Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • सासाराम में रामनवमी जुलूस पर पथराव, उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी और आगजनी, धारा-144 लागू

सासाराम में रामनवमी जुलूस पर पथराव, उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी और आगजनी, धारा-144 लागू

पटना। रामनवमी पर सासाराम में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसा की खबर सामने आई है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी हुई है। हिंसा को लेकर शहर में तनाव है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती […]

Advertisement
  • March 31, 2023 1:27 pm IST, Updated 2 years ago

पटना। रामनवमी पर सासाराम में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसा की खबर सामने आई है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी हुई है। हिंसा को लेकर शहर में तनाव है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

2 पुलिसकर्मी जख्मी

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह सासाराम आने वाले हैं लेकिन इससे पहले ये घटना हो गई है। हिंसा की यह घटना सासाराम के कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी, नवरत्न बाजार में हुई है। घटना के बाद से पूरे बाजार को बंद कर दिया गया है। हिंसा के दौरान 6 लोग और 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

पंडाल में लगाई आग

खबर के मुताबिक इलाके में जुलूस के समापन के बाद एक पक्ष ने पंडाल में आग लगा दी। जिसके बाद माहौल ख़राब हो गया। अगली सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते बात आगे बढ़ गई। इस दौरान उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। कई झोपड़ियों में भी आग लगा दी।

ADM ने दी जानकारी…..

सासाराम के ADM चंद्रशेखर ने जानकारी दी है कि 2 पक्षों में कुछ तनाव है। पत्थरबाजी भी हुई थी जिसे प्रशासन द्वारा शांत कराया गया। लोगों ने कुछ घरों में आग भी लगाई थी, जिसे बुझाया जा रहा है। अब स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

सुशील मोदी ने की शांति की अपील

बीजेपी से राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने घटना को लेकर कहा है कि राम नवमी के जुलूस को देखकर कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया में कुछ धार्मिक स्थानों में तोड़फोड़ की। धार्मिक स्थानों पर जो तोड़फोड़ हुई उसकी प्रतिक्रिया में आज सासाराम में कई जगह हिंसा, आगजनी की घटना घटी। मैं (सुशील मोदी) लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं। पुलिस को मामले की जांच और तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


Advertisement