Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bihar News: लिवर को सेहतमंद बनाने के लिए क्या खाएं, जानिए डायटीशियन से…

Bihar News: लिवर को सेहतमंद बनाने के लिए क्या खाएं, जानिए डायटीशियन से…

पटना। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना(Bihar News)जाता है। इसका मुख्य काम खाना पचाना है। इसके अलावा यह हमारे शरीर में ब्लड को शुद्ध(Bihar News) करता है और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है। अपने खाने पर दे ध्यान हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। लेकिन आज के समय […]

Advertisement
Bihar News: What to eat to make the liver healthy, know from the dietician…
  • May 26, 2024 9:48 am IST, Updated 11 months ago

पटना। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना(Bihar News)जाता है। इसका मुख्य काम खाना पचाना है। इसके अलावा यह हमारे शरीर में ब्लड को शुद्ध(Bihar News) करता है और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।

अपने खाने पर दे ध्यान

हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। लेकिन आज के समय में लोग खराब खान-पान के कारण लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसलिए कहा जाता है कि सभी लोगों को अपने खाने पर ध्यान देना चाहिए. फैटी और जंक फूड खाने से बचना चाहिए. आज हम इस स्टोरी में डायटीशियन मोनिका जी से जानकारी लेगे किस तरह हम अपने लीवर को स्वस्थ व सेहतमंद बनाने के लिए क्या खाए।

बेरीज

लिवर को स्वस्थ रखना है तो बेरीज को अपने भोजन बेरीज को शामिल करना शुरू करना होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते है जो हमारे सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। बेरीज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में होने वाले सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यहीं कारण है कि डॉक्टर लिवर से जुड़ी बीमारियों के लिए बेरीज खाने की सलाह देते है। इसलिए आपको अपने डाइट में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी को शामिल करना चाहिए।


फैटी फिश व हरी पत्तेदार सब्जियां

लोगों को अपने लिवर को तंदरुस्त बनाने के लिेए ओमेगा-3 फैटी फिश खाना शुरू कर दें। यह लिवर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। फैटी फिश जैसे कि सैलमन, मैकरेल और सारडीन जैसे कई सारे एसिड और प्रोटीन पाए जाते हैं जो लिवर को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। तो वहीं हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना शुरू कर दें। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले सभी विटामिन्स व मिनरल्स लिवर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप चाहे तो अपने खाने में पालक, सरसों का साग आदि शामिल कर सकते हैं।


Advertisement