Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, ड्राइवर के उड़े चिथड़े, कई किलोमीटर दूर जा गिरे शरीर के अंग

ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, ड्राइवर के उड़े चिथड़े, कई किलोमीटर दूर जा गिरे शरीर के अंग

पटना। राजधानी में वैन से ऑक्सीजन सिलेंडर अनलोड करने के दौरान ब्लास्ट हो गया, जिस वजह से वैन ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि चालक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। शरीर के हिस्से हवा में उछले शरीर के कुछ हिस्से 10 फीट हवा में उछलकर नीचे गिरे। […]

Advertisement
cylinder blast
  • January 18, 2025 4:13 am IST, Updated 11 months ago

पटना। राजधानी में वैन से ऑक्सीजन सिलेंडर अनलोड करने के दौरान ब्लास्ट हो गया, जिस वजह से वैन ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि चालक के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

शरीर के हिस्से हवा में उछले

शरीर के कुछ हिस्से 10 फीट हवा में उछलकर नीचे गिरे। वैन चालक का पैर कुछ दूरी पर जाकर गिरा। वहीं शरीर का बाकी हिस्सा जैसे कंधा, पेट और शरीर के अंग इधर-उधर बिखर गए। वहीं आधा शरीर सिलेंडर में फंसा था।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया

सिलेंडर ब्लास्ट से पास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दो दुकाने भी इस हादसे की चपेट में आई। हादसे में एक व्यक्ति जो पास खड़ा था, वो भी बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे भूतनाथ हाउसिंग कॉलोनी रोड स्थित सुनीलम हॉस्पिटल के पास हुई। पूरी घटना पास लगे CCTV में कैद हो गई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वैन चालक और दो मजदूर ऑक्सीजन सिलेंडर अनलोड कर रहे थे।

अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ड्राइवर एक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर गाड़ी की ओर बढ़ता है, पास में ही दो लोग खड़े हैं। ड्राइवर जैसे ही वैन का गेट खोलता है, अंदर रखा एक ऑक्सीजन सिलेंडर नीचे गिर जाता है और ब्लास्ट हो जाता है। इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही एएसपी अतुलेश झा, एसडीओ सत्यम सहाय और थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पहुंचे। मृतक के अंगों को इकट्ठा कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। एसडीओ ने बताया कि ‘हादसे में फतुहा के कल्याणपुर निवासी उदय कुमार की मौत हो गई है।

एसडीओं ने जांच के आदेश दिए

नालंदा के करायपशुराय के चौरासी गांव के निवासी कौशिक कुमार घायल हैं। कौशिक के चाचा बैजनाथ सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी दवा लाने वह अस्पताल से बाहर निकला था, तभी वह हादसे की चपेट में आ गया। एसडीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अगमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि घायल मजदूर का इलाज अस्पताल में जारी है।


Advertisement