Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • बिहार में बिजली बनी आफत, फसल बचाने गए 3 लोगों की मौत

बिहार में बिजली बनी आफत, फसल बचाने गए 3 लोगों की मौत

पटना। बिहार में आसमान से आफत बरसी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किए गए थे। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से कहीं हद तक राहत दी, वहीं वज्रपात कई लोगों के लिए कहर बनकर बरपा। राज्य के कई जिलों में बिजली गिरने से हादसे हुए। मधुबनी […]

Advertisement
struck by lightning
  • April 9, 2025 5:32 am IST, Updated 3 days ago

पटना। बिहार में आसमान से आफत बरसी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किए गए थे। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से कहीं हद तक राहत दी, वहीं वज्रपात कई लोगों के लिए कहर बनकर बरपा। राज्य के कई जिलों में बिजली गिरने से हादसे हुए। मधुबनी में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वज्रपात ने बरपाया कहर

इस घटना में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वज्रपात गिरने से हादसे हुए। एक घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के पिपरौलिया पंचायत वार्ड में हुई। वहीं दूसरी घटना रुद्रापुर थाना क्षेत्र के ननौर पंचायत स्थित अलपुरा गांव वार्ड 10 में हुई। दोनों घटनाओं में मौसम को देखते हुए लोग गेहूं की फसल को बचाने के लिए खेत में गए थे। इसी दौरान वे बिजली की चपेट में आ गए और अपनी जान गंवा बैठे। जानकारी के मुताबिक बारिश में अपने गोइठा को ढकने के लिए 47 साल की महिला के ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान

मृत महिला वार्ड 4 के रमन कुमार महतो की पत्नी दुर्गा देवी थी। दुर्गा देवी के पति रमन कुमार महतो 2 दिन पहले किसी काम से पंजाब गए थे। मौत की सूचना मिलते ही वे ट्रेन पकड़करकर घर पहुंचे। अररिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आपदा के तहत हुई मौत की जानकारी आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को दी गई है। वहीं दूसरी घटना अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ननौर पंचायत के अलपुरा गांव में घटी।

फसल ढकने गए पिता-बेटी की मौत

बुधवार की सुबह काले बादल को देखकर 300 मीटर दूर काटे गए गेहूं की फसल को ढकने के लिए पिता-बेटी खेत गए थे। फसल बचाने गए पिता और बेटी आपदा की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की जान चली गई।


Advertisement