Advertisement
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • बिहार बोर्ड ने जारी किए 12वीं परीक्षा के नतीजे, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें परिणाम

बिहार बोर्ड ने जारी किए 12वीं परीक्षा के नतीजे, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें परिणाम

पटना। बिहार बोर्ड ने 12वीं के परीक्षाओं परिणामों की घोषणा कर दी हैं। छात्र बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकत हैं। तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ आए हैं। पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। इस बार की 12वीं परीक्षा के लिए 641847 छात्राओं और 650466 छात्रों […]

Advertisement
released the 12th results
  • March 25, 2025 4:25 am IST, Updated 6 days ago

पटना। बिहार बोर्ड ने 12वीं के परीक्षाओं परिणामों की घोषणा कर दी हैं। छात्र बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकत हैं। तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ आए हैं। पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। इस बार की 12वीं परीक्षा के लिए 641847 छात्राओं और 650466 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। प्रदेश में 86.5 फीसदी बच्चों ने एग्जाम पास किया हैं।

बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट

बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के रिजल्ट को चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स जारी की गई है। जिस पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये ऑफिशियल वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com हैं। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर परिणाम 25 मार्च 2025 को शिक्षा मंत्री की ओर से श्री एस. सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग की उपस्थिति में जारी किया गया। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन

अगर कोई छात्र कक्षा 12वीं परीक्षा में मिले परिणामों से खुश नहीं है, तो वह हर विषय के लिए फीस देकर रीचेकिंग करवा सकता है। बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद रीचेकिंग की तारीख, समय और प्रोसेस की घोषणा भी जल्दी की जाएगी। बिहार बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इसकी घोषणा की जा सकती है। साल 2024 के लिए BSEB कक्षा 12वीं परिणामों में, सभी स्ट्रीम में प्राप्त कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा था। BSEB कक्षा 12 के परिणाम 2024 में, लड़कियों ने सभी स्ट्रीम में लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था।

सभी स्ट्रीम का पास प्रतिशत

विज्ञान: 87.80%
कला: 86.15%
कॉमर्स: 94.88%

बिना इंटरनेट के पता करें अपना रिजल्ट

मैसेज में बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आपके पास कोई भी मोबाइल फोन होना चाहिए। स्मार्ट फोन ही जरूरी नहीं। कीपैड वाला सामान्य सा फोन भी काम करेगा। तो अपना फोन उठाएं और यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें-

फोन को खोले। उसमें मैसेज के ऑप्शन पर जाएं। नया मैसेज लिखने वाले विकल्प को चुने।

इसके बाद मैसेज लिखने वाली स्क्रीन खुलकर सामने आएगी।

मैसेज में अपना रिजल्ट देखने के लिए आपको BIHAR12 (स्पेस) अपना रोल नंबर लिखना होगा।

इसे लिखकर 56263 नंबर पर भेज दें।

कुछ देर बाद आपको बोर्ड का परिणाम मिल जाएगा।


Advertisement