Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • बिहार: होलिका दहन में गोबर फेंकने को लेकर हुआ विवाद, 4 को मारी गोली, 1 की मौत

बिहार: होलिका दहन में गोबर फेंकने को लेकर हुआ विवाद, 4 को मारी गोली, 1 की मौत

पटना। बिहार के भोजपुर जिले के सलेमपुर गांव में मंगलवार सुबह बदमाशों ने तांडव मचाया। होलिका दहन को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने चचेरे भाइयों समेत चार लोगों के ऊपर गोलियां चला दी। इस गोलीबारी कांड में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि अन्य तीन लोग घायल है। घटना के बाद से […]

Advertisement
  • March 7, 2023 11:34 am IST, Updated 2 years ago

पटना। बिहार के भोजपुर जिले के सलेमपुर गांव में मंगलवार सुबह बदमाशों ने तांडव मचाया। होलिका दहन को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने चचेरे भाइयों समेत चार लोगों के ऊपर गोलियां चला दी। इस गोलीबारी कांड में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि अन्य तीन लोग घायल है। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

आरा सदर अस्पताल में भर्ती

तीनों घायलों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर एक की हालत गंभीर देखकर उसे पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि उसके परिजन उसे पटना लेकर नहीं गए बल्कि आरा शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

गोबर की वजह से हुआ विवाद

सलेमपुर गांव के रंजीत यादव ने कहा कि सोमवार की रात जब वे लोग होलिका दहन करने जा रहे थे। तभी कुछ बच्चे उनपर गोबर फेंकने लगे। जिसको लेकर उन्होंने बच्चे को मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी। तभी गांव वाले मौके पर इकट्ठे हो गए तो मामला शांत हो गया। लेकिन मंगलवार की सुबह जब वो लोग दरवाजे पर बैठे थे तो आरोपी पक्ष के लोग दोबारा आ गए। इस दौरान वो अपने हाथ में हथियार लेकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस फायरिंग के दौरान धनी यादव और उसके चचेरे भाई रवि रंजन (16) को गोली लग गई। जबकि चंद्रशेखर कुमार (16) और चिंता देवी (55) को छर्रा लग गया।


Advertisement