Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • लड़की ने शादी से किया इंकार तो सनकी प्रेमी ने चाकू से 12 बार मारा… बिहार में दिल्ली के शाहबाद डेरी जैसा मामला

लड़की ने शादी से किया इंकार तो सनकी प्रेमी ने चाकू से 12 बार मारा… बिहार में दिल्ली के शाहबाद डेरी जैसा मामला

पटना। बिहार के सीतामढ़ी में दिल्ली के शाहबाद डेरी जैसा मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका ने शादी करने से इंकार कर दिया, इस वजह से सनकी प्रेमी ने उसके ऊपर चाक़ू से हमला कर दिया। युवक ने युवती को 12 बार चाक़ू से मारा। इस हादसे में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई […]

Advertisement
  • May 30, 2023 12:37 pm IST, Updated 2 years ago

पटना। बिहार के सीतामढ़ी में दिल्ली के शाहबाद डेरी जैसा मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका ने शादी करने से इंकार कर दिया, इस वजह से सनकी प्रेमी ने उसके ऊपर चाक़ू से हमला कर दिया। युवक ने युवती को 12 बार चाक़ू से मारा। इस हादसे में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

4 सालों से रिलेशनशिप में थे दोनों

घटना सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक औरउसका परिवार फरार है। वहीं पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। आरोपी युवक का नाम चंदन कुमार है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी‎ चंदन और युवती पिछले 4 सालों से रिलेशनशिप में थे। एक साल पहले ही युवती के परिजनों को उसके प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी मिली थी।

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

लड़की के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके लिए पंचायत बैठाई गई, जिसमें दोनों को अलग-अलग रहने का आदेश दिया गया लेकिन लड़का नहीं माना। कुछ दिन पहले ही उसने लड़की की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इसे लेकर लड़की के परिजन ने थाने में शिकायत भी की थी।

शादी का बनाया दबाव

सोमवार की शाम‎ पीड़ित लड़की गांव में होने वाली एक शादी में दुल्हन को मेहंदी लगाने जा रही थी। उसके साथ गांव की 3 अन्य लड़कियां भी थी। इसी बीच सनकी प्रेमी ने बीच रास्ते लड़की को रोक लिया और उसपर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। लड़की शादी के लिए नहीं मानी तो उसने 12 बार चाक़ू मारकर उसे जख्मी कर दिया।


Advertisement