पटना। सूडान का सैन्य विमान ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। इस बात की जानकारी सैन्य और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को दी है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक सेना की ओर से दिए गए एक बयान में कहा गया कि दुर्घटना में सैन्यकर्मी […]
पटना। सूडान का सैन्य विमान ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। इस बात की जानकारी सैन्य और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को दी है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक सेना की ओर से दिए गए एक बयान में कहा गया कि दुर्घटना में सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए हैं।
सूडानी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों की संख्या कम से कम 19 है। उनके शवों को ओमडुरमैन के नाउ अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही पांच नागरिक गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। सूडान 2023 से गृहयुद्ध की स्थिति में है, जब देश की सेना और कुख्यात अर्धसैनिक समूह, रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच का तनाव एक युद्ध में परिवर्तित हो गया। यह संघर्ष शहरी क्षेत्रों खासकर दारफुर क्षेत्र को तहस-नहस कर रहा है। जातीय हिंसा, सामूहिक बलात्कार जैसी भयावह घटनाओं को जन्म भी दे रहा है।
संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय अधिकार संगठनों ने इन घटनाओं को मानवता के खिलाफ बताया है। साथ ही इन्हें अपराध और युद्ध करार दिया है। हाल के महीनों में खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सेना ने RSF के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। RSF जो पश्चिमी दारफुर के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण रखता है। उन्होंने दावा किया है कि उसने सोमवार को दक्षिण दारफुर प्रांत की राजधानी न्याला में एक सूडानी सैन्य विमान को मार गिराया। इस तरह की घटनाएं सूडान के संकट को और अधिक जटिल बना रही हैं।