Advertisement

मनीष कश्यप की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने की जमकर पिटाई

पटना। यूट्यूबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप इन दिनों विवादों से घिरे हैं। इस बार उन्हें इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि वह जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। सोशल मीडिया पर स्वयं मनीष कश्यप की टीम ने अस्पतालमें भर्ती मनीष कश्यप की […]

Advertisement
Manish Kashyap hospitalised
  • May 20, 2025 9:55 am IST, Updated 16 hours ago

पटना। यूट्यूबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप इन दिनों विवादों से घिरे हैं। इस बार उन्हें इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि वह जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। सोशल मीडिया पर स्वयं मनीष कश्यप की टीम ने अस्पतालमें भर्ती मनीष कश्यप की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें टीम ने नीचे कैप्शन में लिखा है भगवान से प्रार्थना कीजिएकि वह जल्दी ही स्वस्थ होकर आपके बीच लौटें।

मरीज की पैरवी करने पहुंचे थे मनीष

सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले प्रसिद्ध यूट्यूबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप एक बार सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। यह घटना दोपहर के समय घटी। जब मनीष कश्यप किसी मरीज के साथ पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह किसी मरीज का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे। अस्पताल में ही वह एक जूनियर डॉक्टर से मिले। जिसके साथ बातचीत के दौरान उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल में हंगामा होने लगा। बताया गया कि हंगामे के बाद मनीष ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल के कर्मचारियों गुस्सा हो गए।

मनीष को किया कमरे में बंद

विवाद बढ़ने के बाद गुस्साए जूनियर डॉक्टर ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। बंद कमरे में लगभग तीन घंटे तक बंधक बनाकर डॉक्टरों ने उनकी जमकर पिटाई की। कहा जा रहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें इतनी बुरी तरह से पीटा कि उन्हेंअंदरूनी और बाहरी चोटें आई हैं। इसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें वहीं इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम से मनीष कश्यप के समर्थक गुस्सा गए। सोशल मीडिया पर चल रही बहस में लोग दो खेमों में बंट गए हैं। एक पक्ष डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मनीष कश्यप ने महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता की, सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। इसके जवाब में उनके साथ मारपीट की गई।

महिला डॉक्टर के साथ की अभद्रता

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराया। थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करवा दी है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मनीष कश्यप ने महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता का व्यवहार किया है। साथ ही उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। जिसका जवाब में उनके साथ मारपीट की गई है।


Advertisement