मरीज की पैरवी करने पहुंचे थे मनीष
सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले प्रसिद्ध यूट्यूबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप एक बार सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। यह घटना दोपहर के समय घटी। जब मनीष कश्यप किसी मरीज के साथ पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह किसी मरीज का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे। अस्पताल में ही वह एक जूनियर डॉक्टर से मिले। जिसके साथ बातचीत के दौरान उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल में हंगामा होने लगा। बताया गया कि हंगामे के बाद मनीष ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल के कर्मचारियों गुस्सा हो गए।
मनीष को किया कमरे में बंद
विवाद बढ़ने के बाद गुस्साए जूनियर डॉक्टर ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। बंद कमरे में लगभग तीन घंटे तक बंधक बनाकर डॉक्टरों ने उनकी जमकर पिटाई की। कहा जा रहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें इतनी बुरी तरह से पीटा कि उन्हेंअंदरूनी और बाहरी चोटें आई हैं। इसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें वहीं इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम से मनीष कश्यप के समर्थक गुस्सा गए। सोशल मीडिया पर चल रही बहस में लोग दो खेमों में बंट गए हैं। एक पक्ष डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मनीष कश्यप ने महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता की, सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। इसके जवाब में उनके साथ मारपीट की गई।
महिला डॉक्टर के साथ की अभद्रता
देश में एक तरफ जहां ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव वाली स्थिति देखने को मिली, कई जवान शहीद हो गए, तो दूसरी तरफ बिहार के एक सरकारी शिक्षक को पाकिस्तान पर प्यार आया है. मामला सीवान जिले का है. सीवान के एक सरकारी शिक्षक ने बीते मंगलवार (13 मई, 2025) को व्हाट्सएप ग्रुप में गिफ (GIF) मैसेज डालकर टेंशन बढ़ा दी. गिफ में 'आई लव पाकिस्तान' लिखा हुआ था.
पूरा मामला महाराजगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मकतब रतनपुरा का है. बीआरसी महाराजगंज एचएम के व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षक नसीर अहमद ने जैसे ही यह मैसेज डाला कि मामला तूल पकड़ता चला गया. अब ग्रुप में पोस्ट में किए गए इस मैसेज को लेकर शिक्षक के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है. तमाम लोग शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
लोगों का कहना है कि एक तरफ पाकिस्तानियों ने भारत के साथ गद्दारी की तो दूसरी तरफ अपने देश में ही रहने वाले इस तरह के लोग ऐसी बातें लिख रहे हैं. व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे गए इस मैसेज के स्क्रीनशॉट को अब लोग शेयर कर रहे है. शिक्षक को निलंबित करने और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
मैसेज भेजने वाले शिक्षक ने क्या कहा?
उधर मैसेज भेजने वाले शिक्षक की प्रतिक्रिया इस मामले में ली गई. इस पर नसीर अहमद ने कहा कि गलती से पोस्ट हो गया था . हालांकि सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर एक पढ़ा-लिखा शिक्षक इस तरह का काम कैसे कर सकता है? हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान को 'आई लव यू' कहना देशद्रोह से कम का मामला नहीं है. खैर देखना होगा कि इस मामले में क्या कुछ कार्रवाई होती है. खबर लिखे जाने तक विभाग की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया था.
पूर्वोत्तर रेलवे को भेजे गए प्रस्तावित रूट में बताया गया है कि सुबह छह बजे वंदे भारत गोरखपुर से पटना के लिए खुलेगी। गोरखपुर के खुलने के बाद नरकटियागंज, बेतिया, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर से होते हुए पटना तक जाएगी। पटना और गोरखपुर के बीच में यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज स्टेशन पर रुकेगी। मालूम हो कि, केंद्रीय बजट 2025-26 में ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी थी। यह ट्रेन उसी में से एक है। सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया है कि वंदे भारत की कवायद शुरू की गई है।
मुजफ्फरपुर में 10 मिनट रुकेगी वंदे भारत
ट्रैफिक विभाग के अधिकारी से बातचीत में पता किया गया कि पटना से गोरखपुर वाया मुजफ्फरपुर की दूरी करीब 400 किलोमीटर है। वंदे भारत से यह दूरी पांच घंटे से भी कम समय में तय हो जाएगी ।सुबह छह बजे गोरखपुर से खुलकर नरकटियागंज, बेतिया व बापूधाम मोतिहारी रुकते हुए 10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यहां पर 10 मिनट रुकने के बाद 11 बजे तक पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से दोपहर के दो बजे खुलकर तीन बजे तक मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यहां से खुलने के बाद रात के आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
सप्ताह में छह दिन होगा परिचालन
जानकारी के अनुसार यह बैठक शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बुलाई गई है. बैठक में गृह सचिव अरविंद चौधरी, डीजीपी विनय कुमार, एडीजी पीएचक्यू कुंदन कृष्णन, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा सभी रेंज के आयुक्त, आईजी, डीआईजी, डीएम और एसपी के साथ रेल एसपी भी शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य सचिव रेड अलर्ट की समीक्षा करेंगे.
भारत और पाकिस्तान के बीच में जारी तनातनी के बीच पूरे देश में रेड अलर्ट जारी किया गया है. बिहार की बात करें तो यहां भी DGP स्तर से सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं. DGP विनय कुमार खुद लगातार इसकी समीक्षा कर रहे हैं और अपने मातहतों को दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं. बातचीत के दौरान DGP विनय कुमार ने दावा किया कि पूरे बिहार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है.
सीएम नीतीश सीमांचल इलाके के लेंगे जायजा
भारत-पाक के बीच तनाव, बिहार सरकार ने आपदा सेवाओं को अलर्ट पर रखा: दिलीप जायसवाल
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान लगातार नापाक हरकत कर रहा है और भारत लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पाक की ओर से भारत पर हो रहे मिसाइल हमले पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल का कहना हैं की दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है और वर्तमान स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने आपदा सेवाओं को अलर्ट कर दिया है।
बिहार के मधुरेंद्र ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए पीएम मोदी का जताया दिल से आभार, पीपल के पत्ते पर जाहिर किए अपने जज्बात भारत ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव मना रहा है। पाकिस्तान की कायराना हरकतों का जवाब देने के लिए हमारी सरकार और भारतीय सेना ने योजनाबद्ध तरीके से आतंकी शिविरों को तहस-नहस कर दिया। पूरा देश अपने अंदाज में भाव व्यक्त रहा है। बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र भी इनमें से एक हैं। उन्होंने अपने दिल की बात पीपल के पत्तों में उड़ेल दी है। सुंदर कृति पीएम नरेंद्र मोदी और सैनिकों की बनाई है। पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा है- थैंक्यू मोदी जी फॉर ऑपरेशन सिंदूर।
हमले को बताया कायरतापूर्ण
चिराग पासवान ने इस हमले को “कायरतापूर्ण” करार देते हुए कहा कि पूरा देश इस अमानवीय घटना से आक्रोशित है। मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि देश के निर्दोष नागरिकों की एक-एक बूंद खून का बदला लिया जाएगा। हम आतंकियों और उनके आकाओं को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और इस बार भी सरकार पूरे दमखम के साथ कार्रवाई करेगी।
पाकिस्तान तरसेगा पानी के लिए
चिराग पासवान ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि इंडस वाटर ट्रीटी पर भारत का रुख अब पूरी तरह स्पष्ट है। आने वाले समय में पाकिस्तान पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा। यह देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा का मामला है, जिसमें किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। राजनीतिक मोर्चे पर बात करते हुए उन्होंने बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र किया और आत्मविश्वास के साथ कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
बिहार मेरी प्राथमिकता
जिलों में जारी की चेतावनी
इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव आया है। अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे। इसके साथ बादलों की गर्जना और वज्रपात की संभावना जताई गई है। बिहार के चार जिलों अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ ओला गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं इन जिलों में तेज हवा के झोंकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कई जिलों में छाए काले बादल
प्रदेश के उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। अगले चार दिनों तक मौसम का हाल यही रहेगा। मंगलवार को पटना समेत आसपास के इलाकों में काले बादल छाए रहने और नमी में वृद्धि होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस हुई। वहीं राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में भी काले बादल छाए दिखे। कुछ जगहों पर बादलों की गर्जना के साथ बिजली चमकने की शंका है।
औरंगाबाद का तापमान सबसे ज्यादा
किन मायनों में खास है आज का दिन
बता दें, आज ही दिन 1912 में बिहार और उड़ीसा को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर स्वतंत्र राज्य बनाया गया था। इस ऐतिहासिक अवसर को राज्यभर में "उन्नत बिहार, विकसित बिहार" थीम के साथ भव्य रूप से मनाया जा रहा है. पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर सहित सभी जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कैसा रहा है बिहार का इतिहास
बिहार का इतिहास हजारों साल पुराना और अत्यंत समृद्ध रहा है। मगध के नाम से प्रसिद्ध यह भूमि चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे महान शासकों की रही है। यहीं से बौद्ध धर्म का उदय हुआ और नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, जो विश्व का प्रथम आवासीय विश्वविद्यालय माना जाता है। महावीर स्वामी ने पावापुरी में निर्वाण प्राप्त किया और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट का जन्म भी बिहार में ही हुआ। बिहार दिवस का उद्देश्य लोगों को अपने राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व महसूस कराना है।
विदेशों में भी मनाया जाता है बिहार दिवस
इन विभाग को मिलेगा इतना धन
इस बार के बजट में अनुसूचित जाति और जनजाति पर अलग से धनराशि खर्च की जाएगी ताकि उन्हें सीधे तौर पर लाभ मिले। अनुसूचित जाति के लिए 19648 करोड़ रुपया अनुसूचित जनजाति के लिए 1735 का प्रावधान है। वित्त मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग पर 60974 करोड़ रुपए आवंटन होंगे। स्वास्थ्य विभाग पर 20335 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बात करें सड़कों की तो उस पर 17908 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गृह विभाग को 17831 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं ग्रामीण विकास विभाग को 16043 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।
राज्य में बनेगा कोल्ड स्टोरेज
ऊर्जा विभाग को 13484 करोड़ का रुपए दिए जाएंगे। बजट पेश करने के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार एमएसपी पर अरहर,मूंग और उड़द दाल की खरीदारी करेगी। वित्त मंत्री ने बताया राज्य में कोल्ड स्टोरेज खोल जाएंगे। पटना में महिला हाट की स्थापना की जाएगी। पटना में चलंत व्यायामशाला की शुरूआत होगी। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाया जाएगा।
प्लास्टिक विनिर्माण नीति
150 साल पहले बनाया था कानून
भारत मंडपम में NXT कॉन्क्लेव 2025 में पीएम मोदी ने कहा कि 150 साल पहले अंग्रेज़ों ने एक कानून बनाया था। इसका नाम था ड्रामेटिक परफॉरमेंस एक्ट। आश्चर्य की बात ये है कि आज़ादी के 75 साल बाद तक लागू था। अगर शादी में 10 से ज़्यादा लोग नाच रहे हैं तो पुलिस दूल्हे के साथ-साथ उन्हें भी गिरफ़्तार कर सकती थी। हमारी सरकार ने इस कानून को खत्म कर दिया। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि लुटियन जमात और खान मार्केट गैंग के लोग इतने सालों तक चुप क्यों थे?
हमारी सरकार में खत्म हुआ कानून
पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर मैं ऐसा कानून ले आता तो सोचो क्या होता? सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले ऐसी कोई झूठी सूचना फैला दें तो ये लोग आग लगा देते, मोदी का बाल नोच लेते। ऐसा कहकर पीएम हंसने लगते हैं और वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। पीएम ने कहा कि ये हमारी सरकार है, जिसने उपनिवेशवाद के युग के इस कानून को खत्म कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कॉन्क्लेव को मीडिया जगत के लिए एक नया ट्रेंड सेट करने वाला आयोजन बताया।
ITV ने पेश किया नया डायमेंशन
उन्होंने कहा कि आमतौर पर मीडिया के ऐसे इवेंट व्यावसायिक लाभ तक सीमित रहते हैं, लेकिन ITV नेटवर्क ने इसे एक नए डायमेंशन में प्रस्तुत किया है। आपने एक नया ट्रेंड सेट किया है और इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। आपके नेटवर्क ने एक अलग सोच के साथ इसे आगे बढ़ाया है और यह बदलाव भारतीय मीडिया को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगा। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि मीडिया का दायित्व देश की वास्तविक छवि दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।
सही तस्वीर पेश करने की जरुरत
इन वस्तुओं को ले जाने की मनाही
जहां दो मुख्य गेट के अलावा कई अन्य गेट बनाए गए हैं, जिससे लोगों को एंट्री दी जाएगी। वहीं PM की जनसभा में कई चीजों को ले जाने पर रोक लगेगी। अगर वह इन सामानों के साथ जनसभा में एंट्री करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें घुसने नहीं दिया जाएगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक कार्यक्रम स्थल पर मोबाईल के अतिरिक्त कोई भी वस्तु इलेक्ट्रोनिक गैजेट जैसे पॉवर बैंक, मोबाईल चार्जर के अतिरिक्त पानी की बोतल, गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट, लाइटर आदि ले जाने की मनाही है।
स्थल पर पेयजल और शौचालय सुविधा
बागेश्वर धाम जाएंगे मोदी
पीएम मोदी आज एमपी के छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे. सोमवार को वह भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। इस समिट में फार्मा, मेडिकल डिवाइस, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्री, टूरिज्म और छोटे-मध्यम उद्योगों से जुड़े कई सत्र होंगे.
PM किसान योजना की 19वीं किस्त करेंगे जारी
सोमवार को पीएम मोदी भागलपुर में पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे देशभर के 9.7 करोड़ किसानों को 21,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी. इसके अलावा वह बिहार में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी बिहार में 10,000वें किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन का भी जश्न मनाएंगे. सरकार का उद्देश्य किसानों को एकजुट करना और उनके उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग सुनिश्चित करना है। इसके अलावा, वह मोतिहारी में स्वदेशी नस्लों के लिए उत्कृष्टता केंद्र और बरौनी में एक दुग्ध उत्पाद संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे।
कल असम दौरे पर रहेंगे पीएम
शीला दीक्षित मुख्यमंत्री बनी
इसके बाद जब विधानसभा चुनाव हुए, तो कांग्रेस को जीत मिली। जिसके बाद कांग्रेज ने शीला दीक्षित को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की सीएम रहीं। साल 2013 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सत्ता संभाली। पार्टी लगातार तीन बार विधानसभा का चुनाव जीती। हालांकि, तीनों बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही बने, लेकिन पिछले साल शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अरविंद केजरीवाल ने अपना इस्तीफा सौंपा
जमानत पर जेल से बाहर निकलने के बाद सितंबर में उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देकर आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया। तब से अब तक आतिशी ने ही दिल्ली की सत्ता संभाल रही थी। अब जब 27 साल बाद बीजेपी की दिल्ली में वापसी हुई है तो पार्टी ने वहीं से अपनी यात्रा को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया, जहां पर पिछली बार वह थमी थी। सुषमा स्वराज के बाद रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुनकर दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिली।
प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता का प्रस्ताव रखा
खास बात यह भी है कि सुषमा स्वराज ने बीजेपी के ही पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला था। अब बुधवार को जब बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई, तो केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को ही मुख्य प्रस्तावक बनाया। प्रवेश वर्मा ने ही सबसे पहले रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुनने के लिए प्रस्ताव रखा, जिसका सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने अनुमोदन और बाकी सभी विधायकों ने समर्थन किया। हालांकि, स्वयं प्रवेश वर्मा भी सीएम पद की रेस में शामिल थे।
हम दिल्ली की बेहतरी के लिए काम करेंगे
सीएम की रेस में इन नामों पर चर्चा
1- रेखा गुप्ता, शालीमार बाग से विधायक, प्लस फैक्टर- बनिया और महिला
2- अभय वर्मा, लक्ष्मी नगर से विधायक, प्लस फैक्टर- पूर्वांचली
3- आशीष सूद, जनकपुरी से विधायक, प्लस फैक्टर – पंजाबी और संगठन के पुराने व्यक्ति
4- रवीन्द्र राज, बवाना से विधायक, प्लस फैक्टर- दलित चेहरा
5- पवन शर्मा, उत्तम नगर से विधायक, प्लस फैक्टर- यह माना जा रहा है कि गोधरा कांड के समय पर मोदी की काफी मदद की थी और दिल्ली में मोदी जी उनके घर पर भी रुके थे और संगठन के भी करीबी है और मोदी जी के पसंदीदा में भी हैं.
कैसा है राजनीतिक सफर?
रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग़ सीट से बीजेपी की विधायक चुनी गई हैं। जिस वजह से माना जा रहा है कि रेखा गुप्ता महिला सीएम तौर पर दिल्ली सीएम की रेस में सबसे मजबूत दावेदार हैं। उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय परिषद से शुरू हुआ, जहां वे दिल्ली यूनिवर्सिटी की सचिव भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता का लगाव शुरू से ही शहरी व ग्रामीण दोनों समाजों से रहा है। उनका परिवार हरियाणा के जुलाना में व्यापार करता है, जबकि उनका राजनीतिक और शैक्षिक विकास दिल्ली में हुआ. वे समय-समय पर अपने गांव हरियाणा भी आती-जाती रहती हैं। रेखा गुप्ता पर एक भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं है।
वैश्य समुदाय से आती हैं रेखा गुप्ता
बता दें रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से हैं, जिनकी दिल्ली में बड़ी संख्या है। वैश्य समुदाय बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है. उनके राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर कोई महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी जाती है तो रेखा गुप्ता की दावेदारी काफी मजबूत हो सकती है. फिलहाल देश में भाजपा के कोई भी महिला सीएम नहीं है.
कल है शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा, जिसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे. शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा. मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ, विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शपथ ग्रहण से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया. इस संबंध में प्रदेश कार्यालय में बैठक भी हुई. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है. वहीं खबर है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी वाले लोग भी शामिल होंगे।
गांधी मैदान में होगा बड़ा आंदोलन
खान सर ने यह भी कहा कि 'हम लोग लड़ाई जीत गए हैं। सरकार भी अब ये मान चुकी है कि री-एग्जाम कराना हमारी मजबूरी है। प्रशासन, मजिस्ट्रेट, BPSC, सचिवालय सब ये मान चुके हैं। सारे सबूत हमारे पक्ष में हैं।' शिक्षक खान सर के अनुसार भागलपुर, 'खगड़िया, में क्वेश्चन पेपर टिक मारकर कुछ लोगों के साथ शेयर किया गया है। सीवान, मोतिहारी जिले में भी धांधली की गई है। सेंटर पर हुए धांधली के सबूत देंगे। 22 सेंटर पर परीक्षा लेकर नॉर्मलाइजेशन किया गया है।
हित में होगा री-एग्जाम
सरकार हमें मजबूर न करें, नहीं तो गांधी मैदान में लाखों की भीड़ जुटेगी। बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को गर्दनीबाग में हुए प्रदर्शन के दौरान खान सर ने कहा था कि, 'हम लोगों की केवल एक ही मांग है री-एग्जाम। एग्जाम में धांधली की गई है। कोई गलत डिमांड नहीं कर रहे हैं। सरकार के हित में री-एग्जाम किया जाएगा। सरकार अगर चाहती है कि नाराजगी न झेले और 2025 का फैसला उनके फेवर में हो तो री-एग्जाम करवा दें। 'हमने हाईकोर्ट में सबूत दे दिया है और सरकार को री-एग्जाम करानी ही पड़ेगी।
पहली सुनवाई 16 जनवरी को होगी
पटना: बिहार में आज सोमवार को तड़के सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये. दिल्ली में भूकंप के बाद बिहार में भी धरती हिली. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार का सीवान इसका केंद्र था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है. हालांकि, इससे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
दिल्ली के बाद बिहार में भी भूकंप आया
दिल्ली में सोमवार सुबह भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया. इसके कुछ घंटे बाद बिहार में भी भूकंप का असर लोगों को महसूस हुआ. लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से इस बारे में जानकारी लेते नजर आए. लोग अपने घरों के वीडियो भी शेयर कर रहे हैं जिसमें कमरे की छत पर लटका पंखा हिल रहा है.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहले भूकंप ने दी दस्तक
बता दें कि सोमवार को नई दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी. यह भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया. नोएडा और आसपास के इलाकों में अचानक धरती हिल गई. लोगों ने बताया कि यह बेहद डरावनी स्थिति थी. भूकंप के झटके ऐसे थे जैसे पहले कभी महसूस नहीं किए गए. हालांकि सभी सुरक्षित हैं.
जनवरी में भी बिहार में आया था भूकंप
इतने रूपये देने का ऐलान
बता दें कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सीएम नीतीश ने बिहार में मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
बिहार के 9 लोगों की मौत
शनिवार रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14 और 15 पर यात्रियों की काफी भीड़ थी. उसी दौरान ट्रेन में चढ़ने के कड़ी में भगदड़ मचने से भीषण हादसा हुआ. इस घटना में कई लोगों की मौत व जख्मी होने की जानकरी सामने आई। इस भयावह घटना के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस घटना में 18 लोगों की जान चली गई. 18 मृतकों में से 9 बिहार के रहने वाले लोग शामिल हैं
महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़
यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन गेट अंदर से बंद था. इससे नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मधुबनी स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ थी, जिससे कुछ यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। इसी कारण से कुछ यात्रियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
ट्रेन में जमकर तोड़फोड़
लीडरशिप के बारे में पूछे सवाल
पीएम मोदी का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी बच्चे हंसने लगे। बिहार के छात्र विराज ने पीएम मोदी से लीडरशिप को लेकर सवाल पूछ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशभर के छात्र-छात्राओं से परीक्षा पर चर्चा की। इस दौरान बच्चों ने पीएम मोदी से कई सवाल पूछे। बिहार के विराज ने उनसे पूछा था कि वह इतने बड़े वैश्विक स्तर के नेता है, कई पदों पर काम कर रहे हैं तो वह कुछ ऐसी बाते बताए जिससे बच्चों में लीडरशिप की क्षमता का विकास हो सके।
कुर्ता पायजामा पहनने से नेता नहीं बनते
इसी सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा की लीडरशिप का मतलब केवल कुर्ता पायजामा पहन लेना या मंच पर भाषण देना ही काफी नहीं होता है। नेता बनने के लिए आपकों एक उदाहरण बनना होता है। उन्होंने बच्चों का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कक्षा में कोई छात्र मॉनिटर है, अगर वह खुद ही स्कूल में देर से आएगा तो दूसरे छात्र उसकी बात नहीं मानेंगे । पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर मॉनिटर खुद समय पर क्लास में आएगा, उपना होमवर्क पूरा करेगा। तभी
नेता बनने के लिए अच्छा व्यवहार करें
गंगाराम अस्पताल में ली आखिरी सांस
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। कामेश्वर चौपाल राम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी भी थे। उनके निधन से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
कामेश्वर चौपाल ने दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में आखिरी सांस ली है। उनके निधन के बाद से लगातार दुख संदेश भेजे जा रहे हैं।
कमरैल गांव के निवासी थे
कामेश्वर चौपाल सुपौल जिले के मरौना प्रखंड के कमरैल गांव के निवासी थे। कामेश्वर चौपाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने समाज सेवा में योगदान दिया। कामेश्वर चौपाल जी का जन्म 24 अप्रैल 1956 में सुपौल में हुआ था। इसके बाद मिथिला विश्वविद्यालय (दरभंगा) से उन्होंने एमए की डिग्री प्राप्त की थी। वे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। साल 1989 में जब अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया गया, तब विहिप के नेतृत्व में कामेश्वर चौपाल को पहली ईंट रखने का गौरव प्राप्त हुआ।
राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहें
पटना। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी 2025 को बजट पेश करने के लिए संसद पहुंच चुकी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण क्रीम कलर की साड़ी पहनी है। इस साड़ी पर खास चित्रकारी की गई है। इसका संबंध बिहार की पद्मश्री से सम्मानित दुलारी देवी से हैं। दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो साड़ी पहनी हैं, उस पर मिथिला पेंटिंग बनी हुई है।
वित्त मंत्री की साड़ी दुलारी ने डिजाइन की
मिथिला पेंटिंग के लिए पद्मश्री दुलारी देवी ने अपनी अलग पहचान बनाई हैं। मधुबनी जिले की दुलारी देवी मिथिला पेंटिंग की एक जानी-मानी कलाकार हैं। वित्त मंत्री मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच गतिविधि के लिए मधुबनी गईं थीं। जहां उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई। बिहार में मधुबनी कला पर वित्त मंत्री और दुलारी देवी के साथ सौहार्दपूर्ण विचारों का आदान-प्रदान हुआ। दुलारी देवी ने वित्त मंत्री को एक साड़ी भेंट की। जिसको बजट के दिन पहनने की बात कही थी। इसी साड़ी को पहनकर आज वित्त मंत्री सदन में बजट पेश करेंगी।
12 साल की उम्र में ही कर दी शादी
दुलारी देवी मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड के रांटी गांव की निवासी हैं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है, लेकिन मिथिला पेंटिंग के प्रति उनकी लगन हमेशा बनी रही। दुलारी देवी की 12 साल की उम्र में शादी हो गई थी। 16 साल की उम्र में पति ने उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद भी दुलारी देवी ने अपना हौसला टूटने नहीं दिया। मायके आने के बाद उन्होंने पद्मश्री महासुंदरी देवी और कर्पूरी देवी से पेंटिंग करना सीखा। शुरुआत में वह ज़मीन पर लकड़ी से चित्र बनाती थीं। धीरे-धीरे उनकी कला निखरती गई और आज वह एक जानी-मानी कलाकार हैं।
दुलारी देवी ने कभी पूजा नहीं की
दुलारी देवी कहती हैं, 'ज़िन्दगी का एक ही लक्ष्य है मिथिला पेंटिंग। इसी ने देश-विदेश में पहचान दिलाई। मेरे लिए मिथिला पेंटिंग केवल एक कला नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है।' उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी पूजा-पाठ नहीं की, लेकिन मंदिर में सेवा जरूर की हैं। वह कहती हैं, 'आज तक पूजा नहीं की। मंदिर धोई यानी सेवा की लेकिन पूजा नहीं।'
पटना। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार 1 फरवरी 2025 को लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री लगातार अपना आठवां बजट पेश करने वाली है। वह 8वीं बार बजट पेश करके इतिहास रचने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार की रात को ही अपने बही-खाते को बांधकर बजट 2025-26 को आखिरी रूप दे दिया है।
टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद
इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें मिडिल क्लास को राहत देने के लिए कुछ प्रावधान होंगे। इसके साथ ही, यह बजट अर्थव्यवस्था की सुस्ती को दूर करने और विकास दर को बढ़ावा देने के लिए भी फोकस्ड होगा। विभिन्न नीतिगत सुधारों पर भी मिडिल क्लास लंबे समय से इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद कर रहा है। साथ ही मिडिल क्लास लोगों को उम्मीद है कि इस बार पेश किए बजट में टैक्स में छूट मिलेगी। वित्त मंत्री सीतारमण नए कर ढांचे में संशोधन कर सकती हैं, जिससे टैक्स में छूट और बचत के अवसर बढ़ सकते हैं।
महंगाई के बीच बनाएगा संतुलन
अर्थव्यवस्था की सुस्ती और बढ़ती महंगाई के बीच यह बजट संतुलन बनाने की कोशिश करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के साथ-साथ फिस्कल डेफिसिट को भी नियंत्रित करने का काम करेगा। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार की रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने दफ्तर में बजट 2025-26 को अंतिम रूप दिया। इस दौरान वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी उपस्थित रहें।
जीडीपी दर में कमी आई
भारत की जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त साल में घटकर 6.4% रहने की संभावना है, जो पिछले 4 सालों में सबसे कम होगी। आर्थिक समीक्षा 2024-25 के मुताबिक भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए कम से कम 8% की वार्षिक वृद्धि दर बनाए रखने की जरुरत है।
पटना। बिहार के एक रेलवे स्टेशन पर 1.61 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही इस जुर्माने को 15 दिनों के अंदर जमा करने का आदेश जारी किया है। बता दें, राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद (बीएसपीसीबी) ने दरभंगा रेलवे स्टेशन पर प्रदूषण फैलाने के मामले में जुर्माना लगाया है। बीएसपीसीबी ने दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 1.61 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
स्टेशन की गंदगी तालाबों में बहाई
परिषद ने जुर्माने की इस राशि को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा करने का निर्देश दिया है। यह जुर्माना प्रदूषण नियंत्रण मानकों के उल्लंघन के तहत लगाया जा रहा है। दरअसल दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सीवेज को बिना ट्रीट किए हराही और दिघ्गी तालाब में गिराए जाने का आरोप जांच में सही पाया, जिससे तालाबों में जलीय जीवन पर संकट मंडरा रहा था। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने दरभंगा रेलवे स्टेशन को गंदे पानी को बिना साफ किए तालाबों में बहाने का आरोपी माना था।
पर्यावरण के नुकसान को लेकर कार्रवाई
एनजीटी ने 1 अगस्त 2024 को बीएसपीसीबी को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया था। इसके बाद बीएसपीसीबी ने रेलवे को 1.62 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस जारी किया। जिसके लिए स्टेशन को सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कहा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ने इस नोटिस पर फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। बीएसपीसीबी की जांच समिति ने दरभंगा स्टेशन में पर्यावरणीय नुकसान का आकलन करने के बाद रेलवे के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
जुर्माना जमा कराने का आदेश
दरभंगा के “तालाब बचाओ अभियान” के नारायण चौधरी ने पहले एनजीटी में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। एनजीटी के निर्देश के बाद बोर्ड ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और फिर रेलवे को जुर्माने का नोटिस भेजा। जुर्माने के नोटिस के बाद रेलवे को 5 दिन का समय दिया गया है, ताकि वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सके। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर बीएसपीसीबी के चेयरमैन ने 20 जनवरी को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को 15 दिनों के भीतर जुर्माना जमा करने का आदेश दिया।
पटना। बिहार के कैमूर जिले में महाजाम लगा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस महाजाम के आगे सारी प्रशासनिक व्यवस्था फुस हो गई है। एनएच 19 पर लगभग 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। इस महाजाम में सैंकडों गाड़ियां कई दिनों से फंसी हुई हैं। प्रयागराज में महाकुंभ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के भारी भीड़ के कारण यह जाम लगा हुआ है।
मौनी अमावस्या पर लगा महाजाम
छोटे से लेकर भारी वाहन इस जाम का सामना कर रहे हैं। छोटे वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से आगे की तरफ बढ़ाया जा रहा है। यूपी की सीमा से सटे राज्य के कैमूर जिले में एनएच 19 पर महाजाम लग गया हुआ है। लगभग 15 किलोमीटर लंबे लगे इस महाजाम में सैंकडों की संख्या में वाहन फंस गए हैं। इनमें बस, ट्रक से लेकर छोटे वाहन और एंबुलेंस भी शामिल है। महाजाम की स्थिति पिछले 24 घंटे से बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक मौनी अमावस्या को लेकर एनएच 19 पर श्रद्धालुओं से भरी छोटी गाड़ियों का रेला लगा हुआ था।
गाड़ियों के आगमन से लगा जाम
इसी रास्ते से श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ की ओर जा रहे थे। इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों के आवागमन के बाद महाजाम लग गया। कैमूर जिले के दुर्गावती में यह स्थिति बनी है। सैकडों वाहन अपनी-अपनी जगह पर जस के तस खड़े हैं। जाम में फंसी गाड़ियों का पहिया भी नहीं हिल रहा है। वहीं जाम को हटाने के लिए स्थानीय पुलिस के पसीने छूट गए है। जाम को हटाने के लिए जगह-जगह पर पुलिस को तैनात किया गया है। जाम का आलम यह बना है कि उसको छुड़ाने के लिए पुलिस को ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है।
वैकल्पिक मार्गों का किया इस्तेमाल
बड़ी मुश्किल से छोटे वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। लोगों ने बताया कि वो लगभग 5-6 घंटे से जाम में फंसे हैं, लेकिन अभी स्थिति ऐसी बनी है कि गाड़ियों का पहिया तक नहीं हिला रहा है। हम लोग प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं। ज्यादातर वाहनों में श्रद्धालु हैं, जो महाकुंभ की ओर जा रहे हैं। वहीं पुलिस के कर्मचारी लगातार वाहनों को आगे निकालने के लिए कोशिश कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाम की स्थित से निपटने के लिए छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है।
पटना: अक्सर हम सुना करते है कि शरीर में खून की कमी हो गई है। स्वस्थ शरीर को एक तय यूनिट तक खून की जरूरत है। खून की कमी होने पर कमजोरी, अधिक नींद आना, सांस लेने में दिक्कत अनेक तरह की परेशानी होती है। इसलिए आज हम आपको इसके समाधान के बारे में बतायेंगे। खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो हर उम्र के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे आप दिन में किसी भी समय खा सकते हैं. यह खून बढ़ाने में बहुत मददगार है।
पोषक तत्वों का खजाना है खजूर
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है. खजूर में कैलोरी की मात्रा कई ताजे फलों की तुलना में बहुत अधिक होती है। खजूर में फाइबर के साथ-साथ मिनरल्स और विटामिन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको रोजाना 2 खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदों के बारे में-
हड्डियों को मजबूत बनाता है- बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों को मजबूत करने वाली कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती रहती हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने में खजूर बहुत फायदेमंद साबित होता है। खजूर में मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करता है- खजूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर लेवल कम होता है. इसके अलावा खजूर में मैग्नीशियम भी उच्च मात्रा में होता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो गठिया से पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
शरीर में खून बढ़ाता है- जिन लोगों के आहार में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है उन्हें डॉक्टर अपने आहार में खजूर खाने की सलाह देते हैं। यह खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ाने का काम करता है।
पटना। महाकुंभ में देश-विदेश से लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है। जिस वजह से करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। एक ओर जहां ट्रेनों में लोग खचाखच भरकर प्रयागराज जा रहे है तो दूसरी ओर नेशनल हाईवे भी भारी जाम है। बिहार के कैमूर से जाम में फंसी हजारों गाड़ियों की तस्वीर सामने आई है।
जाम से निकलकर दूसरा रास्ता अपनाना
जाम इतना लंबा है कि लोगों को मजबूरी में पैदल ही जाम से निकलकर दूसरा रास्ता देखना पड़ रहा है। कैमूर जिले के कुदरा के पास एनएच-19 के दोनों लेन में मंगलवार से ही जाम लगा है। बुधवार की सुबह भी स्थिति ऐसी ही थी। जाम इतना ज्यादा है कि गाड़ियों का पहिया हिलने का नाम नहीं ले रहा। जाम में एंबुलेंस का भी निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम जाम समाप्त करने में लगी है, लेकिन स्थिति भयावह है। दोनों लेन में इस तरह गाड़ियां घुस गई हैं कि पुलिस को जाम हटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
कई लोग 72 घंटों तक जाम में फंसे
कहा जा रहा है कि इस जाम में कोई 12 तो कोई 72 घंटों से फंसा है। कुछ लोगों ने बताया कि उनके गाड़ियां एक इंच भी नहीं हिली। बस ड्राइवर छोटू कुमार ने बताया कि 30 यात्रियों को लेकर वे कुंभ जा रहे हैं। बिहार में घुसने के साथ ही जाम मिल गया। 12 घंटे में अब तक 50 किलोमीटर का ही सफर तय कर पाए हैं। दोनों लेन भारी जाम है। एक व्यक्ति ने बताया आसनसोल से चंदौली जाने के लिए वे अपने निजी साधन से चले हैं। तीन दिन से जाम में फंसकर अभी कुदरा ही पहुंचे हैं।
जाम ना होने पर अब तक दिल्ली पहुंच जाता
दोनों लेन बुरी तरह से जाम है। जाम क्यों लगा है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। आठ घंटे से उनकी गाड़ी उसी जगह से खड़ी है। कोलकाता से दिल्ली जा रहे ट्रक ड्राइवर ने बताया कि "तीन दिन से जाम में फंसा हूं। जाम नहीं होता तो वह अब तक दिल्ली पहुंच गया होता। अपनी गाड़ी खाली कर दोबारा लोड भी कर लेता।"
पटना। लोक गायिका दिवंगत शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण और दिवंगत बीजेपी नेता सुशील मोदी को पद्म भूषण से सम्मानित किया है। वहीं, महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री दिया गया है। यह सम्मान उन्हें मरणोपरांत दिया गया है।
पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा
इसके साथ ही तीन अन्य लोगों को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें भोजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भीम सिंह भवेश और मुजफ्फरपुर की निर्मला देवी को भी सम्मान दिया गया है। इसके अतिरिक्त श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत कुमार को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। 'नई आशा' फाउंडेशन के माध्यम से पिछले 22 सालों से मुसहर समुदाय के उत्थान के लिए काम करने के लिए भीम सिंह भवेश को पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने डॉ भवेश की प्रंशसा की
पीएम नरेंद्र मोदी ने "मन की बात" के 110वें एपिसोड में मुसहर समुदाय के उत्थान में डॉ. भवेश की कोशिशों की खूब प्रशंसा की थी। वहीं, निर्मला देवी को पारंपरिक कढ़ाई के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा। सुशील मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को पटना जिले में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा पटना के राम मोहन राय सेमिनरी से पूरी की। वह जेपी आंदोलन में विद्यार्थी नेता के रुप में कार्य करते थे। राजनीति में लगभग 5 दशक का एक लंबा सफर तय किया।
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाईटेक हेलिकॉप्टर ‘एयरबेस H145’ के पायलट कैप्टन विवेक परिमल को सरकार ने उनके पद से निलंबित कर दिया है। सरकार की ओर से यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि वे बिना बताए छुट्‌टी पर चले गए थे।
निलंबन से पहले सौंपा इस्तीफा
जानकारी के मुताबिक ‘कैप्टन ने सस्पेंड होने से पहले ही सरकार को अपना पद से इस्तीफा सौंप दिया था। वह बिहार राज्य वायु संगठन निदेशालय के अफसरों के गाली-गलौज से परेशान हो गए थे।’परिमल बिहार सरकार के किंग एयर सी 19 ए/बी और VT EBG के सरकारी पायलट थे। वह मुख्यमंत्री के साथ ही राज्यपाल, अधिकारी समेत अन्य राजकीय अति विशिष्ट मेहमानों के प्लेन और चॉपर को उड़ाते थे। इन दिनों सीएम नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा पर हैं।
परिमल चला रहे थे हेलिकॉप्टर
इस दौरान भी परिमल ही उनके हेलिकॉप्टर को चला रहे थे, लेकिन 3 जनवरी से वे काम पर नहीं आ रहे थे। निलंबन के बाद से उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है। नीतीश सरकार 2022 से चिपशन कंपनी के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर रही है। सरकार हेलिकॉप्टर पर सालाना 25 करोड़ रुपए वहन करती है। हेलीकॉप्टर के हर महीने का किराया 2 करोड़ रुपए है। एजेंसी डिमांड ऑन कॉल पर हेलिकॉप्टर और प्लेन मुहैया करवाती है। सरकार एजेंसी को 2 तरह से किराया देती है। पहला फिक्सड चार्ज और दूसरा प्रति घंटे के हिसाब से।
हर घंटे का किराया 1.5 लाख रुपए
6 और 8 सीटर प्लेन महीने में अगर 30 घंटे उड़ान भरता है तो उसका किराया 2 करोड़ रुपए होगा। कम उड़ने और नहीं उड़ने पर भी सरकार को इतना ही किराया देना पड़ता है। 30 घंटे से ऊपर की उड़ान पर हर घंटे का किराया 1.5 लाख रुपए होता है। नाइट स्टे के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाता। सीएम नीतीश अभी मर्सिडीज बेंज स्टाइल की एयरबस हेलिकॉप्टर (एयरबस H145) से प्रगति यात्रा कर रहे हैं।
हेलिकॉप्टर लेदर और वुडन से तैयार
हेलिकॉप्टर में 2 इंजन लगे होते हैं। इसमें दो रियर क्लैमशेल दरवाजे, आसान लैंडिंग और एग्जिट है। इस हेलिकॉप्टर में 8 लोग आराम से बैठ सकते हैं। हेलिकॉप्टर का इंटीरियर लेदर और वुडन के कॉम्बिनेशन से तैयार किया गया है।
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच प्रदर्शन करते हुए दर्जनों अभ्यर्थी बीजेपी कार्यालय पहुंच गए। बीपीएससी अभ्यर्थी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को ज्ञापन देने की मांग कर रहे थे।
अभ्यर्थियों के घुसने की सूचना दी
भाजपा दफ्तर में बीपीएससी अभ्यर्थियों के घुसने पर पार्टी नेताओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कार्यालय से बाहर निकालने के लिए पहुंच गई। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की करने के मामले में 2 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए अभ्यर्थियों में एक गया का निवासी राकेश कुमार और दूसरा रोहतास का निवासी रंजन कुमार है। बीपीएससी अभ्यर्थियों ने बताया कि वे बीजेपी नेताओं से मिलकर अपनी समस्याओं के बारे में बताएंगे और उनसे समाधान मांगेंगे।
मांगे पूरी ना होने पर प्रदर्शन जारी
वे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मिलना चाहते थे, लेकिन छात्रों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। ना ही उनसे कोई ज्ञापन लिया गया। छात्रों का यह भी कहना है कि न ही उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती वे प्रदर्शन करते रहेंगे। अभ्यर्थियों ने कहा कि चूंकि बीजेपी सरकार में हैं इसलिए वे उनके नेताओं से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं।
वे किसी भी पार्टी से समाधान चाहते हैं
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों को अनदेखा किया तो वे पूरे बिहार में प्रदर्शन करेंगे। पिछले दिनों बीपीएससी अभ्यर्थियों ने सीएम नीतीश कुमार के जदयू दफ्तर के बाहर भी प्रदर्शन किया था। बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन से साफ हो गया है कि अभ्यर्थी अपने हक के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। वे किसी भी पार्टी से अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं।
पटना: बिहार में एक तरफ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में शोर मची हुई है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय एजेंसियों की नजर हर गतिविधियों पर लगातार बनी हुई है। इस बीच प्रदेश के रेलवे क्लेम घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना, नालंदा और कर्नाटक के मंगलुरु में पांच ठिकानों पर छापेमारी की है. इस घोटाले में रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 100 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है. इसके बाद अब यह कार्रवाई देखने को मिल रही है.
कई अधिकारियों पर गिरेगी गाज
दरअसल, ईडी इस मामले में कई न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. खासकर रेलवे के पूर्व न्यायिक अधिकारी आर.के. मित्तल और वकील बी.एन. सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. बता दें कि कुछ साल पहले आर.के. मित्तल को भ्रष्टाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद अब इस मामले में जांच एजेंसी का एक्शन देखने को मिला है. अब देखना यह है कि एजेंसी इस छापेमारी में क्या करती है.
सुप्रीम कोर्ट में मामला
यह मामला सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस उदय यू के सामने है. ललित की पीठ के निर्देश पर सीबीआई ने इसे दर्ज किया था. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जांच एजेंसियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. माना जा रहा है कि इस घोटाले में रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दावे दायर किए गए और फिर उन दावों के आधार पर बड़ी रकम का गबन किया गया. इस पूरे रैकेट में कई लोग शामिल थे.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
इधर, ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं. इन दस्तावेजों के आधार पर ईडी इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.
पटना: पिस्ता एक बेहद पावरफुल ड्राई फ्रूट है,जो सर्दियों में खाना काफी सेहतमंद साबित हो सकता है। इसमें डाइटरी फाइबर और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो की शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ सर्दी और जुकाम और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।
सर्दियों में जरूर खाए ये चीज
सर्दियों में हम ऐसी चीजें खाना चाहते हैं, जो हमारे शरीर को गर्म रखने में हमारी मदद करते हैं। इसके लिए हम घी, गुड़, अदरक जैसी कई चीजें खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पिस्ता सर्दियों में खाने का बेस्ट ड्राई फ्रूट है। ये ना सिर्फ आपके शरीर क गर्म रखने में मदद करता है बल्कि यह आपकी अन्य सेहत से जुड़ी समस्याओं के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए पिस्ता को सर्दियों का परफेक्ट स्नैक माना जाता है। आप इसे कई डिसेज में भी डालकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं, सर्दियों में रोज पिस्ता खाने क्या फायदे है।
स्किन मॉइस्चराइज
पिस्ता में विटामिन-ई की भरपूर मात्रा पायी जाती है। जो आपकी स्किन के लिए वरदान से कम नहीं होता। यह आपके स्किन की इलास्टिसिटी को नेचुरली बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं, साथ ही यह आपकी त्वचा के यूवी रेज से भी बचाता है, जिससे सन डैमेज की वजह से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। इसमें कई फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं।
दिल का रखे खास ख्याल
पिस्ता आपकी बॉडी से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकाल कर, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। गुड कोलेस्ट्रॉल आपके हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है, इस वजह से कई कार्डियो वैस्कुलर डिजीज होने का खतरा कम होता है।
डायबिटीज कंट्रोल करता है
मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन की एक रिसर्च में पाया गया है कि अगर सुबह ब्रेकफास्ट और रात में डिनर से आधे घंटे पहले मात्र 30 ग्राम पिस्ता खाया जाए तो डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
पटना: आज देशभर में भोजपुरी सिनेमा के सितारों की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसी के साथ भोजपुरी गानों में अश्लीलता को लेकर कलाकारों को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हर दिन नए-नए भोजपुरी गाने रिलीज होते हैं, जो वायरल भी हो जाते हैं, लेकिन उनमें अश्लीलता की वजह से कई सवाल उठते रहते हैं। अब ऐसे में इस मामले में जानी-मानी सिंगर कल्पना पटवारी ने खुलकर बात की है।
इंटरव्यू में बोलीं कल्पना पटवारी
बता दें कि कल्पना पटवारी हाल ही में एक इंटरव्यू में बैठी थी जब उनसे भोजपुरी गानों में अश्लीलता पर उनकी राय पूछी गई, तो उन्होंने कहा, "मेरे चाहने से क्या होता है। हर किसी की अपनी जिंदगी है। अगर किसी को खाने को पैसा नहीं है, तो वो जो कर रहा है, उसे करने दीजिए। लेकिन अगर इस समस्या को सही तरीके से हल करना है, तो पहले बड़े आयोजनों, जैसे सोनपुर मेले के थिएटर में चलने वाले कार्यक्रमों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।"
बताया डबल स्टैंडर्ड
कल्पना ने आगे कहा, "अश्लीलता को लेकर मुझसे सवाल किए जाते हैं, जबकि बगल के पंडाल में अश्लील डांस चल रहा होता है। यह डबल स्टैंडर्ड है। पहले ऐसे आयोजनों की स्थिति सुधारी जाए। सोनपुर मेला एशिया का बड़ा मेला है। यहां संस्कृति और परंपरा से जुड़े कार्यक्रम होने चाहिए, ताकि हम अपनी भाषा और संस्कृति का सही परिचय दे सकें।"
काफी लोकप्रिय हैं कल्पना
कल्पना पटवारी भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी, मराठी, तमिल और बंगाली भाषाओं में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। उन्होंने 2003 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा। उनका पहला गाना 'ऐ गणेश के पापा' था, जिसे काफी पसंद किया गया। असम की रहने वाली कल्पना ने असमिया भाषा में भी कई गाने गाए हैं और वह भारतीय संगीत जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। वहीं कल्पना पटवारी का मानना है कि अश्लीलता केवल गानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की सोच में बदलाव का भी विषय है। अगर गानों में अश्लीलता कम करनी है, तो इसके लिए समाज और कलाकारों को मिलकर प्रयास करना होगा।
पटना: पिछले कई दिनों से बिहार समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ भीषण कोहरे का दौड़ जारी है। इस वजह से विसिविलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे रेल सेवाओं और हवाई सेवाओं पर अधिक असर पड़ रहा है। इन दिनों लगभग ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से कई घंटों लेट चल रही है। वहीं कई उड़ानों को रद्द कर दिया जा रहा है। इस बीच आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मध्यम से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।
100 से अधिक फ्लाइट्स पर असर
दूसरी तरफ, सेंट्रल कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का AQI सुबह 6 बजे के आसपास 408 रिकॉर्ड किया गया, जो 'गंभीर' लेवल में दर्ज किया गया. इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने आज शुक्रवार सुबह 6 बजे एक प्रेस रिलीज में कहा कि भीषण कोहरे की वजह से हवाई सेवाओं पर अधिक प्रभाव पड़ा है. लो दृश्यता के कारण से 150 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं. वहीं रेल सेवाओं की बात करें तो उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों में भीषण कोहरे के कारण 26 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।
यह ट्रेनें चल रही काफी लेट
ट्रेन संख्या 12275 नई दिल्ली हमसफर
ट्रेन संख्या 12309 आरजेपीबी तेजस राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12427 रीवा-एएनवीटी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 15743 फरक्का एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेसट्रेन संख्या 14623 पातालकोट एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12723 तेलंगाना एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12155 आरकेएमपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12414 जाट अजमेर एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12485 NED SGNR SF एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12229 लखनऊ मेल
ट्रेन संख्या 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12429 एलकेओ नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12557 सप्त क्रांति एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 22181 जेबीपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12409 गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस
पटना: भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 7 जनवरी 2025 से शुरू कर दी है। वायु सेना ने पहले ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2025 है।
आवेदन शुल्क 550 रुपये
जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार अंतिम तिथि तक या उससे पहले अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 550 रुपये परीक्षा शुल्क और जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा। आइए जानते हैं इसके लिए क्या योग्यता मांगी गई है और आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कितनी होनी चाहिए।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
अग्निवीरवायु पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होने चाहिए. मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में तीन साल का डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा में 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
उम्र कितनी होनी चाहिए?
आवेदक की आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार ध्यान दें कि अग्निवीरवायु पदों के लिए केवल अविवाहित उम्मीदवार (पुरुष और महिला) ही आवेदन कर सकते हैं।
इस तरह करें अप्लाई
आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए अग्निवीरवायु सेवन लिंक पर क्लिक करें।
अब विवरण दर्ज करके रजिस्टर करें और फॉर्म भरें।
दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क भुगतान के बाद सबमिट करें।
इस तरह होगा सिलेक्शन
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी) और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में होगी, जो 22 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी पीएफटी में शामिल होंगे।
पटना। लोकसभा चुनाव और लगभग हर आम चुनाव के बाद EVM को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते है। इसमें सबसे ज्यादा EVM की बैटरी को लेकर सवाल किया जाता है। सवला पूछा जाता है कि कैसे इसकी बैटरी फुल चार्ज होती है। इस सवाल का जवाब मुख्य चुनाव आयोग ने दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से 7-8 दिन पहले बैटरी को चेक किया जाता है।
पूरी प्रक्रिया के दौरान एजेंट मौजूद
इसके बाद वोटिंग से पहले इसे एजेंट को इसे चेक कराया जाता है। उसके बाद ही इसे सील किया जाता है। ये पूरी प्रक्रिया एजेंट के सामने ही की जाती है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि जिस दिन EVM एजेंट को दिखाया जाता है, उसी दिन मशीन के अदंर नई बैटरी डाली जाती है, फिर उसके बाद इसे सील करके वोटिंग के लिए रखा जाता है। पोलिंग वाले दिन ही ईवीएम की सील को तोड़ा जाता है। इसके बाद मॉक पॉल होता है। चुनाव के प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर से सील लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पोलिंग एजेंट उपस्थित रहते हैं।
ईवीएम को चेक करना
पोलिंग के दिन सबसे पहले EVM को चेक किया जाता है, उन्हीं एजेंट के सामने। जब तक काम पूरा नहीं हो जाता एजेंट मौके पर मौजूद रहता है। शाम को फॉर्म 17 सी में वोटों की संख्या उन्हें दी जाती है। इसके बाद EVM को स्ट्रांगरूम में वापस रखा जाता है, जिसके बाद उन्हें सील कर दिया जाता है। काउंटिंग के दिन भी उनके सामने ही सील को खोला जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में एजेंट की मौजदूगी सबसे जरूरी होती है। यह एक पारदर्शी प्रक्रिया है।
इलेक्शन कमीशन से मांगा जवाब
महाराष्ट्र में अणुशक्ति नगर पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में उन्हें हार मिली थी। पति की हार के बाद स्वरा भास्कर ने ईवीएम मशीन को लेकर कई तरह के सवाल उठाए थे। स्वरा भास्कर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूरा दिन वोटिंग होने के बावजूद EVM मशीन 99 फीसदी कैसे चार्ज हो सकती है? इलेक्शन कमीशन इसका जवाब दे।
पटना। बिहार की राजधानी पटना में भी अब खुदाई के दौरान एक शिव मंदिर मिला है। यह मंदिर 500 साल पुराना बताया जा रहा है। यह खूबसूरत भव्य मंदिर जमीन के नीचे था, जो कि सालों से कचरे का ढेर से ढका हुआ था। जमीन किसी मठ के नाम से परती छोड़ी गई थी।
जमीन अचानक से धंसने लगी
मंदिर के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये 15वीं शताब्दी का हो सकता है। यह मंदिरनुमा आकृति है, जिसमें एक शिवलिंग और दो पदचिह्न पाए गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि स्थानीय लोगों ने अधिकारी के आने से पहले ही इस स्थल की खुदाई की साफ-सफाई शुरू कर दी। जिसके बाद यहां पूजा-पाठ करना आरंभ कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह मंदिर आलमगंज थाना क्षेत्र के नारायण बाबू की गली के पास खुदाई के दौरान मिला है। बीते दिन की दोपहर को वहां की जमीन अचानक से धंसने लगी।
पुराने मंदिर का ऊपरी हिस्सा मिला
लोगों ने जब वहां सफाई की तो उन्हें पुराने मंदिर का ऊपरी हिस्सा मिला। जमीन की और खुदाई करने पर करीब पांच फुट ऊंचा मंदिर पाया गया। इस मंदिर के भीतर काले पत्थर का एक चमकदार शिवलिंग भी मिला है। मंदिर के स्तंभों पर सुंदर नक्काशी भी हुई है। मंदिर के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मंदिर किसी खास धातु का बना है। इससे लगातार पानी निकल रहा है। कितना भी कपड़े से पोछों वो रूक नहीं रहा। वह रिसता चला जा रहा है। चिकने काले पत्थर का बना ये मंदिर जब लोगों ने देखा तो खुश हो गए।
मिट्टी हटाने में हिस्सा लिया
मंदिर को देखते ही लोगों ने जयकारे लगाने लगे। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर मिट्टी को हटाने का काम किया। लोगों ने कहा कि मंदिर कितना साल पुराना होगा यह हमें नहीं पता लेकिन इसकी बनावट बता रही है कि ये प्राचीन शिव मंदिर है। पहले यहां पर लोग कचरा फेंकते थे।
पटना: पिछले कई दिनों से बिहार में BPSC 70वीं एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कई बार छात्रों पर नीतीश की पुलिस ने लाठीचार्ज किया। न जानें कितने छात्र अपनी जान गवां बैठे वहीं कइयों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान भागलपुर जिले से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जिले के जोकसर थाना क्षेत्र में बीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र शिवकुमार प्रजापति (25) का शव किराए के मकान में लटका हुआ मिला। जिसके बाद से बिहार की डबल इंजन सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
तेतरी का रहने वाला था छात्र
बता दें कि मृतक के शव को सबसे पहले उसके रूममेट ने देखा, जिसके बाद मकान मालिक और परिवार को घटना की जानकारी दी गई. शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिवकुमार प्रजापति नवगछिया के तेतरी गांव के रहने वाले थे और बीपीएससी परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ लाइब्रेरी भी चला रहे थे. वह 3 दिन पहले नवगछिया से अपने घर गया था और शुक्रवार को वापस भागलपुर लौटा.
शुक्रवार को लगाया फांसी
पुलिस के मुताबिक BPSC छात्र ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सबसे पहले घर वालेपहुंचे और अपने बच्चे का शव देखा। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कभी किसी से कोई लड़ाई नहीं की और मेरा बच्चा पढ़ाई में बहुत तेज था.
कमरे से मिला सुसाइड नोट
हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिससे मामला और उलझ गया है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी.
भाइयों ने क्या कहा?
मृतक के भाई विकास और सूरज ने बताया कि शिव का किसी से कोई आपसी विवाद नहीं था और वह काफी होशियार और मेहनती छात्र था. घटना के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गयी और हर कोई घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहा है.
पटना। प्रदेश की राजधानी में 14 दिनों से धरने पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेस करके अपनी पांच मांगों को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि कल सोमवार को हमने बिहार के मुख्य सचिव से मुलाकात की और उनके सामने अपनी मांगे रखी।
केंद्र पर री एग्जाम कराने चाहिए
अभ्यर्थियों ने ईओयू पर दिए गए सबूतों के अधार पर कार्रवाई ना करने और छात्रों को परेशान करने का आरोप भी लगाया है। बीपीएससी अभ्यर्थियों ने कहा कि पहली मांग हमने यह रखी की सभी केंद्र पर फिर से री एग्जाम करवाए जाए, क्योंकि केवल एक सेंटर बापू परीक्षा परिसर नहीं है जिसमें पेपर लीक हुआ था। फिलहाज जो एडमिट कार्ड रिलीज हुआ है। वह 20 से 22 केंद्रों के समान है, जो कि 2 से 3 जिलों के बराबर माना है। क्या इस पर आयोग हमें जवाब दे सकता है। अगर 2-3 जिलों में इस तरह का कदाचार हो जाता तो क्या पेपर कैंसिल नहीं करना चाहिए।
आयोग केश्वन का फैसला कैसे लेगी
दूसरी मांग यह थी कि SOP के मुताबिक हजार से 1200 बच्चों के अनुपात में एक सेंटर सुपरिंटेंडेंट की नियुक्ति होती है, लेकिन बापू परीक्षा परिसर में 18000 बच्चों पर एक सेंटर सुपरिंटेंडेंट की ड्यूटी लगाई थी, उनका भी बयान नहीं लिया गया और वह चल बसे। छात्रों ने 66 वीं बीपीएससी परीक्षा का उदाहरण देते हुए कहा कि उस परीक्षा में 400 छात्र थे। औरंगाबाद परीक्षा केंद्र था। यहां पर 18000 बच्चे हैं। यह समानता के विरुद्ध है। अभियर्थियों ने कहा कि आयोग क्वेश्चन का निर्णय कैसे लेगी? रिजल्ट कैसे घोषित करेगी।
छात्रों पर झूठे ऐलिगेशन लगाए
इन्होंने हाल में ही बयान दिया है कि स्केलिंग करेंगे, लेकिन जो नोटिफिकेशन आयोग के माध्यम से निकाला गया उसमें स्केलिंग का जिक्र नहीं किया गया है। खेल के बीच में खेल का नियम चेंज करना जो कि सुप्रीम कोर्ट के हिसाब से अनुचित नहीं है। अभ्यार्थियों ने आगे कहा है कि जिस तरीके से बर्बरता हमारे छात्रों के साथ की गई है और झूठ का जो एलिगेशन लगाया गया है कि हम लोग उपद्रवी हैं? यह कौन लोग हैं जो कहते हैं।
पटना: भारत में लोगों के पास कुछ दस्तावेज़ होना आवश्यक है। इन दस्तावेजों की जरूरत हर दिन किसी न किसी काम के लिए पड़ती है। अगर इनकी बात करें तो पैन कार्ड भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पैन कार्ड के बिना आपका कोई भी बैंकिंग संबंधी काम नहीं हो पाएगा। इसके बीना आप इनकम टैक्स रिटर्न भी दाखिल नहीं कर पा सकते हैं.
पैन कार्ड जरूरी
इसलिए भारत में हर किसी के लिए पैन कार्ड बनवाना जरूरी है। कई बार लोग पैन कार्ड बनवाते समय अपनी जन्मतिथि गलत दर्ज कर देते हैं। ऐसे में अगर आप पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह संभव नहीं है क्योंकि आपकी जन्मतिथि मेल नहीं खाती है। आइए हम जानते हैं कि आप पैन कार्ड में अपनी जन्मतिथि कैसे बदल सकते हैं।
घर बैठे ऑनलाइन करें अपडेट
अगर पैन कार्ड में आपकी जन्मतिथि गलत है। तो फिर आपका काम नहीं बन पाएगा. इसके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको पैन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना होगा। फिर आपको 'रीप्रिंट ऑफ पैन कार्ड' के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा। फिर इसके बाद आप 'चेंज या करेक्शन' के सेक्शन पर क्लिक करेंगे।
कोई भी जानकारी करें अपडेट
फिर इसके बाद आप पैन कार्ड में अपनी कोई भी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। जिसमें ईमेल आईडी, फोन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी बदली जा सकती है। जन्मतिथि बदलने के लिए आपको कुछ सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जिसमें कोई भी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य दस्तावेज अपलोड करना होगा। फिर उसके बाद पेमेंट करना होगा. जिसे आप UPI या क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या अन्य भुगतान विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।
लगेगा पैसा
भारत सरकार पैन कार्ड अपडेट करने के लिए शुल्क लेती है। पैन कार्ड को अपडेट करने के लिए आपको 101 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान करने के बाद उसका ट्रांजैक्शन नंबर नोट करना जरूरी है। इसके बाद आपको एक फॉर्म मिलेगा जिसमें आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको उस फॉर्म को प्रिंट करना होगा. इसके बाद आपको उस फॉर्म को एनएसडीएल ई-गॉव कार्यालय के पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा।
पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज यानी 31 दिसंबर को मीडिया से बातचीत में बीपीएससी के मुद्दे पर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सीन से लापता हैं। 4 लाख से ज्यादा छात्र पिछले 15 दिनों से धरना पर बैठे हैं और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की कुछ मांग है, कुछ शिकायतें हैं जो वह मुख्यमंत्री से करना चाहते हैं।
सरकार लाठीतंत्र में बदले
प्रशांत किशोर ने कहा, "शुरुआती दिनों में लगभग आठ या नौ दिनों में कोई भी राजनीतिक दल उस आंदोलन से नहीं जुड़ पाया। आज से लगभग 5 दिन पहले छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी चलाई, बर्बरता से अभ्यर्थियों को मारा तब हम जैसे लोग खड़े हुए। इस मांग के साथ खड़े नहीं हुए हैं कि छात्रों की क्या मांग है और सरकार का इस पर क्या रवैया है। बिहार लोकतंत्र की जननी रही है। किसी भी सभ्य समाज में इस बात की इजाजत नहीं दी जा सकती है कि पूरी सरकार लाठीतंत्र में परिवर्तित हो जाए।
बच्चों को प्रताड़िता ना किया जाए
बच्चों की बात सुने बगैर उनको सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जाए। "प्रशांत किशोर ने कहा कि हम लोग इसलिए बच्चे के साथ खड़े हैं कि सरकार उनसे बात-चीत करे। उनके विषयों की जांच-पड़ताल करे। जो अच्छा न लगे उसे रद्द कर दे, लेकिन किसी भी हालत में बच्चों पर एफआईआर दर्ज ना करें। बच्चों को लाठी से न पीटा जाए। उनको डराया न जाए, प्रताड़ित न किया जाए।
लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खास सुविधा की गई है। रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए खास तैयारियां की हैं। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने सोमवार को बताया कि मेले के लिए 3,000 खास ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिनमें से 560 ट्रेनें रिंग रेल मार्ग पर संचालित होंगी।
प्रतिदिन 10 लाख टिकट जारी होंगे
प्रयागराज और आसपास के 9 रेलवे स्टेशनों सुबेदारगंज, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी, फाफामऊ, प्रयाग जंक्शन, प्रयागराज संगम, प्रयागराज रामबाग और झूंसी के साथ मेले क्षेत्र में 560 टिकटिंग पॉइंट बनाए जा रहे हैं। इन काउंटरों से प्रतिदिन 10 लाख टिकट जारी किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 15 दिन पहले टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। महाकुंभ मेले के लिए खास रिंग रेल रूट तैयार किए गए हैं।
18000 से ज्यादा बल तैनात होंगे
ये मार्ग प्रयागराज-वाराणसी- अयोध्या-प्रयागराज, प्रयाग-जौनपुर-प्रयाग-प्रयागराज, प्रयागराज-संगम, गोविंदपुरी-प्रयागराज-चित्रकूट-गोविंदपुरी और प्रयागराज-मानिकपुर- झांसी-गोविंदपुरी-चित्रकूट-झांसी शामिल है। मेले के दौरान सुरक्षा के लिए 18,000 से ज्यादा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राज्य रेलवे पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। प्रयागराज जंक्शन पर शहर की ओर से प्रवेश और सिविल लाइन की ओर से निकास की व्यवस्था की जाएगी।
सुरक्षा के लिए 1186 कैमरे लगाए गए
प्रयागराज जंक्शन पर 6 बेड वाला ऑब्जर्वेशन रूम भी स्थापित किया गया। जिसमें कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ग्लूकोमीटर, ईसीजी मशीन, स्ट्रेचर और नेबुलाइजर जैसी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मेले में यात्री सुरक्षा के लिए 1,186 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें से 116 कैमरे AI आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम से लैस हैं। जो किसी भी असामाजिक तत्व की पहचान कर सकेंगे। रेलवे इस कोशिश में जुटा है कि महाकुंभ 2025 में यात्री सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा का कर सकेंगे।
पटना: नया साल 2025 आने में अब कुछ घंटे ही बाकी है. ऐसे में सभी को उम्मीद है कि ये साल नई खुशियां लेकर आएगा. नए साल में हर कोई जीवन में तरक्की चाहता है। साथ ही उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि अगर नए साल का स्वागत कुछ खास उपायों से किया जाए तो नया साल खास साबित हो सकता है।
नए साल में करें ये ख़ास उपाय
अगर आप भी नए साल पर अपने घर में सकारात्मक माहौल चाहते हैं तो ये उपाय जरूर करने चाहिए। इतना ही नहीं इन उपायों को करने से पूरे साल घर में धन का भंडार बना रह सकता है। इन उपायों को अपनाकर आप नए साल में मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
इष्ट देव पूजन
जिस भगवान की नियमित पूजा की जाती है उन्हें ही इष्ट देव माना जाता है। नए साल के पहले दिन इष्ट देवता की पूजा भी करनी चाहिए। हिंदू मान्यता है कि साल के पहले दिन अपने पसंदीदा देवता की पूजा अवश्य करनी चाहिए। मान्यता है कि साल के पहले दिन पूजा करने से भगवान पूरे साल प्रसन्न रहते हैं। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं।
रंगोली
हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि हर शुभ कार्य के मौके पर घर या मंदिर के दरवाजे के पास रंगोली बनानी चाहिए। नए साल के पहले दिन भी रंगोली बनानी चाहिए. नए साल का स्वागत रंगोली से करना शुभ होता है। नए साल पर घर के दरवाजे को साफ करके वहां सुंदर रंगोली बनानी चाहिए।
दान-पुण्य करें
नए साल के पहले दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान देना बहुत शुभ होता है। नए साल के पहले दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहिए। धन, अनाज या वस्त्र का दान किया जा सकता है। मान्यता है कि नए साल के पहले दिन दान करने से पूरे साल फल मिलता है। नए साल के पहले दिन दान करने से पूरे साल धन की कमी नहीं रहती है।
पटना: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
बता दें कि इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी। उम्मीदवार इस लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें अभ्यर्थी 85 विषयों की परीक्षा देंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मेंशन होता है।
दो शिफ्ट में एग्जाम
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. यह एडमिट कार्ड 3 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए है.
परेशानी होने पर करें संपर्क
उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर उसकी फोटो, हस्ताक्षर, बारकोड और क्यूआरकोड होगा। अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत हो तो उम्मीदवार 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
इस तरह करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद, होमपेज पर “एडमिट कार्ड डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
स्टेप 4: फिर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब इसे डाउनलोड करें।
स्टेप 6: इसके बाद एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
पटना: नया साल 2025 शुरू होने वाला है और आपको पता होना चाहिए कि इसके पहले महीने जनवरी में बैंकों में कहां-कहां छुट्टियां रहने वाली हैं। जनवरी में बैंकों में कुल 15 दिनों की छुट्टी रहेगी. इसमें प्रत्येक सप्ताह के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश रविवार भी शामिल है। जनवरी की शुरुआत में 1 जनवरी को कुछ बैंकों में छुट्टी के साथ नए साल और नए महीने की शुरुआत होगी.
जनवरी की छुट्टियों की लिस्ट
1 जनवरी: नये साल का दिन
2 जनवरी: नया साल और मन्नम जयंती
5 जनवरी: रविवार
6 जनवरी: गुरु गोबिंद सिंह जयंती
11 जनवरी: दूसरा शनिवार
12 जनवरी: रविवार और स्वामी विवेकानन्द जयंती
14 जनवरी: मकर संक्रांति और पोंगल
15 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस, माघ बिहू और मकर संक्रांति
16 जनवरी: उज्जवर तिरुनल
19 जनवरी: रविवार
22 जनवरी: इमोइन
23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
25 जनवरी: चौथा शनिवार
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
30 जनवरी: सोनम लोसर
आधिकारिक तौर पर जल्द होगा ऐलान
वहीं अभी आरबीआई की आधिकारिक सूचना आनी बाकी है। लेकिन यहां आपको जनवरी में पड़ने वाली हर छुट्टी की जानकारी दी गई है और इसके जरिए आप अपने काम का शेड्यूल बना सकते हैं। हालांकि RBI ने अभी तक वर्ष 2025 के लिए बैंक छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन आपकी सुविधा के लिए हमने आपको जनवरी की बैंक छुट्टियों की जानकारी पहले ही दे दी है।
बंदी के बावजूद नहीं रुकेंगे आपके वित्तीय
बता दें कि कई त्योहार भी जनवरी 2025 में मनाए जाएंगे। जबकि बैंक दी गई तारीखों पर छुट्टियां मनाएगी, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम का उपयोग दैनिक लेनदेन के लिए किया जा सकता है। छुट्टियों के दौरान बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है. ऐसे में आपको अपने नजदीकी बैंक कार्यालय से इन छुट्टियों को लेकर कन्फ्यूजन दूर कर लेनी चाहिए और उसके अनुसार अपना काम पूरा कर लेना चाहिए ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
पटना: उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. वहीं, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश की भी एंट्री हुई है। पहाड़ों में भारी बर्फबारी हो रही है. दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ है, लेकिन सुबह कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर जारी है. आईएमडी के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है.
नए साल पर ऐसा रहेगा मौसम
नए साल की पूर्व संध्या पर ठंड और हल्का कोहरा रहेगा, जिससे बाहरी कार्यक्रम आयोजित करना मुश्किल हो सकता है। पिछले छह वर्षों से नए साल की पूर्व संध्या पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा है, 28 दिसंबर, 2019 को सबसे कम 2.4 डिग्री दर्ज किया गया था। 2007 से अब तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा है। इस साल भी ऐसा ही रहने की संभावना है और 31 दिसंबर की शाम/रात में तापमान 6°-7°C के बीच रहने की उम्मीद है.
आज से कई राज्यों में शीत लहर की स्थिति
29 दिसंबर से उत्तर भारत में कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति शुरू होने की संभावना है। 28-30 दिसंबर के दौरान देर रात/सुबह के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। 30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है. दिल्ली में देर रात और सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा. शाम या रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना है.
पिछले 24 घंटों का मौसम
पिछले 24 घंटो की बात करें तो इस दौरान मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई. उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हुई. मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधियां हुईं। हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई.
पटना। राजधानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डायलिसिस कराने आ रहे मरीजों के लिए एक काम खबर सामने आई है। अस्पताल प्रशासन ने फैसला लिया है कि एक जनवरी से वह डायलसिस में उपयोग होने वाली सभी दवाएं मुफ्त में दी जाएगी। अस्पताल प्रशासन मरीजों के हित में अपने स्तर पर कोशिश कर रहा है।
मरीजों को होती है परेशानी
अस्पताल दवाओं की खरीदारी कर मरीजों को नि शुल्क में मुहैया कराने जा रहा है। इस मामले में डॉ आइ.एस ठाकुर ने बताया कि किडनी के मरीजों को हो रही परेशानियों से राहत देने के लिए यह कदम उठाया है। इसको लेकर नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष समेत सभी डॉक्टरों को इस संबंध में निर्देश दिए है। डायलिसिस की दवाएं ना होने की वजह से खासकर गरीब मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक एक मरीज को 1500 से 1650 रुपये की दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं।
दवाओं का वितरण
वहीं पीए‌मसीएच में रोजमर्रा 30 मरीजों की किडनी का डायलिसिस होता है। ऐसे में 30 मरीज यानि प्रतिदिन 49,500 रुपये की दवाई की खरीदारी होती है। इस तरह से हर महीने लगभग 900 मरीजों को 14 लाख 85 हजार की दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इतना ही नहीं, कई ऐसे मरीज होते हैं, जिनको एक महीने में 2-3 बार किडनी का डायलिसिस कराना होता है। इस तरह से अगर संख्या जोड़ी जाए तो लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की दवाएं खरीदनी पड़ती है। ऐसे में अब प्रशासन की ओर से दवाओं की सप्लाइ होने से मरीजों की परेशानी कम हो सकती है।
डायलिसिस किडनी का इलाज
पीएमसीएच के नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर हर्षवर्धन का कहना है कि डायलिसिस किडनी की गंभीर बीमारी में किया जाने वाला इलाज है। इसकी जरूरत उन लोगों को होती है, जिनकी किडनी काम करना बंद कर देती है या फैल हो जाती है। जिन लोगों को किडनी फेलियर की समस्या होती है, उनकी किडनी रक्त को फिल्टर नहीं कर पाती है। रक्त के फिल्टर नहीं पाने से खून में अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
पटना। देशभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, लेकिन आप अपने आहार में बदलाव और जीवनशैली में सुधार करके मधुमेह को नियंत्रित कर सकते हैं। एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में कहा गया है कि रोटी बनाने के लिए गेहूं का आटा गूंधते समय थोड़ा सा अलसी पाउडर मिलाने से शुगर कंट्रोल में मदद मिल सकती है।
अलसी के बीज का पाउडर मिलाएं
शुगर को नियंत्रित करने के लिए गेहूं के आटे में अलसी के बीज का पाउडर मिलाकर रोटी बनाएं। अलसी पाउडर फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। रोटी को आटे के साथ मिलाकर खाने से पोषण बढ़ता है।
अलसी को कई चीजों में मिलाएं
अलसी का उपयोग सदियों से इसके पोषण संबंधी लाभों के लिए किया जाता रहा है। फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, अलसी के बीज अक्सर साबुत गेहूं के आटे, दूध, स्मूदी और डेसर्ट में मिलाए जाते हैं।
रोटी में मिलाकर खाने के फायदे
पाचन में सुधार : गेहूं के आटे में अलसी के बीज मिलाने से पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। अलसी में मौजूद फाइबर, विशेष रूप से घुलनशील फाइबर, पाचन में सहायता करता है और रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इस प्रकार, जब आप गेहूं के आटे में अलसी का पाउडर मिलाते हैं, तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं और शरीर में पोषण बढ़ सकता है।
रोटी को मुलायम बनाता है: अलसी के पाउडर में नमी सोखने की प्राकृतिक क्षमता होती है। जब अलसी को गेहूं के आटे में मिलाया जाता है, तो यह आटे को नरम कर देता है और नमी बरकरार रखता है। यह पके हुए खाद्य पदार्थों को जल्दी सूखने से बचाता है और उन्हें लंबे समय तक फूला हुआ रखता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि केक, परांठे और रोटी बनाते समय थोड़ा सा अलसी पाउडर मिला लें.
मधुमेह को नियंत्रित करता है: अलसी के बीज रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकती है। मधुमेह के रोगियों के लिए रोटी बनाते समय इस पाउडर को जोड़ने से उनके समग्र ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार करने में मदद मिल सकती है। एनसीबीआई द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि अलसी के बीज मधुमेह को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अन्य फायदे: इसके अलावा अलसी पीरियड्स, कब्ज और मानसिक थकान से जुड़े लक्षणों की गंभीरता को कम करने में काफी मदद करती है और त्वचा की देखभाल में भी मदद करती है।
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने महीने की शुरुआत में हुई 10वीं प्रतियोगी परीक्षा (सीसीइ) 2024 को रद्द करने से इंकार कर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन की तरफ से सौंपे गये प्रतिवेदन के आधार पर केवल बापू परीक्षा परिसर केंद्र में हुई परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया है।
अभ्यर्थियों को जारी किया नोटिस
आयोग ने 70वीं पीटी के अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे संभावित अप्रैल 2025 में होने वाली परीक्षा की तैयारियों पर ध्यान दे। केवल बापू परीक्षा केंद्र में दोबारा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करें। बापू परीक्षा सेंटर का पेपर 4 जनवरी 2025 को होगा। आयोग ने साफ किया कि 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी परीक्षा रद्द करने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है। बीपीएससी ने 34 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। जो 13 दिसंबर को बापू परीक्षा केंद्र पर उपद्रव करने में शामिल थे।
पेपर को लेकर अफवाह फैलाई
इन छात्रों को 26 दिसंबर तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। दोबारा परीक्षा कराने को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन में कुछ कोचिंग संस्थान भी शामिल है। ऐसे कोचिंग संस्थानों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से बताया गया कि 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं पोटी में कुछ अवांछित तत्वों की ओर से यह अफवाह फैलाई गई कि प्रश्नपत्र किसी कोचिंग संस्थान के मॉडल पेपर से लिये गये हैं।
सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए
आयोग ने यह भी बताया कि बिना किसी तथ्य के 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा दोबारा कराने की मांग बेबुनियाद है। 13 जनवरी को बापू परीक्षा केंद्र में हुई परीक्षा के दौरान 400 से ज्यादा वीक्षक, आवश्यक मजदूर और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया था। कानून व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के लिए जरुरी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती जिला प्रशासन द्वारा की जाती है। बापू परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
पटना: नया साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. इसे लेकर लोगों ने अपनी छुट्टियों की प्लानिंग भी शुरू कर दी है, लेकिन छुट्टियों की वजह से कई बार वेकेशन प्लान करना मुश्किल हो जाता है. बैंक कर्मचारियों की बात करें तो दिसंबर के आखिरी हफ्ते में उन्हें पूरी छुट्टियां मिलेंगी।
RBI ने जारी की लिस्ट
बता दें कि रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है. ऐसे में अगर आपका भी कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। इसके लिए सबसे पहले छुट्टियों की इस पूरी लिस्ट पर एक नजर डालें.
इन जगहों पर आज छुट्टी
क्रिसमस के मौके पर सार्वजनिक अवकाश के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे. क्रिसमस की पूर्व संध्या यानी मंगलवार को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आज मिजोरम, नागालैंड और मेघालय जैसे राज्यों में बैंकों की छुट्टियां हैं।बुधवार 25 दिसंबर को अन्य राज्यों में भी बैंकों की छुट्टी रहेगी.
कल इन राज्यों में छुट्टी
कल बुधवार को छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, कर्नाटक, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाड़ु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम में सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
इन प्रदेशों में चार दिनों की छुट्टी
क्रिसमस के कारण नागालैंड, मिजोरम और मेघालय में भी बैंक 26 दिसंबर को बंद रहेंगे। क्रिसमस के चलते नागालैंड में 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक बैंकों में छुट्टी है.
देखें लिस्ट
28 दिसंबर - फोर्थ सेटरडे (पूरे देश में बैंकों की छुट्टी)
29 दिसंबर - रविवार
30 दिसंबर - सोमवार - यू किआंग नांगबाह (मेघालय)
31 दिसंबर- मंगलवार - न्यू ईयर इव/लॉसॉन्ग/नामसूंग (मिजोरम, सिक्किम)
खुला रहेगा एटीएम
हालांकि, इस दौरान एटीएम चालू रहेंगे, ताकि लोगों को छुट्टियों के दौरान पैसे निकालने के लिए परेशानी न हो। हालांकि, इस दौरान एटीएम में भीड़ या तकनीकी खराबी के कारण होने वाली संभावित समस्याओं से बचने के लिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पास पहले से नकदी रखें।
पटना। गोरखपुर-गोंडा खंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई रूप से परिवर्तन किया गया है। वहीं, कई ट्रेनों के संचालन को रद्द किया गया है। ग्वालियर से 25 दिसंबर को चलने वाली 04137 ग्वालियर-बरौनी खास ट्रेन को रद्द कर दिया है।
ट्रेन चलेगी परिवर्तित मार्ग से
वहीं, बरौनी से 26 दिसंबर को चलने वाली 04138 बरौनी-ग्वालियर ट्रेन को संचालन को भी निरस्त किया है। बरौनी से 24 दिसंबर को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली खास गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। ट्रेन को गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के परिणाम के तौर पर इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा।-
इन ट्रेनों के मार्ग में किया परिवर्तन
नई दिल्ली से 24 दिसंबर को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी खास गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर से परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के संचालित की जाएगी। मार्ग परिवर्तन के तौर पर इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं रहेगा।
दरभंगा से 24 दिसंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली खास गाड़ी को निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा से परिवर्तित कर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी।
नई दिल्ली से 24 और 25 दिसंबर को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा खास गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर बदलाव करके गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
आनंद विहार टर्मिनल से 23 और 24 दिसंबर को चलने वाली 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से नहीं चलेगी। वह परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। मार्ग परिवर्तन के परिणामस्वरुप गाड़ी मसकनवा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, गौड़ और खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
मुजफ्फरपुर से 24 दिसंबर को चलने वाली 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
आनंद विहार टर्मिनल से 24 दिसंबर को चलने वाली 05284 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर खास ट्रेन गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
कटिहार से 24 दिसंबर को चलने वाली 09190 कटिहार-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
सहरसा से 23 को चलने वाली 05577 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग से परिवर्तित कर दी गई है। गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान चलने वाली ट्रेन को गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा।
आनंद विहार टर्मिनल से 24 को चलने वाली 05578 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा खास गाड़ी निर्धारित मार्ग से ना चलकर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते होकर जाएगी।