पटना। बिहार के समस्तीपुर से एसिड अटैक का एक नया मामला सामने आया है। समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर वार्ड 6 में दोपहर के समय हुए एक भूमि विवाद में 2 पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के 4 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के 2 […]
पटना। बिहार के समस्तीपुर से एसिड अटैक का एक नया मामला सामने आया है। समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर वार्ड 6 में दोपहर के समय हुए एक भूमि विवाद में 2 पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के 4 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के 2 लोगों के घायल होने की सूचना है। इस घटना में एसिड हमले की भी खबर सामने आई है।
इस घटना के संबंध में बताया गया कि भगवतपुर के निवासी चलित्तर दास और मोतीलाल राय के बीच पहले से ही भूमि विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। शुक्रवार की दोपहर इस विवाद को लेकर मोतीलाल राय समेत उसके घर के 4 सदस्यों ने चलित्तर दास और उसके परिवार पर हमला बोल दिया था। इस मारपीट में दोनों पक्षों में लाठी-डंडा के साथ ही एसिड का इस्तेमाल किया गया।
इस हमले में चलित्तर दास, बालेश्वर दास, सूरेश दास और बबीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गएहैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चलित्तर दास और उनके बेटेसूरेश दास की ज्यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के मोतीलाल राय और उसके बेटे प्रियदर्शन कुमार के भी घायल होने की जानकारी मिली है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
क्षेत्र के प्रभारी थानाध्यक्ष भानु प्रिया ने बताया कि 2 पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस विवाद में दोनों ओर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। एसिड अटैक की फिलहाल उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।