Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • आशुतोष शाही हत्याकांड: पत्नी के बयान पर छह आरोपी नामजद, 2 गिरफ्तार

आशुतोष शाही हत्याकांड: पत्नी के बयान पर छह आरोपी नामजद, 2 गिरफ्तार

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड के चार दिन बीत गए हैं इसी कड़ी में आज आशुतोष शाही की पत्नी ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। नगर डीएसपी राघव दयाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि आशुतोष शाही की पत्नी ने मंटू शर्मा, शेरू अहमद, ओमकार, वकील डालर, […]

Advertisement
  • July 24, 2023 12:31 pm IST, Updated 2 years ago

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड के चार दिन बीत गए हैं इसी कड़ी में आज आशुतोष शाही की पत्नी ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। नगर डीएसपी राघव दयाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि आशुतोष शाही की पत्नी ने मंटू शर्मा, शेरू अहमद, ओमकार, वकील डालर, विक्कु शुक्ला और गोविंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अलावा कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया गया है।

2 आरोपी गिरफ्तार

वहीं जमीन कारोबारी आशुतोष शाही समेत 3 लोगों के हत्या मामले में पुलिस ने विक्कु शुक्ला और शेरू अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

जानिए मामला

बता दें कि मुजफ्फरपुर का लकड़ीढ़ाई इलाका शुक्रवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। शहर के नामचीन प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। अपराधियों ने आशुतोष शाही समेत 5 अन्य लोगों पर गोलियां बरसाई। जिसमें आशुतोष शाही और उनके दो अंगरक्षक की मौत हो गई थी। जबकि इसमें घायल वकील और एक अन्य का पटना के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।


Advertisement