Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • टमाटर बेचने जा रहे किसान के साथ हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला

टमाटर बेचने जा रहे किसान के साथ हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला

पटना। बिहार के औरंगाबाद में एक भयानक हादसा हो गया। जहां एक किसान अपनी उपज को बेचने के लिए मंडी जा रहा था, तभी वह लापरवाही की बलि चढ़ गया। गुरुवार सुबह NH-139 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिताई बिगहा मोड़ के पास एक बेलगाम स्कॉर्पियो ने 45 साल के किसान को रौंद दिया, जिससे […]

Advertisement
aurangabad accident
  • April 17, 2025 5:58 am IST, Updated 11 months ago

पटना। बिहार के औरंगाबाद में एक भयानक हादसा हो गया। जहां एक किसान अपनी उपज को बेचने के लिए मंडी जा रहा था, तभी वह लापरवाही की बलि चढ़ गया। गुरुवार सुबह NH-139 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिताई बिगहा मोड़ के पास एक बेलगाम स्कॉर्पियो ने 45 साल के किसान को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्कॉर्पियों ने किसान को रौंदा

हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसान और बाइक अगले हिस्से में फंस गए। मृतक की पहचान चिल्हियावां गांव के अरुण मेहता के रूप में हुई है। वे कुटुंबा प्रखंड के सिमरा थाना क्षेत्र से बाइक पर टमाटर लेकर औरंगाबाद सब्जी मंडी में बेचने के लिए निकले थे। जैसे ही वे तिताई बिगहा मोड़ के नजदीक पहुंचे, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करते हुए उन्हें बुरी तरह से कुचल दिया।

कार बेकाबू होकर बाइक से टकरा गई

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो उल्टी दिशा से आई और बेकाबू होकर सीधा बाइक से टकराई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने मिलकर स्कॉर्पियो से फंसे शव को बाहर निकाला। मृतक के मोबाइल से परिजनों को इस हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर धरना दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात व्यवस्था बाधित हो गई।

घंटो बाद हटा जाम

ग्रामीण की मांग है कि आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने की कोशिश की। घंटों मशक्कत के बाद जाम को हटवाया गया।


Advertisement