Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Muzaffarpur News: बदमाशों ने चाकू के दम पर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

Muzaffarpur News: बदमाशों ने चाकू के दम पर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर(Muzaffarpur News) जिले के एक गांव में महिला के साथ चार युवकों द्वारा चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है। यही नहीं घट आरोपियों ने महिला को घटना का जिक्र करने पर उसे और उसके पति को जान से मार डालने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना […]

Advertisement
Muzaffarpur News
  • April 7, 2024 5:24 am IST, Updated 1 year ago

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर(Muzaffarpur News) जिले के एक गांव में महिला के साथ चार युवकों द्वारा चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है। यही नहीं घट आरोपियों ने महिला को घटना का जिक्र करने पर उसे और उसके पति को जान से मार डालने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना मीनापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इस मामले में महिला थाना की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

इस मामले में पीड़ित महिला ने जानकारी दी कि उसका पति ऑटो चालक है(Muzaffarpur News) और उसने लोन पर ऑटो लिया हुआ है। लोन की राशि चुकाने के लिए पीड़िता गांव की ही एक महिला के घर पैसा मांगने गई थी। लेकिन जब वो पैसा लेकर वापस लौट रही थी तो गांव के सुनसान बगीचे में चार युवकों ने उसे चाकू दिखा कर डराया और अभद्र व्यवहार करने लगे। जब महिला ने मना किया तो बदमाशों ने उसे चाकू से घायल कर दिया और इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह अपने पड़ोसी के घर गई और अपने को फोन पर पूरी बात बताई। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आरोपियों की जांच कर रही पुलिस

दूसरी तरफ, महिला के पति ने उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। यहां सदर अस्पताल से पीड़िता को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसकेएमसीएच में इलाज करवाने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में पानापुर ओपी क्षेत्र के वंशलाल, तेज नारायण सहनी, पुरषोत्तम कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला थाने की पुलिस ने सदर में पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कर लिया। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।


Advertisement