पटना। रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बनेंगी। वह दिल्ली की ओवरऑल चौथी और लगातार दूसरी महिला सीएम होंगी। दिल्ली को पहली महिला मुख्यमंत्री बीजेपी पार्टी की ही थी। बीजेपी ने ही राजधानी को उनकी पहली महिला सीएम दी थी। अक्टूबर 1998 में बीजेपी ने सुषमा स्वराज को दिल्ली का सीएम नियुक्त किया था। हालांकि, वह […]
पटना। रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बनेंगी। वह दिल्ली की ओवरऑल चौथी और लगातार दूसरी महिला सीएम होंगी। दिल्ली को पहली महिला मुख्यमंत्री बीजेपी पार्टी की ही थी। बीजेपी ने ही राजधानी को उनकी पहली महिला सीएम दी थी। अक्टूबर 1998 में बीजेपी ने सुषमा स्वराज को दिल्ली का सीएम नियुक्त किया था। हालांकि, वह 2 महीने से भी कम समय तक सीएम के पद पर रही थीं।
इसके बाद जब विधानसभा चुनाव हुए, तो कांग्रेस को जीत मिली। जिसके बाद कांग्रेज ने शीला दीक्षित को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की सीएम रहीं। साल 2013 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सत्ता संभाली। पार्टी लगातार तीन बार विधानसभा का चुनाव जीती। हालांकि, तीनों बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही बने, लेकिन पिछले साल शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जमानत पर जेल से बाहर निकलने के बाद सितंबर में उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देकर आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया। तब से अब तक आतिशी ने ही दिल्ली की सत्ता संभाल रही थी। अब जब 27 साल बाद बीजेपी की दिल्ली में वापसी हुई है तो पार्टी ने वहीं से अपनी यात्रा को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया, जहां पर पिछली बार वह थमी थी। सुषमा स्वराज के बाद रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुनकर दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिली।
खास बात यह भी है कि सुषमा स्वराज ने बीजेपी के ही पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला था। अब बुधवार को जब बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई, तो केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को ही मुख्य प्रस्तावक बनाया। प्रवेश वर्मा ने ही सबसे पहले रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुनने के लिए प्रस्ताव रखा, जिसका सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने अनुमोदन और बाकी सभी विधायकों ने समर्थन किया। हालांकि, स्वयं प्रवेश वर्मा भी सीएम पद की रेस में शामिल थे।
सीएम पद के दावेदारों में वैसे तो रेखा गुप्ता का नाम शुरू से ही शामिल था, लेकिन बुधवार को खबर सामने आई कि आरएसएस ने भी रेखा गुप्ता के नाम का समर्थन किया है। उन्हें सीएम बनाने का प्रस्ताव बीजेपी के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद से रेखा गुप्ता का नाम रेस में सबसे आगे चलने लगा। विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हम सब मिलकर दिल्ली की बेहतरी के लिए काम करेंगे।