Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Firing: मुंगेर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, घायल हुए राजद के प्रदेश सचिव

Firing: मुंगेर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, घायल हुए राजद के प्रदेश सचिव

पटना। बिहार के मुंगेर में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की सुबह राजद के प्रदेश सचिव पंकज यादव पर हमला बोल दिया है। बदमाशों ने राजद नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। एक गोली पंकज यादव के सीने में लगी है। जिसके बाद पंकज यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। […]

Advertisement
Firing
  • October 3, 2024 8:31 am IST, Updated 11 months ago

पटना। बिहार के मुंगेर में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की सुबह राजद के प्रदेश सचिव पंकज यादव पर हमला बोल दिया है। बदमाशों ने राजद नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। एक गोली पंकज यादव के सीने में लगी है। जिसके बाद पंकज यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें नेशनल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पंकज यादव हर दिन की तरह हवाई अड्डे में टहल रहे थे। इस बीच पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने अचानक गोलियों की बौछार कर दीं। जान बचाने के क्रम में एक गोली उनके सीने में जा लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कासिम बाजार, सफिया सराय और कोतवाली की पुलिस पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एजाज अहमद का बयान

वहीं प्रदेश सचिवा का हाल-चाल जानने के लिए कई आरजेडी नेता अस्पताल पहुंचे हैं। इस घटना पर राजद के नेता एजाज अहमद का कहना है कि बिहार में विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ता पर निधाशाना साधा है। सुशासन समाप्त हो चुका है। जिस तरह से यूपी में खास लोगों को निशाना बनाया है। उसी रास्ते पर बिाहर है । यूपी और बिहार में अब कोई अंतर नहीं रह गया है। जानबूझकर विपक्षी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। सरकार का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। कानून व्यवस्था बची नहीं है।

Tags


Advertisement