Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • वित्त मंत्री ने बिहार विधानसभा में पेश किया बजट, अनुसूचित जाति के लिए अलग प्रावधान

वित्त मंत्री ने बिहार विधानसभा में पेश किया बजट, अनुसूचित जाति के लिए अलग प्रावधान

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार अपना आखिरी बजट पेश कर रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं। यह पहली बार होगा जब बिहार का वार्षिक बजट 3 करोड़ रूपये से ज्यादा का होगा। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी […]

Advertisement
bihar budget 2025
  • March 3, 2025 9:36 am IST, Updated 2 weeks ago

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार अपना आखिरी बजट पेश कर रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं। यह पहली बार होगा जब बिहार का वार्षिक बजट 3 करोड़ रूपये से ज्यादा का होगा। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं।

इन विभाग को मिलेगा इतना धन

इस बार के बजट में अनुसूचित जाति और जनजाति पर अलग से धनराशि खर्च की जाएगी ताकि उन्हें सीधे तौर पर लाभ मिले। अनुसूचित जाति के लिए 19648 करोड़ रुपया अनुसूचित जनजाति के लिए 1735 का प्रावधान है। वित्त मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग पर 60974 करोड़ रुपए आवंटन होंगे। स्वास्थ्य विभाग पर 20335 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बात करें सड़कों की तो उस पर 17908 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गृह विभाग को 17831 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं ग्रामीण विकास विभाग को 16043 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।

राज्य में बनेगा कोल्ड स्टोरेज

ऊर्जा विभाग को 13484 करोड़ का रुपए दिए जाएंगे। बजट पेश करने के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार एमएसपी पर अरहर,मूंग और उड़द दाल की खरीदारी करेगी। वित्त मंत्री ने बताया राज्य में कोल्ड स्टोरेज खोल जाएंगे। पटना में महिला हाट की स्थापना की जाएगी। पटना में चलंत व्यायामशाला की शुरूआत होगी। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाया जाएगा।

प्लास्टिक विनिर्माण नीति

बिहार खाद्य प्रसंस्करण नीति 2025 लाई जाएगी। फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए मीला का पत्थर साबित होगा। बिहार फार्मास्यूटिकल पॉलिसी 2025 लागू की जाएगी। प्लास्टिक विनिर्माण के लिए बिहार प्लास्टिक विनिर्माण नीति को लागू करेगी।


Advertisement