Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Loged: पति ने पत्नी को दिखाए अपने अश्लील वीडियो, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

Loged: पति ने पत्नी को दिखाए अपने अश्लील वीडियो, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

लखनऊ। बलिया में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर उसकी ही पत्नी ने केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति के अवैध संबंध उसके साथ काम करने वाली महिला से है। महिला ने बताया कि दोनों के कई अश्लील वीडियो भी है। यह अश्लील वीडियो उसके पति के मोबाइल में है। महिला […]

Advertisement
Loged
  • October 10, 2024 7:48 am IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। बलिया में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर उसकी ही पत्नी ने केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति के अवैध संबंध उसके साथ काम करने वाली महिला से है। महिला ने बताया कि दोनों के कई अश्लील वीडियो भी है। यह अश्लील वीडियो उसके पति के मोबाइल में है।

महिला साथी पर उड़ाता है पूरी सैलरी

महिला ने वीडियो देखने के बाद पति के खिलाफ अमेठी के गोसाईगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि महिला सिपाही के साथ अवैध संबंध होने के कारण ही उसका पति उसे रोज पीटता है। साथ ही घर खर्च के लिए एक रुपए भी नहीं देता है। महिला साथी के सारे शौक पूरे करने के लिए पति अपनी सारी सैलरी उस पर उड़ाता है।

पत्नी को पीटता है

पत्नी का कहना है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति उसको पीटता है। साथ ही शादी के 2 साल के अंदर ही पति ने उसकी जिंदगी को बर्बाद कर दी है। सिपाही की पत्नी ने बताया कि पति आकाश और महिला सिपाही के कई आपत्तिजनक वीडियो पति के फोन से मिले हैं। महिला को इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि उसके खुद के पति ने दी थी। महिला ने बताया कि पति ने मोबाइल में अपने और महिला साथी के आपत्तिजनक वीडियो दिखाए।


Advertisement