Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • भागलपुर की शादी में छाया मातम, दूल्हे की कार ने 4 बच्चों को कुचला

भागलपुर की शादी में छाया मातम, दूल्हे की कार ने 4 बच्चों को कुचला

पटना। बिहार के भागलपुर के सालपुर पंचायत के काशील गांव में एक शादी समारोह का आयोजन था। जहां डीजे पर नाच रहे 5 बच्चों को दूल्हे राजा की गाड़ी ने कुचल दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। यह घटना सोमवार देर रात लगभग 12:00 बजे घटी। ड्राइवर ने खोया नियंत्रण […]

Advertisement
groom's car crushed 4 children
  • April 23, 2025 7:16 am IST, Updated 2 seconds ago

पटना। बिहार के भागलपुर के सालपुर पंचायत के काशील गांव में एक शादी समारोह का आयोजन था। जहां डीजे पर नाच रहे 5 बच्चों को दूल्हे राजा की गाड़ी ने कुचल दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। यह घटना सोमवार देर रात लगभग 12:00 बजे घटी।

ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

गुड्डू सिंह के घर उनकी लड़की की शादी थी। छोटी जमीन गांव से दूल्हा बारात लेकर काशील गांव आया था। जहां डीजे पर डांस कर रहे छोटे बच्चों को दूल्हे की कार ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारात दरवाजे के पास आ चुकी थी। खुशी के माहौल में गांव के बच्चे डीजे के पास डांस कर रहे थे। पीछे दूल्हे राजा की गाड़ी खड़ी थी। इसी बीच दूल्हे राजा की कार के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस दौरान डांस कर रहे बच्चों के ऊपर गाड़ी चढ़ गई। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई।

गोलू कुमार के सिर पर चढ़ी कार

हीरालाल यादव के बेटे गोलू कुमार के सिर के ऊपर कार का पहिया चढ़ गया। नारायण सिंह के बेटे आनंद कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है। इस हादसे में 4 बच्चे घायल हो गए हैं। कार चालक का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मामले में शिकायत दर्ज नहीं

मामले की नजाकत को देखते हुए दूल्हे-दुल्हन की झटपट शादी कर दी गई। रात में ही दूल्हा दुल्हन को लेकर चला गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त अवस्था में कार को थाना लाया गया है। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


Advertisement