन वाले मोतीचूर के लड्डू मिलते है। चुनाव के परिणाम के बाद जीत का जश्न मनाने के लिए रिफाइन वाले लड़्डू की ज्यादा और शुद्ध घी वाले लड़्डू के ऑर्डर कम बुक किए गए है।
पटना। लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Election) का रिजल्ट आज जारी होगा। वोटों की गिनती जारी है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मतों की गिनती में जुटे अफसरों से अपील की हैं कि वह किसी भी असंवैधानिक तरीके से नीचे ना झुकें। अपना कर्तव्य बिना किसी डर या दबाव के पूरा करें। खरगे ने यह भी अपील की हैं कि कुछ संस्थानों ने तो अपनी स्वतंत्रता छोड़ दी है और सत्तारुढ़ पार्टी के हु्क्म का पालन करने में बेशर्मी से जुट गए है।
खरगे ने कहा कि बिना किसी डर या दबाव के करें देश की सेवा
बता दें कि यह पहली बार हुआ है जब किसी विपक्ष के नेता ने वोटों की गिनती में लगे अफसरों से कोई अपील की है। अपने संदेश में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा हैं कि कांग्रेस पार्टी आप सभी अफसरों से अपील करती है कि संविधान को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करें। बिना किसी डर, पक्षपात या दबाव में आए बिना देश की सेवा करें। मतगणना वाले दिन योग्यता के आधार पर नतीजे तय न हो और न ही किसी डर या दबाव के। हम आने वाले पीढ़ी को एक बेहतर लोकतंत्र एवं आधुनिक भारत का निर्माण करने वाले संविधान सौंपने के ऋणी है।
संस्थान का स्वतंत्र होना है आवश्यक
इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा है कि किसी भी संस्थान का स्वतंत्र होना बहुत आवश्यक है। हर सिविल सर्वेंट सेवा में आने पर संविधान की शपथ लेता है कि वह बिना किसी डर, दवाब, पक्षपात के अपना कर्तव्य निभाएगा। इसलिए बहुत जरुरी है कि हर पद पर बैठे अफसर संविधान के मू्ल्यों को ध्यान में रखे। हम उनसे उम्मीद करते हैं कि वो सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के ही दबाव में आए बिना अपनी सेवा देंगे।
भाजपा पर साधा निशाना
मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्तारूढ़ भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि हम देख रहे हैं कि कुछ संस्थानों ने अपनी स्वतंत्रता सत्ता में बैठी पार्टी के हाथों बेच दी है। वे बेशर्मी की सभी हदें पार कर चुकी है। महज सत्ता में बैठे लोगों के आदेशों का पालन कर रही है ये संस्थान। इनमें से कुछ संस्थानों ने तो उनके बोलने, बैठने, बात करने तक का तरीका अपना लिया है। इसी में जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि ये संस्थानों की गलती नहीं है बल्कि यह तो सत्ता में बैठे तनशाहों को मिली ताकत का दुरुपयोग है।
पटना। लोकसभा चुनाव के रुझानों(Lok Sabha Election 2024 Result) में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व करने वाली एनडीए 272 के आंकड़े को पार कर चुकी है। लेकिन विपक्षी गठबंधन भी डबल शतक लगा चुकी है।
एनडीए के लिए खुशखबरी
एनडीए 272 के आकंड़े को पीछे छोड़ आगे बढ़ रही है। ताजा मिले आकंड़ो के मुताबिक एनडीए ने अब तक 292 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं इंडिया एलायंसक को 215 सीटों से आगे चल रही है। इनके प्रमुख दल भारतीय जनता दल 247 सीटों पर आगे चल रही है। यदि कांग्रेस की बात करें तो वह शतक के काफी करीब है। फिलहाल कांग्रेस के पास 98 सीटे है। सपा 34 सीटों से आगे है। बता दें कि विपक्ष 295 सीटों पर जीत का दावा कर रही है।
यूपी की सीट में बड़ा उलटफेर
खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश की सीटों पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यूपी में समाजवादी पार्टी 30 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
पटना। बिहार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024 Result ) का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। राज्य की सभी 40 सीटों पर मतदान की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। वोटों की गिनती की पूरी तैयारी हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। उसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती की जाएगी। सुबह 11 बजे से मतों के रुझान आना शुरु हो जाएगे। दोपहर 12 बजे के बाद अंतिम रिजल्ट आना शुरु हो जाएगे। बिहार में एनडीए के तहत भाजपा, नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड, चिराग पासवान की एलजेपी आर, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा एवं जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा का महागठबंधन यानि इंडिया गठबंधन में शामिल लालू और तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस एवं वाम दल सीपीआई का माले से मुकाबला है।
इन जिलों में वोटों की गणना
बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों जिसमे वाल्मीकि नगर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, झंझापुर, सुपौल, कटिहार, मधेपुरा, हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, वैशाली, सीवान, महाराजगंज, नालंदा, मुंगेर, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, खगड़िया, दरभंगा, नवादा, बेगूसराय, भागलपुर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, समस्तीपुर, जमुई, उजियारपुर, गोपालगंज, शिवहर और सीतामढ़ी में वोटों की गिनती होनी है।
35 काउंटिग सेंटर बनाए गए
मतों की मतगणना के लिए अलग- अलग जिलों में 35 काउटिंग सेंटर बनाए गए है। यहां कुल 72,723 ईवीएम मशीनों की मतगणना की जाएगी। बिहार लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 की पल-पल की जानकारी मिलेगी।
पटना। बिहार में इस बार भी तरह- तरह के प्रयासों के बाद भी लोकसभा चुनाव में मतदान(Bihar Lok Sabha Election) का औसत नहीं बढ़ा है। सात फेज में हुए लोकसभा चुनाव में न सिर्फ 9 संसदीय क्षेत्रों में मतदान का औसत 60 फीसदी से अधिक रहा। 4 सीटों पर तो 50 फीसदी से भी कम वोटिंग हुई। इस बार बिहार में सबसे ज्यादा वोटिंग का प्रतिशत कटिहार में रहा है। कटिहार में वोट का प्रतिशत 63.76 फीसदी रहा है। सातवें चरण में अन्य 6 चरणों का औसत मतदान 2019 के चुनाव के मुकाबले कम हुआ है।
इस बार वोटिंग में हुई वृद्धि हुई
2019 में हुए मतदान का औसत 51.24 था। इस बार इसमें लगभग 2 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। जिन 9 संसदीय क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 60 फीसदी से ज्यादा रहा है। इन 9 संसदीय क्षेत्रों में कटिहार, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, वैशाली, पश्चिमी चंपारण,वाल्मीकिनगर,समस्तीपुर और अररिया शामिल है। पटना साहिब, जहानाबाद, काराकाट, बक्सर, पाटलिपुत्र और वैशाली में 2019 के मुकाबले में वोटरों ने इस बार ज्यादा उत्साह व जोश दिखाया है। इसी वजह से आखिरी चरण में मतदान का औसत थोड़ा बढ़ गया है।
पटना साहिब की स्थिति में आया सुधार
अब तक प्राप्त आकंड़ो के अनुसार पटना साहिब में सबसे कम वोटिंग के आंकड़े में वृद्धि हुई है। यहां के आधे से ज्यादा वोटरों ने इस बार वोट नहीं दिया है। जहानाबाद और पाटलिपुत्र में पिछले साल में मतदान के आंकड़े मे बढ़ोतरी हुई है।वोटिंग के मामले में 10 संसदीय क्षेत्र मतदान के मामले में सबसे आगे रहा है। कटिहार में वोट का प्रतिशत 63.76, सुपौल में 63.55, पूर्णिया में 63.08, किशनगंज में 62.59, वैशाली में 62.59, अररिया में 61.93, पश्चिचमी चंपारण में 61.93, वाल्मीकिनगर में 60.19, समस्तीपुर में 60.11, पूर्वी चंपारण में 59.68 प्रतिशत रहा है।
पटना।एग्जिट पोल(Exit Poll)के आंकड़े आने के बाद जहां बिहार के मुख्यमंत्री दिल्ली की तरफ रवाना हो गए है। वहीं अब आकंड़ों(Exit Poll) पर बिहार में जबरदस्त बयानबाजी हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुत करीबी जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने एग्जिट पोल को सच्चाई के करीब बताया है। राजद पार्टी को लग रहा था कि वो इस बार 15-20 सीटे जीत लेगी। इसलिए वह एग्जिट पोल के नतीजे को नकार रही है। रविवार को पत्रकारों से बात-चीत के दौरान अशोक चौधरी ने कहा है कि जेडीयू की बिहार में कम सीटे नहीं होगी। एक या दो सीट के लिए मैं नहीं कह सकता, लेकिन पिछले चुनाव की तरह नतीजे रहेंगे। जेडीयू की सीटें कम नहीं हो रहीं है।
भाजपा को मिला स्वर्ण वोट
अशोक चौधरी का कहना है कि एग्जिट पोल में जो आंकड़े आए है। ये भाजपा के किसी उम्मीदवार की नहीं है। उनका कहना है कि ये मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के वोट है। लेकिन जो ये बात कहते है कि नीतीश जी का वोट बैंक टूटा है। उन्हें बता दूं कि नीतीश जी का वोट बैंक इंटैक्ट है। नीतीश कुमार का महादलित, बहुत पिछड़ा मोदी का स्वर्ण वोट है। नीतीश कुमार के कारण एनडीए का वोट बैंक मजबूत हुआ है। इस चुनाव से एक बार फिर यह बात साबित हुई है कि बिहार में नीतीश कुमार एक फैक्टर है।
इंडिया गठबंधन के पास कोई नेता नहीं है
इधर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि जनता को पता है कि इंडिया गठबंधन के पास कोई नेता नहीं है। न कोई नीति है और न नियत। सशक्त सरकार और सशक्त नेतृत्व की महत्वकांक्षा एनडीए ही पूरा करेगा। अभिषेक का यह भी कहना है कि 4 जून को सब कुछ सामने आ जाएगा। दूसरी तरफ भाजपा की प्रवक्ता पूनम सिंह का कहना है कि एग्जिट पोल अलग-अलग तरह की एजेंसियो ने अपने तरीके कराए होंगे। जिसे मैं नकार नहीं रहा हूं। यह उन एजेंसियों का कार्य है। लेकिन यह भी सच है कि एनडीए जिस लक्ष्य को लेकर चुनाव से पहले की बात कर रहा था, आज भी वहीं बोल रहा है।