सड़क पर किया हंगामा
ग्रामीणों ने शव को पुराने एनएच वाले रोड पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही रोड को जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के परिवार वालों का आरोप है कि बैकटपुर मंदिर के बाहर समोसा-मिठाई दुकान चलाने वाले दुकानदार बालेश्वर राय ने 2-3 दोस्तों के साथ मिलकर 16 मई को रवि कुमार के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपियों की तलाश जारी
कब्र के अंदर से निकली शराब की खेप
शराब तस्करी का नया मामला रोहतास जिले से सामने आया है जहां पुलिस ने कब्रिस्तान की एक कब्र से शराब की खेप निकाली है। यह पूरा मामला रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र का है। जहां कदिरगंज के अलावल खान मकबरा के पास बने कब्रिस्तान में शराब तस्करों ने पुरानी कब्रों को शराब का अड्डा बना रखा है। पुलिस जब वहां पहुंची तो शराब तस्कर वहां से भाग चुके थे, लेकिन जब छानबीन की गई, तो एक पुरानी कब्र के अंदर से देसी शराब की खेप मिली। पुलिस के मुताबिक कब्र के अंदर से लगभग 50 लीटर देसी महुआ शराब मिली है।
हरकत से बढ़ाई प्रशासन की मुश्किलें
पटना। बिहार के नवादा में एक पुलिसवाले की शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। दरोगा सचिन ने महिला सिपाही के साथ शोभनाथ मंदिर में शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही दारोगा सचिन कुमार ने अपनी नई नवेली दुल्हन (महिला सिपाही ) को थप्पड़ मार दिया। महिला सिपाही ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।
दोनों की लव मैरिज हुई थी
जिसके बाद एसपी अभिनव धीमान ने दारोगा को तुरंत उसके पद से निलंबित कर दिया, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय है। जानकारी के मुताबिक मुंगेर के धरहरा गांव के दारोगा सचिन कुमार और कटिहार के कुरसेला की निवासी महिला सिपाही ने लव मैरिज की थी। महिला सिपाही और दारोगा दोनों एक ही थाने में ड्यूटी करते थे। दोनों ने शोभनाथ मंदिर में सादगी से शादी रचाई। पुजारी के सामने फेरे लेने और सिंदूरदान के बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दारोगा ने गुस्से में आकर महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया।
लोगों ने बीच-बचान किया
यह सब मंदिर परिसर में मौजूद सभी लोगों के सामने हुआ। महिला सिपाही को थप्पड़ मारने की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने को कोशिश की। महिला सिपाही ने तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला सिपाही की शिकायत पर एसपी अभिनव धीमान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा सचिन कुमार को उसके पद से हटा दिया। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि अपनी पत्नी को थप्पड़ मारकर पुलिस की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई।
दरोगा को उसके पद से हटाया
यहीं कारण है कि दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा अपनी ही पत्नी के साथ की गई इस बदसलूकी की लोग निंदा कर रहे हैं।
नवादा। बिहार के नवादा में कुछ दिनों में ऐसे पोस्टर लगाए जा रहे है जिनसमें लिखा होता है - निसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ। लोगों ने पोस्टर देख इस पर संपर्क भी किया। फोन पर उन्होंने इस पोस्टर के बारे में विस्तार से बताया। कॉल पर बताया कि उन्हें महिला को प्रेग्रेंट करने के काम के पैसे दिए जाएंगे। यह वह महिलाए होंगी जिनका कोई बच्चा नहीं है।
प्रग्रेंट करने पर मिलेंगे 5 लाख
अगर महिला प्रेग्नेंट हो जाएगी तो आपको इनाम के तौर पर 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। अगर महिला गर्भवती नहीं हुई, तो भी आपको 50 हजार रुपये मिलेंगे। कई लोगों ने रुपयों के लालच में इस नौकरी के लिए हां कर दिया, लेकिन वो नहीं जानते थे कि अब उनके साथ क्या होने वाला है। विज्ञापन देने वाले उन लोगों रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे पैसे लेने लगे, लेकिन जैसे ही लोग फीस देते तो विज्ञापन देने वाले अपना नंबर ब्लॉक कर देते थे। जब कई सारे ऐसे ठगी के मामले सामने आए तो लोगों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
जल्द ही पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ लिया। नवादा पुलिस ने नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में छापेमारी कर 3 साइबर अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस के हत्थे चढ़े ये शातिर साइबर अपराधी ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब (बेबी बर्थ सर्विस), प्ले बॉय सर्विस के नाम पर लोगों के ठगी करते हैं। ठगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आखिर इन आरोपियों ने कुल कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
लोगों को देते थे लालाच
पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को कॉल करते थे। उन्हें महिलाओं को प्रेग्रेंट करने की जॉब के बारे में बताते थे, जिनके बच्चे नहीं हो रहे हैं। इस काम के बदले उन्हें 5 लाख रुपए का लालच देते थे। जब कोई शख्स इस काम के लिए तैयार हो जाता था तो रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर उससे 500 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक पैसे मांगते थे। कई बार लोग इनसे खुद संपर्क करते थे।
पटना। बिहार का सरेया गांव है। जहां आजादी के 77 साल पूरे होने के बाद भी इस गांव में रहने वाले किसी भी व्यक्ति पर थाना या न्यायालय में कोई भी केस दर्ज नहीं हुआ। सराय प्रदेश के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अमेठ पंचायत में आता है। सरेया के करीबन 70 घरों में रहने वाले किसी भी लोगों के बीच यदि किसी तरह का विवाद उत्पन्न नहीं हुआ है।
आपस मे मामले को निपटा लेते हैं
गांव में अवस्थित शिव मंदिर के प्रांगण में सभी इकट्ठे होकर मामले का आपस में ही निपटारा कर लेते हैं। दोनों पक्ष के लोगों की बातों को सुनकर निष्पक्ष फैसला सुनाया जाता है। विवादों को आपस में सुनकर सुलझा कर समाप्त कर लिया जाता है। इसका ही परिणाम यह है कि यहां के लोगों को न्याय के लिए कभी अपने गांव की दहलीज नहीं पार करनी पड़ी। साल 2014 में जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को इस गांव की जानकारी हुई। सरेया के एक भी व्यक्ति पर किसी तरह का कोई केस दर्ज नहीं है।
गांव को आदर्श बताया
सभी लोग प्यार से रहते हैं। यदि लोगों के बीच किसी चीज को लेकर विवाद होता है तो वह इससे अपने में ही सुलझा लेते है। मामले को लेकर कभी कोर्ट-कचहरी नहीं जाते हैं। उस समय गांव के बुजुर्ग लोगों ने डीएम से कहा था कि यहां एक परिवार रहता है, इससे डीएम काफी प्रभावित हुए थे और सरेया को आदर्श ग्राम घोषित किया था। गांव को आदर्श बताते हुए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थआ करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ समय बाद उनका ट्रांसफर हो गया।
जीविका का मुख्य आधार कृषि
जिससे ग्रामीणों के आदर्श ग्राम का सपना अधूरा रह गया। यहां की 80 प्रतिशत गलियों और 30 फीसदी नालियों को पक्का किया जा चुका है। नल जल योजना की स्थिति डंवाडोल है। यहां के बहुत कम लोग सरकारी सेवाओं में हैं। यहां के लोगों की जीविका का मुख्य आधार कृषि और पशुपालन है। सरेया के राम अवधेश सिंह कहते हैं कि यहां एक परिवार रहता है। एक-दूसरे के बीच इतना प्यार है कि कभी इतना मतभेद नहीं हुआ जो थाना या कचहरी जाने की नौबत आए।
पटना: कुछ दिनों पहले बिहार के वैशाली जिले से एक शिक्षक को लेकर अजीबोगरीब खबर सामने आई थी, जिसमे शिक्षक ने मातृत्व अवकास लेकर छुट्टी के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अप्लाई किया था. जिसके बाद जानकारी सामने आने के बाद उनकी खूब आलोचना हुई। हालांकि इस मामले में अब शिक्षक और छुट्टी देने वाले हेडमास्टर पर कार्रवाई हुई है।
मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया
बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। जिसमे पाया गया कि हेडमास्टर की आईडी से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर छुट्टी लेने के लेने के लिए शिक्षक ने मातृत्व इंट्री की थी. गलत तरीके से छुट्टी लेकर शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह विद्यालय नहीं पहुंच रहे थे। वहीं मामले में स्पष्टीकरण मिलने के बाद स्कूल के हेडमास्टर और शिक्षक दोनों को ससपेंड कर दिया गया है।
ये है पूरा मामला
सरकारी स्कूल के एक पुरुष शिक्षक ने मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया था और मंजूरी मिलने के बाद वह एक सप्ताह तक छुट्टी पर रहे. यह घटना तब सामने आई जब सरकारी शिक्षकों के लिए ऑनलाइन अवकाश आवेदन पोर्टल के कुछ उपयोगकर्ताओं ने इसका स्क्रीनशॉट लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। शिक्षा विभाग की खिल्ली उड़ने के बाद अधिकारियों ने दावा किया कि यह एक 'तकनीकी गलती' थी जिसे सुधार लिया जाएगा और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.
पटना: तेलंगाना के अयालापुर गांव में रहने वाले 50 वर्षीय मुक्कैरा बक्कैया अपनी एक अनोखी आदत के कारण चर्चा में हैं। बता दें गांववाले के बीच उन्हें ‘गांधी’नाम से जाना जाता है, क्योंकि महात्मा गांधी की तरह ही मुक्कैरा भी कभी शर्ट या बनियान नहीं पहनते। चौंकाने वाली बात यह है कि मुक्कैरा पिछले 50 साल से बिना शर्ट और बनियान के ही रह रहे हैं।
शर्ट खरीदने के लिए नहीं थे पैसे
मुक्कैरा ने अपनी शादी भी बिना शर्ट पहने की थी, लेकिन उनकी पत्नी को यह आदत बिल्कुल पसंद नहीं आई। पत्नी ने उनके सामने शर्त रखी कि अगर वह उसके साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें शर्ट पहननी होगी। हालांकि मुक्कैरा ने अपनी आदत नहीं बदली, जिसके बाद उनकी पत्नी नाराज होकर मायके लौट गई।
मुक्कैरा बताते हैं कि उनके बचपन में परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। माता-पिता के पास शर्ट खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने बिना शर्ट के रहना शुरू कर दिया। समय के साथ यह उनकी आदत बन गई। उन्होंने कहा, "परिवार ने कई बार मुझसे शर्ट पहनने के लिए कहा, लेकिन मुझे शर्ट पहनना कभी पसंद नहीं आया।"
बिना शर्ट के ही रहना चाहते हैं
मुक्कैरा का कहना है कि बिना शर्ट के रहने में उन्हें ज्यादा सहज महसूस होता है। वहीं चाहे सर्दी हो या गर्मी, वह हमेशा इसी तरह रहते हैं। उनकी इस अनोखी आदत ने गांववालों को भी हैरान कर दिया है और इसी कारण से लोग उन्हें 'गांधी' कहकर बुलाते हैं। उनकी इस आदत ने न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित किया बल्कि गांव में भी उन्हें एक अलग पहचान दी है। मुक्कैरा का कहना है कि वह आगे भी बिना शर्ट के ही रहना चाहते हैं। उनका मानना है कि यह सिर्फ उनकी आदत नहीं, बल्कि उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी है।
पटना: बिहार में शिक्षा विभाग की एक गलती से बड़ा घोटाला हुआ है. शिक्षा विभाग ने एक पुरुष शिक्षक को न सिर्फ गर्भवती कर दिया, बल्कि उसका मातृत्व अवकाश भी स्वीकृत कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद अब बिहार शिक्षा विभाग और शिक्षकों का मजाक उड़ाया जा रहा है.
हाजीपुर जिला का मामला
बता दें कि यह पूरा मामला हाजीपुर महुआ प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर ओसाती हाई स्कूल का है. यहां पदस्थापित बीपीएससी चयनित शिक्षिका जीतेंद्र कुमार सिंह को शिक्षा विभाग ने गर्भवती घोषित कर दिया है.
ई शिक्षा कोष पर दर्ज
मातृत्व अवकाश केवल महिला शिक्षकों के लिए है। महिला शिक्षकों को यह छुट्टी तब मिलती है जब वे गर्भवती होती हैं और बच्चे को जन्म देने वाली होती हैं, लेकिन हाजीपुर में स्थिति इसके उलट है. यहां पुरुष शिक्षक को भी मातृत्व अवकाश दिया गया है. शिक्षा विभाग के ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर जितेंद्र कुमार सिंह को मातृत्व अवकाश दिया गया है. शिक्षा विभाग की नजर में और आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक शिक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह गर्भवती हैं और छुट्टी पर हैं.
शिक्षा विभाग ने मानी गलती
हालांकि इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि पोर्टल पर कुछ गलती के कारण ऐसा हुआ है. पुरुष शिक्षकों को इस प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाती है. इसमें जल्द ही सुधार किया जायेगा. एक शिक्षक ने जिस तरह से महिलाओं को छुट्टी दी है, उससे जिले के पुरुष शिक्षक नाराज हैं और यह अनोखा हंसी का विषय बन गया है.
पटना। बिहार के भागलपुर में सरकारी अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जहां मरीज की मौत पर उनके परिजन भड़क उठे। गुस्साए परिवार वालों ने अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। इतना ही नहीं मृतक के परिवार वालों ने डॉक्टर पर फायर सिलेंडर से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फूट गया।
जमकर लाठी डंडे चले
इस विवाद में दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे भी चले। परिजनों ने लकड़ी की कुर्सी से डॉक्टर और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जिसके हाथ जो लग रहा था, उसने उसी से मारना शुरू कर दिया। इस मामले में कई लोग घायल हो गए हैं। सड़क हादसे में दो घायल इलाज के लिए अस्पताल लाए गए थे, जिनमें एक शख्स की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। डॉक्टर ने जब ‘आई एम सॉरी ही इज नो मोर’ बोला तो मृतक के परिजन गुस्सा गए। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
पहले टेक्नीशियन को पीटा
यह घटना पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई। शुक्रवार की रात डॉक्टर और मृतक के परिजनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। परिजनों ने इमरजेंसी के मेन गेट को धक्का देते हुए खोल दिया और फिर अस्पताल कर्मचारियों से भिड़ने लगे। घटना के मुताबिक सड़क हादसे में घायल नाथनगर के टुनटुन साह को डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद यह बवाल मचा। सबसे पहले परिजनों ने एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को पीटा।
डॉक्टर पर सिलेंडर फेंका
फिर अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों को पीटा। जब मामला बढ़ गया तो उनके ऊपर फायर सिलेंडर फेंक कर सिर फोड़ दिया, जिससे इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर आवेश घायल हो गए। हंगामा के बाद डॉक्टरों ने देर रात इलाज बाधित कर दिया। सूचना पर सबसे पहले बरारी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजन उनके साथ भी धक्का मुक्की करने गले. फिर मौके पर अस्पताल सीटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी, अधीक्षक डॉक्टर के. के सिन्हा, एसडीएम धनंजय कुमार समेत आधा दर्जन थाने की पुलिस पहुंची।
पटना। मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर बस्ती के निवासी बबलू कुमार शर्मा की पत्नी शादी के आठवें दिन ही भाग गई। जमुई शहर के महाराजगंज बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान पर अपने पति छोड़कर पत्नी फरार हो गई। बता दें कि शादी के आठवें दिन बबलू अपनी पत्नी को अपने ससुराल जीतझिंगोई से लेकर अपने घर मलयपुर वापिस लौट रहा था।
भागने का बनाया प्लान
इसी दौरान उसकी पत्नी टीना कुमारी ने भागने का प्लान बनाया। पत्नी टीना ने महाराजगंज पहुंचने पर अपने पति से कुछ श्रृंगार का सामान खरीदने को कहा। जैसे ही बबलू कॉस्मेटिक दुकान पर सामान खरीदने लगा तभी उसकी नई नवेली दुल्हन उसे वहां फरार हो गई। वह सामान खरीदकर जब वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी गायब है। इसके बाद कई बार उसने अपनी पत्नी के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पति ने ससुराल में संपर्क किया लेकिन कोई अता-पता नहीं चला।
दुल्हन ससुराल में नहीं रहना चाहती
वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा है कि दुल्हन कभी ससुराल में रहना ही नहीं चाहती थी। बहाने से उसने दूल्हे से शादी रचाई और मौका देखकर भाग गई। जानकारी के मुताबिक बबलू कुमार शर्मा कि ये तीसरी पत्नी थी। इसके पहले भी उसकी दो पत्नियां रह चुकी है। किसी वजह उसकी दोनों पत्नी उसे छोड़कर भाग गई थी। इस मामले में सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
तीसरी पत्नी की तलाश जारी
यह बबूल की तीसरी शादी थी। बबलू की पहली शादी साल 2022 में झाझा प्रखंड के पैरगाहा में हुई थी। उसकी पहली पत्नी शादी के दो महीने बाद ही उसे छोड़कर भाग निकली। उसकी दूसरी शादी साल 2023 को सदर प्रखंड के चौरा गांव में हुई थी। उसकी दूसरी पत्नी भी मात्र डेढ़ महीने ही उसके घर पर रही फिर उसके बाद भाग गई। अब बबूली की तीसरी पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया है। फिलहाल पुलिस उसकी तीसरी पत्नी को ढूढ़ने की कोशिश कर रही है।
पटना: अक्सर हम रात को सोते समय जो सपने देखते हैं वो सुबह होते ही भूल जाते हैं। कुछ लोग तो अपने सपनों का मतलब भी पता कर लेते हैं। दरअसल हर सपने का अपना एक मतलब होता है, यह आपको शुभ या अशुभ संकेत देता है। कुछ सपने हमें भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों का अर्थ बताया गया है। अगर आपने सपने में अपने माता-पिता को देखा है तो आइए जानते हैं इसका क्या मतलब हो सकता है।
सपने में माता पिता को खुश देखना
सपने में माता-पिता को खुश देखना एक शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका मतलब है कि आपका जीवन समृद्धि की ओर है, भविष्य में उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, भगवान भी आप पर मेहरबान रहेंगे।
सपने में माता-पिता का रोना
अगर सपने में माता-पिता रोते हुए दिखें तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इससे पता चलता है कि वह आपकी किसी बात या काम से नाखुश है। यह इस बात का संकेत है कि आपको मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं यह जीवन में किसी अनहोनी घटना का भी संकेत देता है। माता-पिता को भगवान का दर्जा प्राप्त है, सपने में या हकीकत में माता-पिता को रोते हुए देखना भगवान को नाराज करने के समान है।
मरने के बाद अगर आते है सपने में तो क्या
वहीं, अगर मरने के बाद माता-पिता सपने में आएं और रोते हुए नजर आएं तो समझ लें कि उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है या उनकी आत्मा को संतुष्टि नहीं मिली है। ऐसी स्थिति में पितरों का श्राद्ध अवश्य करें।
पटना: अक्सर रात में नींद पूरी न होने का असर हमारे अगले दिन पर पड़ता है। नींद पूरी न होने के कारण हमें अगले दिन अधिक थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। कई बार ऐसा होता है कि पूरा दिन काम करने के बाद भी हमें रात में नींद नहीं आती है. हम पूरी कोशिश करते हैं लेकिन हमें नींद नहीं आती. आज का आर्टिकल उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी होने वाला है जिन्हें बेचैनी या किसी अन्य कारण से रात को नींद नहीं आती। आज हम जानेंगे कि इस समस्या से निपटने के लिए बादाम का सेवन कितना लाभकारी है।
दूध के साथ 5 से 6 बादाम रोज खाएं
अगर आपको लाख कोशिशों के बावजूद रात में नींद नहीं आ रही है तो आप गर्म दूध के साथ सिर्फ 5 से 6 बादाम का सेवन कर सकते हैं। जब आप ऐसा करते हैं तो आपका दिमाग शांत हो जाता है और आपको अच्छी नींद आती है।
मैग्नीशियम और पोटैशियम का खजाना बादाम
बता दें कि बादाम में आपको भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और पोटैशियम मिलता है. ये दोनों चीजें आपको बेहतर नींद दिलाने में मदद करती हैं। बादाम का सेवन करने से आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है और आपको अच्छी नींद भी आती है। बादाम में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है जिससे आप अच्छी नींद ले सकते हैं।
पटना: राजनीतिक जीवन में जब भी सादगी, सेवा और त्याग की बात होगी तो देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का नाम सबसे पहले आता है। 3 दिसंबर 1884 को जीरादेई में जन्मे डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थानीय लोग "बाबू" कहकर संबोधित करते थे। राजेंद्र बाबू जब भी अपने गांव आते थे तो लोगों से घुलते-मिलते थे. उनके बारे में कई ऐसी कहानियां हैं जिनके बारे में लोग आज भी नहीं जानते हैं। आज उनकी जयंती पर हम उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जानेंगे।
एक रुपये की शिक्का का अनोखा कहानी
बता दें कि जब राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति थे तो उनकी बेटी उनसे मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंची थी. जब वह वापस जाने लगीं तो राजेंद्र बाबू ने अपने नाती को एक रुपया उपहार में दिए थे. जब राजेंद्र बाबू की पत्नी ने नाती के हाथ में एक रुपया देखा तो शिकायती लहजे में कहा कि आपने तो कमाल कर दिया. राजेंद्र प्रसाद ने कहा, क्या एक रुपया कम है, जितना मेरा वेतन है और जितने इस देश में बच्चे हैं, यदि सभी को एक-एक रुपया दूं, तो क्या मेरे वेतन से पूरा पड़ सकता है.
इस वजह से मांगनी पड़ी माफी
राजेंद्र प्रसाद के ग्रामिणों का उनके बारे में कहना है कि एक दिन सुबह उनके कमरे में झाड़ू लगाते समय राष्ट्रपति के पुराने नौकर तुलसी से हाथी की दांत से बनी पेन टूट गई। उन्हें वह पेन बहुत प्रिय था. उन्होंने गुस्से में तुलसी को काम छोड़ने के लिए कह दिया। लेकिन दिन भर उन्हें इस बात की याद आती रही कि उन्होंने तुलसी के साथ अन्याय किया है। काम से छुट्टी मिलते ही उन्होंने तुलसी को बुलाया और कहा, मुझे माफ कर दो। इसलिए देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व को आज भी पूजा जाता है।
पटना: हिंदू धर्म में कई ऐसे काम वर्जित हैं, जिन्हें सूर्यास्त के बाद नहीं किया जाता है। इसी में से एक है सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाना और कंघी करना, जिसे अशुभ माना गया है। प्राचीन काल से चली आ रही कुछ मान्यताएं आज भी वैसी ही हैं और महिलाओं के लिए सूर्यास्त के बाद बाल खुले रखना और उनमें कंघी करना अति अशुभ माना गया है।
जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि महिलाओं को सूर्यास्त के बाद बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद हमारे आसपास नकारात्मक शक्तियों का वास हो जाता है। ऐसे में अगर महिलाएं रात के समय बालों में कंघी करती हैं या बाल खुले रखती हैं तो नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है।
कंघी में बाल छोड़ना अशुभ
कई महिलाएं कंघी करने के बाद कंघी को साफ नहीं करती हैं। ऐसा करना अशुभ होता है. कंघी को तुरंत साफ कर लेना चाहिए लेकिन कंघी में फंसे टूटे बालों को सूर्यास्त के बाद बाहर नहीं फेंकना चाहिए। इन्हें भी अगले दिन सूर्योदय के बाद कूड़े में फेंक देना चाहिए।
रात में खुले बाल न रखें
महिलाओं को रात के समय बाल खुले करके नहीं सोना चाहिए। ज्योतिष और वास्तु में इसे अशुभ माना गया है। सूर्यास्त के बाद बाल खुले रखना परिवार के लिए अच्छा नहीं होता है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि अगर किसी महिला के हाथ से कंघी करते समय कंघी नीचे गिर जाए तो उसे कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।
पटना: लहसुन को अक्सर हम अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आपको पता है इसे सर्दियों में इस्तेमाल करने पर भी हमें कई सारे फायदें मिलते हैं। इन दिनों सर्दियों का मौसम है, ऐसे में लहसुन को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। लहसुन की तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों के मौसम में लोग बड़े चाव के साथ इसका इस्तेमाल करते हैं।
शहद के साथ करें लहसुन का सेवन
शहद के साथ लहसुन का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। शहद में लहसुन भिगोकर खाने से सर्दी-खांसी की समस्या से बचा जा सकता है। तो आइये जानते हैं. इससे होने वाले लाभ.
शहद में भिगो कर लहसुन खाने के फायदे
सर्दी-खांसी में राहत
लहसुन को शहद में भिगोकर खाने से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। लहसुन और शहद का सेवन सर्दी के साथ-साथ साइनस की समस्या को भी कम करने में मदद कर सकता है।
इम्यूनिटी मजबूत
लहसुन को शहद में भिगोकर खाने से इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद मिल सकती है. शहद और लहसुन दोनों में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को कई तरह के संक्रमणों से बचाने में मदद कर सकते हैं।
गले की खरास होगा ठीक
सर्दियों के मौसम में गले में खराश आम समस्याओं में से एक है। गले की खराश और गले के संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए आप रसोई में मौजूद लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लेकिन लहसुन का सेवन शहद में भिगोकर ही करें। शहद के साथ लहसुन खाने से दर्द और संक्रमण से राहत मिल सकती है।
पटना: अमरूद एक ऐसा फल है जिसे शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे खाना पसंद न हो. ये खाने में जितने स्वादिष्ट और मीठे होते है, शरीर के लिए उतने ही फायदेमंद होते हैं। अमरूद में विटामिन सी, विटामिन ए और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
सर्दियों में खूब खाएं अमरुद और उसके पत्ते
खासतौर पर जब बात सर्दियों की हो तो अमरूद का सेवन आपकी सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जितना यह फल हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है, इसकी पत्तियां भी हमारी सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद हैं। आज हम जानेंगे कि आपको हफ्ते में कम से कम तीन बार अमरूद की पत्तियां क्यों चबानी चाहिए। और इसके क्या फायदे हैं?
शुगर लेवल्स रहता है कंट्रोल
आयर्वेद के अनुसार अमरूद के पत्तों को ब्लड शुगर लेवल्स को मैनेज करने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद बताया गया है. अगर आपको डायबिटीज है तो ऐसे में आपको अमरूद के पत्तों को जरूर चबाना चाहिए. इसे चबाने से आपके ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखा जा सकता है.
डाइजेशन में मिलेगी मदद
अमरूद की पत्तियां आपके डाइजेशन में मदद करती हैं। इससे आपकी भूख कम हो जाती है और आप ज्यादा खाने की समस्या से बच जाते हैं। अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आपको अमरूद की पत्तियों की चाय जरूर पीनी चाहिए।
पटना: इन दिनों फैशन की दौड़ में लड़कियां नाखूनों की मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाती हैं. पिछले कुछ सालों से मार्केट में नेल केयर प्रोडक्ट्स की डिमांड अधिक तेज है. खासकर लड़कियां अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल पेंट्स का यूज़ अधिक करती है.
जानलेवा है अलग-अलग रंग की नेल पॉलिश
बाजार में अलग-अलग रंग की नेल पॉलिश आसानी से मिल जाते हैं। महिलाएं इन्हें बड़े शौक से लगाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये नेल पेंट जानलेवा बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। इनसे शरीर के कई अंगों पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं क्यों हानिकारक हैं नेल पेंट…
नेल पेंट्स में मौजूद है ये हानिकारक केमिकल्स
कैम्फर
डिप्रोपाइल थैलेट
टोल्यूनि
फॉर्मल्डिहाइड
नेल पेंट के कई साइड इफेक्ट्स
नेल पॉलिश हमेशा लगाने से नाखूनों का रंग खराब हो सकता है।
जेल नेल पॉलिश को सुखाने के लिए उपयोग किए जाने वाले लैंप यूवी किरणें उत्पन्न करते हैं, जो त्वचा कैंसर और समय से पहले बूढ़ा होने का कारण बन सकते हैं।
केमिकल प्रोडक्ट्स से नेल पॉलिश हटाने से नाखूनों का प्राकृतिक रंग ख़राब हो सकता है। जब नाखून टूटते हैं, तो बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे संक्रमण हो सकता है।
नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल नाखूनों में घुस सकते हैं और कई समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
इससे त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
केमिकल नेल पॉलिश से सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
नेल पॉलिश दिल की खतरनाक बीमारियों का कारण भी बन सकती है।
कई अध्ययनों से पता चला है कि नेल पॉलिश से कैंसर का भी खतरा होता है।
इससे कैसे बचें
नेल पॉलिश को ज्यादा देर तक लगा न रहने दें।
जेल या पाउडर डिप पॉलिश को स्वयं न हटाएं। किसी मैनीक्योरिस्ट से सलाह लें.
UV लाइट से बचें।
नेल पॉलिश केवल खास मौकों पर ही लगाएं।
कम केमिकल वाले नेल पॉलिश ब्रांड आज़माएं।
पटना: बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेले में लैला 50 रुपये और मजनू 50 रुपये में बिक रहे हैं. मेले में मिलने वाला लैला-मजनू लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सवाल उठ रहा है कि आखिर ये लैला-मजनू क्या है जो इतने सस्ते में मिल रहा है? बता दें कि सोनपुर कृषि प्रदर्शनी मेला है, जहां इस बार लैला मजनू के पौधे 100 रुपये में मिल रहे हैं। हालांकि, यहां का सबसे कीमती पौधा ऑस्ट्रेलियाई बांस है, जिसकी कीमत 55,000 रुपये बताई गई है। सबसे खास बात यह है कि मेले घूमने आए क़ृषि मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी इस लैला-मजनू पौधे को खरीदा है।
लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है ये लैला मजनू
बता दें कि बिहार की नीतीश सरकार इन दिनों जल, जीवन और हरियाली के मिशन पर काम कर रही है. इस पर करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं. मेले में लैला-मजनू एक ऐसा पौधा है जो बिना किसी प्रचार-प्रसार के लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस पौधे को क़ृषि मंत्री द्वारा खरीदने के बाद उनके PA ने कहा कि यह पौधा हर किसी को लगाना चाहिए।
प्रेमी के लिए बेहद खास
वहीं दूसरी तरफ मेले में प्रदर्शनी लगाने वाले रामदेव चौरसिया ने बताया कि यह पौधा काफी खूबसूरत है. पिछले कई सालों से मेले में आने वाले नवविवाहित जोड़े और प्रेमी जोड़े इसे खरीदते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट करते हैं। पौधों के जानकारों की मानें तो इस पौधे को घर में लगाने से दंपति के बीच लैला-मजनू जैसा प्रेम उमड़ता है। यही कारण है कि सोनपुर मेला में लगे नर्सरी में इस पौधे की जबरदस्त डिमांड है।
https://twitter.com/Inkhabar/status/1859940336027701330
घर में लगाने के कई फायदे
इस पौधे की कीमत 250 से लेकर 500 रुपये तक है। कहते हैं कि इसे घर के बाहर या अंदर लगाने से घर के सदस्यों के बीच अपनापन बना रहता है। जिस कारण मेला में आने वाले लोग इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं शायद यही वजह है कि इसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है। हल्के लाल रंग का यह छोटा पौधा कॉटन की ही एक वैरायटी है। लेकिन इसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
इस तरह दिखते है पौधे
इस पौधे में सिर्फ पत्ते ही होते हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि लैला मजनू के पौधे में लगे पत्ते उपर से बिल्कुल हरे और निचले सतह से लाल होते हैं। एक पत्ते में दो रंग देखकर हर कोई आश्चर्य व्यक्त करते हैं।
पटना। बिहार के सिवान और भागलपुर में बेटियों ने अपने पिता को मुखाग्नि दी और उन्हें अंतिम विदाई दी। सिवान में अपने पिता की अंतिम इच्छा को उनकी बेटियों ने पूरा किया। अपने पिता की अर्थी को कंधा भी दिया और उन्हें मुखाग्नि भी दी। पिता की मौत के बाद उनकी आत्मा को यह मलाल ना रहे कि उनकी अर्थी को मुखाग्नि देने के लिए कोई बेटा नहीं है।
विधि-विधान से पिता को विदाई दी
इसके लिए बेटियों ने ही बेटे की भूमिका निभाई और विधि-विधान के साथ अपने पिता को विदाई दी। सीवान में अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों ने पिता की अर्थी को अपने कंधे पर उठाया। शमशान घाट तक ले गई और उनकी अर्थी को मुखाग्नि दी। यह सब देखकर पूरा मुहल्ला रो पड़ा। हिंदू धर्म में मान्यता है कि बाप की चिता को मुखाग्नि बेटा ही देता है, पर जिनके बेटे नहीं होते उनकी चिता को भतीजा या फिर कोई व्यक्ति मुखाग्नि देता है, लेकिन, प्रखंड के मेरही की तीन बेटियों ने पिता की मौत के बाद अपने पिता की चिता को मुखाग्रनि दी।
नौकरी करके परिवार को पाला
ताकि उन्हें इस बात का मलाल न हो उनके पास कोई बेटा नहीं है। तीनों बेटियों बंटी कुमारी, बबली कुमारी, और तीसरी बेटी छोटी कुमारी ने अपने पिता को आखिरी विदाई दी। बता दें कि मेरही के निवासी रामाज्ञा यादव की अचानक से मौत हो गई। वह दिल्ली रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते है। बीते 10 नवंबर को गांव में पट्टीदारी में शादी समारोह होने के कारण दिल्ली से घर आये थे।
अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया
इसी बीच बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। इसके बाद बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया, बल्कि मुखाग्नि देकर बेटे होने का फर्ज निभाया। इस मौके पर गांव वालों की आंखे नम हो गई और आंसू छलक पड़े।
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सदर हॉस्पिटल से एक बड़ी घटना सामने आई है। सदर अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने गई एक बच्ची का अपेंडिक्स बता कर पेट चीर दिया। बाद में जब ऑपरेशन में देरी होने लगी तो परिवार वालों ने डॉक्टर से पूछा। अस्पताल के सर्जन डॉ. अब्दुल कादिर ने कहा कि अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया, लेकिन बच्ची के पेट में अपेंडिक्स नहीं था। इस बात को सुनने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
अल्ट्रासाउंड के आधार पर हुआ ऑपरेशन
इस घटना को लेकर परिजनों ने डॉक्टर से पूछा कि जब अपेंडिक्स था ही नहीं तो पेट क्यों फाड़ा? इस पर सर्जन ने जवाब दिया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर ऑपरेशन किया गया है। बता दें कि बच्ची ऑपरेशन थियेटर में डेढ़ घंटे तक रही। उसके बाद मरीज को सर्जरी वार्ड में रखा गया। इतना ही नहीं परिजनों का आरोप है कि दोपहर 2 बजे के बाद कोई डॉक्टर बच्ची को देखने तक नहीं पहुंचे।
बच्ची पर डॉक्टरों की खास नजर
ऑपरेशन करने वाले सर्जन डॉ. अब्दुल कादिर ने बताया कि बच्ची पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। जांच व अल्ट्रासाउंड के दौरान बच्ची के पेट में अपेंडिक्स पाया गया. जांच रिपोर्ट्स के आधार पर ऑपरेशन किया गया. उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन के दौरान कई बार ऐसा होता है कि अपेंडिक्स नहीं मिलता. मरीज प्राची के साथ भी ऐसा ही हुआ है। आगे कहा बच्ची जल्द ठीक हो जायेगी, उस पर सभी डॉक्टरों की खास नजर है।
पटना: जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस बार वह किसी चल रहे केस को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।
दो बार रह चुके हैं विधायक
दरअसल, समस्तीपुर जिले की विभूतिपुर विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके रामबालक सिंह कुशवाहा ने 18 नवंबर की देर रात अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी कर ली. पूर्व विधायक की शादी की खबर सुनने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
बाबा हरि गिरि धाम मंदिर में हुई शादी
रामबालक सिंह कुशवाहा ने सोमवार की देर रात बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरि गिरि धाम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दूसरी बार शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी सीताराम सिंह की 31 वर्षीय बेटी रवीना कुमारी को अपना नया जीवन साथी चुना. शादी के लिए मंदिर में दिए गए सर्टिफिकेट के मुताबिक उन्होंने अपनी उम्र 49 साल बताई है.
पटना: इन दिनों बिहार के सोनपुर में मेला लगा हुआ है। इस बीच बाहुबली अनंत सिंह भी सोनपुर मेले में पहुंचे. इस दौरान उनका बाहुबली अंदाज देखने को मिला. मेला देखने के बाद अनंत सिंह ने साफ कहा कि अब कोई उत्साह नहीं है. मेले में खरीदने लायक कुछ भी नहीं है. मेला अब पहले से छोटा हो गया है. पहले लोग 10-15 दिन रुकते थे, लेकिन अब कोई नहीं रुकता.
2 करोड़ की भैंस खरीदने को लेकर कहा
इस दौरान उन्होंने मेले में आए एक 2 करोड़ की भैंस खरीदने को लेकर बड़ी बात कही। अनंत सिंह से पूछा गया कि क्या वह यह भैंस खरीदेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि मंगनी में ही दे दे। आगे कहा कि वह पैसे नहीं लाए है, लेकिन फ्री में (भैंस मालिक) अपनी भैंस को नहीं देंगे.
शराबबंदी से भैंस परेशान
बता दें कि सोनपुर मेले में उत्तर प्रदेश का एक भैंस चर्चा का विषय बना हुआ है. इसके मालिक ने भैंस की कीमत 2 करोड़ रुपये रखी है. चर्चा तब तेज हो गई जब उसके मालिक ने बताया कि वह भैंस को खाने-पीने के लिए बीयर भी देता है. बिहार में शराबबंदी है. इससे उन्हें बीयर नहीं मिल पा रही है, इसलिए यहां का उचित रख-रखाव नहीं हो पा रहा है.
पांच साल के बाद पहुंचे थे मेला देखने
अनंत सिंह ने कहा कि वे 5 साल तक जेल में रहे. इस बार वह बाहर हैं तो मेला घूमने आए हैं। उन्होंने कहा कि वह 9 साल की उम्र से सोनपुर मेले में आ रहे हैं. पहले सड़कें और पुल नहीं थे. लोग यहां आते थे और 10 से 15 दिन तक रुकते थे। अब मेला छोटा हो गया है। मेले में लोग कार से आते हैं और घूमने के बाद चले जाते हैं।
अनंत सिंह के तीन घोड़े भी मेले में मौजूद
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनके 3 घोड़े भी इस सोनपुर मेले में आये हैं. इनमें सबसे अच्छा लाडला नाम का घोड़ा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. लाडला तेज़ घोड़ा है. वह उन्हें बहुत प्रिय है. उन्होंने बताया कि सोनपुर मेले में लंबे समय से घुड़दौड़ बंद है. इसे शुरू कराने के लिए वे सरकार से बात करेंगे.
पटना। आप सभी ने सुना होगा कि रामायण में लक्ष्मण जी ने लंकापति की बहन शुर्नखा की नाक काट दी थी। ऐसा ही एक मामला बिहार के अररिया जिले से सामने आया है। जहां एक महिला की नाक काट दी गई है, लेकिन बिहार में महिला की नाक प्रेम-प्रसंग के संदर्भ में नहीं काटी गई है।
इलाज के लिए भर्ती कराया
अररिया जिले में महिला की नाक महज 15 रुपए के लिए काट दी गई। यह घटना अररिया के तिरसकुण्ड पंचायत स्थित समौल हाट की है। बीते दिन महज 15 रुपए को लेकर महिला की नाक काट दी गई। घायल महिला की नाक काट दी गई। घायल महिला की पहचान बुलबुल खातून के रुप में हुई है। बुलबुल तिरसकुंड समौल वार्ड संख्या 6 की रहने वाली है। खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
मामले की कार्रवाई शुरू
शिकायत किए जाने पर पुलिस कांड की जांच कर रही है। घटना से संबंध में घायल महिला की मां असमीना बेटी को सामान के लिए भेजा था। वह जमशेद पिता नसरुद्दीन की दुकान पर गई। महिला के पहले से ही दुकानदार पर 15 रुपए उधार थे। जमशेद ने महिला से अपने बकाया 15 रुपए की मांग की। 15 रुपए देने से मना करने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच जमशेद के पिता नसरुद्दी ने फरसा महिला की नाक पर चला दिया । जिससे उसकी नाक कट गई।
पटना। नवरात्र और दशहरे पर आपने कई तरह-तरह के मेले देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी भूतों के मेले का देखा है। बिहार के बगहा इलाके में एक अनोखा मेला लगता है। यहां बाकी मेलों की तरह खिलौने या झूलें नहीं लगते है, बल्कि यहां भूतों का मेला लगता है।
भूतों से मुक्ति दिलाने का मेला
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के जंगल के बीच स्थित गोबरहिया जगह पर भूत-प्रेत से मुक्ति दिलाने के लिए मेला लगाया जाता है। यह मेला साल 2001 से लगता आ रहा है। हर नवरात्र में यह मेला लगाया जाता है। सैकड़ों की संख्या में लोग भूत- प्रेत और आत्माओं की मुक्ति दिलाने के लिए जंगल में पहुंचते हैं। प्रेत और भूत भगाने के नाम पर पुरुष एवं महिलाओं के शरीर को यातनाएं दी जाती है। इस मेले में सिर्फ अनपढ़ ही नहीं बल्कि, पढ़ी लिखी महिलाए भी भूतों से मुक्ति पाने के लिए यहां आती है।
10 सालों से लोग आते है
लोगों द्वारा इस जगह के बारे में कई तरह के दांवे किए जाते है। कुछ महिलाएं तो पिछले दस सालों से गोबराहिया देवी स्थान आ रही हैं। 10 वर्ष पहले उन्होंने कई बड़े-बड़े अस्पतालों में इलाज कराया. लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं दिखाई दिया। आखिर में हार मानकर वह गोबरहिया देवी की शरण में आईं। यहां आने से उन्हें काफी फायदा है। महिलाओं का मानना है कि यहां आने पर उनके सब दुख दूर हो जाते है। वह बेहतर महसूस करती है।
कई समस्याओं से छुटकारा
यहां आने वाली महिलाओं का कहना है कि वे प्रत्येक साल इस मेले में देवी के दर्शन के लिए आती है। विधि-विधान से देवी की पूजा करती है। वही यहां के पुजारियों के मुताबिक भूत प्रेत के नाम पर यहां कोई भी झाड़ फूंक नहीं किया जाता है। लोग यहां अपनी श्रद्धा से आते है और देवी की पूजा करत है। जिसके बाद उन्हें भूत-प्रेत जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
लखनऊ। यूपी की नोएडा पुलिस इन दिनों 15 साल की एक लड़की से परेशान हो चुकी है। एक दो बार नहीं यह लड़की 3 बार घर से भाग चुकी है। यह हर बार एक 12 साल के लड़के घर से भाग जाती है। इससे पहले भी 2 बार पुलिस इस लड़की को ढूढ़कर घर लाई थी। लड़की के कारण उसका परिवार बुरी तरह से परेशान हो चुका था। परेशान होकर वो शहर छोड़कर ही जाने लगे।
लड़की को ढूढ़ने की अपील की
वह तीसरी बार 12 साल के लड़के के साथ फरार हो गई। अभी तक दोनों का कुछ भी अता-पता नहीं पाया है। यह मामला नोएडा के सेक्टर-58 स्थित गांव बिशनपुरा का बताया जा रहा है। लड़की के भागने से परेशान होकर परिवार बिहार लौट रहा था, तभी देखा कि लड़की वहां है ही नहीं। पिता शहर से निकलने के लिए ऑटो लेना गया था। मां और छोटी बहन को चकमा देकर और मौका पाते ही लड़की घर से फरार हो गई। परिवार रोते-बिलखते थाने में शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा। पुलिस से बेटी को ढूंढने की अपील की।
परिवार के साथ दरभंगा से बिहार आया
परिवार मूलरूप से बिहार के दरभंगा का है। पीड़ित पिता ने बताया का कहना है कि उनकी 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल और छोटी बेटी 12 साल की है। करीब 4 साल पहले वह अपने परिवार के साथ नोएडा आए थे। बिशनपुरा में किराए के कमरे में परिवार रह रहा था। पति-पत्नी दोनों ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके बच्चियों का पालन-पोषण कर रहे थे। पिता ने बताया कि फरवरी 2024 में बड़ी बेटी पड़ोस में रहने वाली दो और नाबालिग लड़कियों को साथ घर से भाग गई।
पटना: मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के मधुबन बेसी गांव में 4 दिन पहले बाढ़ में गिरा सेना का हेलीकॉप्टर आसपास के लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है. हर दिन सुबह से शाम तक हजारों लोग दूर-दूर से क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर को देखने आ रहे हैं. हेलीकॉप्टर को इतने करीब से देखकर लोग रोमांचित हो गए.
हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात
सेना के इस हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बच्चे, बूढ़े से लेकर महिलाएं तक सभी पहुंच रहे हैं. यहां तक ​​कि क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए 3 शिफ्ट में 24 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. दरअसल, वायुसेना के जवान घटना स्थल से बाढ़ का पानी हटने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, NDRF की टीम भी नाव से लगातार आसपास के इलाकों में गश्त कर रही है.
रोजाना 2000 से अधिक लोग हेलीकॉप्टर को देखने के लिए पहुंच रहे
सेना के इस क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर के आसपास पुलिस ने कैंप लगा दिया है. इसके बावजूद इसे देखने के लिए रोजाना 2000 से ज्यादा लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, हेलीकॉप्टर के आसपास अत्यधिक पानी होने के कारण लोग इसके पास नहीं जा पा रहे हैं, बल्कि करीब 700-800 मीटर की दूरी पर बने पुल से हेलीकॉप्टर को देख रहे हैं और साथ ही वहां से सेल्फी भी ले रहे हैं.
बुधवार को हुआ था हादसा
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के घनश्यामपुर पंचायत के बेस्सी बाजार के पास बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री ले जा रहा था तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने मिलकर जवानों को सुरक्षित बचा लिया। इस घटना में हेलीकॉप्टर के पायलट समेत चारों जवान सुरक्षित बच गए।
चारों जवानों ने रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों को दिया धन्यवाद
रेस्क्यू के बाद चारों जवानों ने अपनी जान बचाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों को धन्यवाद दिया. हादसे के तुरंत बाद चारों घायल जवान ग्रामीणों के सवालों का जवाब नहीं दे सके. सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सभी जवानों को पानी पिलाकर और हाथ पंखे से हवा कर राहत दी गयी. इसके बाद चारों सिपाही बिल्कुल निश्चिंत हो गए। बाद में उन्होंने वहां खड़े लोगों के मोबाइल फोन मांगे और विभाग और अपने परिवार को अपनी सुरक्षा के बारे में सूचित किया।
पटना: बिहार के बक्सर जिले से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। आज शुक्रवार को बक्सर में आयोजित भाजपा के भीष्म पितामह स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती समारोह के दौरान जेबकतरों ने नेताओं की जेब से लाखों रुपये उड़ा लिए. इसके बाद लोगों ने जेबकतरों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी.
भीड़ ने जेबकतरों की खूब पिटाई की
सबसे बड़ी बात तो यह है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों के सामने ही जेबकतरों की जमकर पिटाई कर डाली. इस दौरान मौके पर कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. इसका वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया है. इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.
तेजस्वी को लेकर जमकर बोला हमला
वहीं, कार्यक्रम में मौजूद दिलीप जयसवाल ने तेजस्वी यादव समेत जन सुराज पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ है और विपक्षी नेता विदेश यात्रा कर रहे हैं. बाढ़ खत्म होने के बाद वह बिहार आएंगे और फिर से राजनीति शुरू करेंगे.
जनसुराज को लेकर खूब बरसे
जन सुराज पार्टी की स्थापना को लेकर उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के दिन जन सुराज पार्टी में शराब परोसे जाने की बात कही गयी थी. जन सुराज शराब परोसने जा रहा है. गांधीजी की आत्मा को कितनी पीड़ा हुई होगी. 2 अक्टूबर को ही लोगों की आंखों में आंसू हैं. अब ये लोग महात्मा गांधी के स्वराज के नाम पर शराब परोसेंगे. ये तो आप सभी भलीभांति जानते हैं.
कार्यक्रम में ये नेता हुए शामिल
बता दें कि स्व. कैलाश पति मिश्र की 101वीं जयंती के मौके पर बक्सर में कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल समेत कई नेता शामिल हुए.
पटना। गया से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां के एक स्थानीय निवासी को आयकर विभाग ने 10 हजार कमाने वाले व्यक्ति को 2 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। जिससे पीड़ित काफी परेशान है और 4 दिन से लगातार आयकर विभाग के चक्कर काट रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने 4 दिन से अपने काम से छुट्टी ले रखी है।
पूरी जिंदगी भी इतना नहीं कमा पाएगा
पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि अगर मैं जिंदगी भर भी काम करु तो इतना पैसा नहीं कमा पाऊंगा। कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम के स्थानीय निवासी राजीव कुमार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से 2 करोड़ 308 रुपए का टैक्स नोटिस भेजा गया। नोटिस देखकर राजीव कुमार को चक्कर आने लगे। राजीव कुमार का कहना है कि साल 2022 जनवरी 2015 को उसने कॉर्पोरेट बैंक की गया शाखा से 2 लाख रुपए का फिक्स डिपॉजिट किया था। मैच्योरिटी से पहले ही उसने पैसे निकाल लिए। राजीव ने 16 अगस्त को ही पैसे निकाल लिए थे।
2 दिनों में फाइन जमा करने को कहा
पीड़ित राजीव कुमार अपनी शिकायत लेकर इनकम टैक्स पहुंचा। वहां के अधिकारियों ने उसे कहा कि वह अपील करें। अधिकारियों ने कहा कि अगर यह तकनीकी त्रुटि होगी तो उसे न्याय के लिए अपील करना होगा। पीड़ित ने बताया कि 2 दिनों के 67 लाख रुपये फाइन जमा करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। पीड़ित राजीव ने कहा कि उसे पता भी नहीं कि इनकम टैक्स होता क्या है, 10 हजार रुपए कमाने वाला व्यक्ति इतना पैसा कहां से देगा। वह कहां से रिटर्न फाइल करेगा?
पटना: बिहार के बक्सर जिले से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है. यहां एक गधे की मौत के बाद 55 युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. यह मामला बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के रामपुर गांव की है. यह मामला बिजली विभाग ने दर्ज कराया है और यह पूरा मामला 11 सितंबर का बताया जा रहा है. अब बीते गुरुवार (19 सितंबर) को रामपुर गांव के लोगों ने बैठक की और फैसला लिया कि या तो बिजली विभाग एफआईआर वापस ले या वे तैयार हैं, इस केस को लड़ने के लिए.
रात 9 बजे तक चला हंगामा
11 सितंबर को केसठ प्रखंड के रामपुर गांव में बिजली के खंभे के संपर्क में आने से एक गधे की मौके पर ही मौत हो गयी. दूसरा गधा भी करंट की चपेट में आ गया. उसे बचाने के दौरान गांव के दो लोग धनजी रजक और डिप्टी रजक भी घायल हो गये. यह घटना शाम करीब 5 बजे की है. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण चकौड़ा पावर ग्रिड पहुंचकर मुआवजे की मांग करने लगे. इतना ही नहीं अधिकारियों को बुलाने की जिद भी करने लगे। रात 9 बजे तक यह हंगामा चलता रहा.
बिजली विभाग ने कराया मामला दर्ज
इस पूरे मामले में बिजली विभाग ने वासुदेवा थाने में पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी बिजली विभाग के सहायक अभियंता अवनीश कुमार ने दर्ज करायी है. बता दें कि रामपुर गांव के लोगों के कारण करीब ढाई घंटे तक बिजली बंद रही. इसमें साउथ बिहार बिजली कंपनी को 1,46,429 रुपये का नुकसान हुआ है. एफआईआर में एक गधे की मौत का भी जिक्र किया गया है.
इन लोगों को बनाया गया आरोपी
प्राथमिकी में रामपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विकास चंद्र पांडे और सरपंच विष्णु देव पासवान के अलावा बीडीसी मंजू कुमारी और आलमगीर, आफताब को आरोपी बनाया गया है. 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है. मुखिया विकास चंद्र पांडे ने आज शुक्रवार (20 सितंबर) को फोन पर बताया कि एक गधे की मौत और दूसरे गधे के घायल होने के बाद उसे बचाने गए दो लोग (धनजी रजक और डिप्टी रजक) भी घायल हो गए.
मामले को लेकर मुखिया ने बताई सच्चाई
उन्होंने कहा कि हमने पूरे ब्लॉक की लाइटें बंद नहीं कीं.' ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए हमने बिजली विभाग के अधिकारी को भी बुलाया था, क्योंकि पहले भी दर्जनों मवेशियों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. गधे की मौत के बाद हम वासुदेवा थाने में शिकायत दर्ज कराने गये, लेकिन सनहा भी दर्ज नहीं किया गया. अब हम आज अनुसूचित थाने (बक्सर) में मामला दर्ज कराने जा रहे हैं.
पटना: इस दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो आपको हैरान कर सकती हैं। केरल में रहस्यों से भरा एक ऐसा गांव है, जहां हर घर में जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। गांव के हर घर में जुड़वा बच्चों का जन्म होना कोई आम बात नहीं है. लेकिन इसके पीछे की सच्चाई आज तक कोई नहीं जान पाया है. हम बात कर रहे हैं केरल के मलप्पुरम जिले के कोडिन्ही गांव की। इस गांव में नवजात से लेकर 65 साल तक के लोग जुड़वा नजर आएंगे।
गांव में अभी भी 550 जुड़वा लोग
इस गांव में ज्यादातर लोग जुड़वा हैं। ऐसे लोग आपको हर घर में मिल जायेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां 2000 परिवारों में से करीब 550 जुड़वां लोग हैं। इस गांव में छोटे बच्चे से लेकर बूढ़े आदमी तक के हमशक्ल देखे जा सकते हैं।
स्कूलों में बच्चों को पहचानने में होती है दिक्कत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में इस गांव में 280 जुड़वां लोग थे। इस गांव में ज्यादातर बच्चों की उम्र 15 साल के आसपास है. स्कूलों की बात करें तो यहां भी इन बच्चों की पहचान करना मुश्किल है. एक ही स्कूल में करीब 80 जुड़वा बच्चे पढ़ते हैं। यहां की हर मीटिंग में एक जैसी शक्ल वाले कई लोग दिख जाएंगे.
भारत में 1000 में से मात्र 9 बच्चे जुड़वा पैदा होते
भारत में जुड़वा बच्चों की बात करें तो यहां 1000 में से सिर्फ 9 बच्चे ही जुड़वा पैदा होते हैं। लेकिन अगर इस गांव की बात करें तो यहां प्रति 1000 पर 45 जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। जो विश्व में दूसरे और एशिया में प्रथम स्थान पर है। पहले नंबर पर नाइजीरिया का नाम आता है. नाइजीरिया के इग्बो-ओरा में एक हजार में से 145 जुड़वां बच्चे जन्म लेते हैं।
रिसर्च में सामने नहीं आया कोई रहस्य
2016 में शोधकर्ताओं की एक संयुक्त टीम इस गांव में जांच के लिए पहुंची थी. टीम में हैदराबाद के सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉड्यूलर बायोलॉजी, केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज (केयूएफओएस) और लंदन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के साथ-साथ जर्मनी के शोधकर्ता भी शामिल थे। इस टीम के शोध के बाद भी जुड़वा बच्चों के जन्म का रहस्य सामने नहीं आ सका।
पटना : मंगलवार (10 सितंबर) को मोतिहारी में रेलवे ट्रैक पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक लड़की अचानक रेलवे ट्रैक पर आकर लेट गई, जिसके कारण लोकल ट्रेन 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र को अधिक समय तक रुकना पड़ा. काफी मुश्किल के बाद उसे रेलवे ट्रैक से हटाया गया और फिर ट्रेन अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल पड़ी। यह पूरा मामला चकिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल का है.
बापूधाम से पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेन प्रभावित
बता दें कि लोकल ट्रेन संख्या 15556 मोतिहारी के बापूधाम से पाटलिपुत्र जा रही थी. इसी बीच पावर हाउस के पास समपार संख्या 136 के पास रेलवे ट्रैक के बीच में एक लड़की आकर लेट गयी. जब ड्राइवर ने यह देखा तो उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कार रोक दी। तभी ड्राइवर ने लड़की को वहां से हटने के लिए कहा, लेकिन वह रेलवे ट्रैक से हटने को तैयार नहीं थी. उसके पास एक बैग भी था.
ड्रामा देख अधिक लोग मौके पर जुटे
इस बीच वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये. तभी लड़की के घरवाले भी उसे ढूंढते हुए वहां पहुंच गए और उसे ले जाने लगे, लेकिन लड़की घर जाने को तैयार नहीं थी. वह बार-बार मरने की बात कर रही थी। ये हाईवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा और फिर उनके घर की महिलाओं ने उन्हें जबरन रेलवे ट्रैक से हटाया और फिर ट्रेन अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गई. इसके बाद लड़की को उसके परिजन जबरदस्ती घर ले गए।
पटना। बिहार अपनी अच्छी सड़कों के लिए आज पूरी दुनिया में जाना जाता है, लेकिन बिहार में आज भी कुछ इलाकों में सड़क की स्थिति दयनीय है। गया जिले की एक ऐसी ही टूटी सड़क को सही कराने की मांग करते हुए लोगों ने धान के पौधे लगा कर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया है।
सड़कों के गड्ढों में की रोपनी
इसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सामने आई तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा है। जहां कुछ महिलाएं इसी पानी में धान की रोपनी कर रही हैं। इस दौरान सड़क को बैलों से जोता भी जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गया के मौनपुर प्रखंड में लोगों ने अपना विरोध जताने के लिए अनूठे तरीके का इस्तेमाल किया है।
कई लोग हुए घायल
सड़कों पर पहले पुरुषों ने हल चलाया और फिर गांव की महिलाओं ने वहां पर धान की रोपनी की। मोहनपुर प्रखंड से जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर अवस्था में है। इस सड़क के निर्माण की मांग काफी दिनों से की जा रही थी, लेकिन मामले की कोई सुनवाई नहीं हुई। हालात इतने बेकार है कि इस सड़क पर पैदल चलना भी काफी मुश्किल हो गया है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। अब तक इन हादसों में किसी की जान तो नहीं गई लेकिन कई लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं।
पटना : बिहार पुलिस आजकल चूहों से परेशान चल रही है. राज्य के 18 जिलों के 100 से ज्यादा पुलिस स्टेशनों में चूहों ने कई अहम फाइलों को अपना भोजन बनाया है. पिछले दिनों जब थानों में केस फाइल इंडेक्स बनाने के लिए फाईलों को देखा गया तो इसका खुलासा हुआ है. साल 2013 के बाद से हुए हर मुकदमें की मॉनिटरिंग सीधे उच्च न्यायालय कर रही है. ऐसे में कई मामले में रिपोर्ट भी थाना स्तर से तलाश की जा रही है. इसमें फाइल नहीं मिलने और चूहों द्वारा कुतर दिए जाने की बात भी सामने आ रही है. इसमें फाइलों के नहीं मिलने और चूहों द्वारा कुतर दिये जाने की बात भी सामने आ रही है.
कई थानों में फाइल रखने की व्यवस्था नहीं
बिहार के आज भी कई ऐसे पुलिस थाने हैं, जहां पर पुरानी फाइलों को रखने की कोई उचित व्यवस्था नहीं बनाई गई है. बता दें कि भागलपुर जिले के कई थानों की स्थिति काफी जर्जर है. पुलिस लाइन में 200 से ज्यादा सिपाही तिरपाल टांग कर ड्यूटी कर रहे हैं. पूर्णिया DIG विकास कुमार ने कहा कि सीमांचल के कुछ थानों से भवनों की स्थिति सही नहीं रहने की वजह से फाइलों के चूहों के कुतरने और बारिश के पानी में खराब होने की जानकारी मिली है. इस मामले में दिशा-निर्देश दिया गया है.
इन जिलों के थाने में चूहों का आतंक
बता दें कि बांका, मुंगेर, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवगछिया पुलिस जिला, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, लखीसराय, मधुबनी, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा और समस्तीपुर. भागलपुर प्रमंडल में बिहार पुलिस भवन निर्माण के कनीय अभियंता प्रिंस कुमार ने बताया है कि जिले के छह थानों का नया भवन के निर्माण कार्य चल रहे हैं। 4 जर्जर थानों के निर्माण के लिए बात चल रही है. गृह विभाग से आदेश मिलने का इंतजार है. भागलपुर के DIG विवेकानंद ने बताया कि SP के जरिए जर्जर थाने के भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है.
पटना। बिहार के पूर्णिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक को रिश्ते में लगने वाली अपनी सास से ही प्यार हो गया, लेकिन कुछ दिन बाद ही युवक इस रिश्ते से परेशान होने लगा और महिला को छोड़कर भाग गया। युवक बिहार का स्थानीय निवासी है। वहीं सास पश्चिम बंगाल की निवासी है। युवक के फरार होने के बाद महिला उसके घर बिहार आ गई। घर पहुंचकर हंगामा शुरू करने लगी। इस मामले में पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। आइए जानते हैं पूरा मामला?
शादी की बात पता चलते ही फरार
युवक इंस्टाग्राम पर अपनी सास से चैटिंग करता था। बात करते-करते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने शादी भी कर ली थी। युवक पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के आईना महल का स्थानीय निवासी है। वहीं महिला कोलकाता में रहती है। यहां बता दें कि महिला की सगी बहन की बेटी की शादी युवक के भाई से हुई थी। इस हिसाब से महिला रिश्ते में युवक की सास लगती थी। हालांकि बाद में युवक को पता चला कि वह जिससे प्यार करता है, वह महिला पहले से ही शादीशुदा है और 3 बच्चो की मां भी है। यह पता चलते ही वह भड़क उठा और महिला को छोड़कर बंगाल से पूर्णिया वापस आ गया।
प्यार के जाल में फंसाया
इस मामले में महिला ने बताया कि वह कोलकाता की स्थानीय निवासी है। उसकी बड़ी बहन की लड़की की शादी पूर्णिया के गुलाबबाग आइना महल में हुई है। बहन की बेटी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में वे लोग पूर्णिया आए थे और तभी उसकी मुलाकात अपने दामाद के छोटे भाई सोनू कुमार से हुई। इसके बाद कोलकाता में कोई जॉब लगा देने की बात कहकर उसने मेरा नंबर लिया था। दोनों इंस्टाग्राम पर बात करने लगे। महिला का कहना है कि इंस्टाग्राम के जरिए उसने उसे अपने प्यार के झांसे में फंसाया और कोलकाता आ गया। जहां उसने उसे एक प्राइवेट कंपनी में जॉब दिलवा दी। दोनो ने शादी भी कर ली थी।
पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे मरीज के पेट से कई तरह की चीजें डॉक्टरों ने निकाली है। डॉक्टरों ने रविवार को युवक के पेट से चाबी का छल्ला, एक चाकू और नेल कटर समेत धातु की कई वस्तुएं निकाली हैं। पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित एक निजी अस्पताल में 22 साल के युवक को कुछ दिन पहले पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।
एक्स रे रिपोर्ट में दिखी धातु
युवक के पेट की सर्जरी की गई थी। सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की टीम के प्रमुख डॉ. अमित कुमार के मुताबिक “मानसिक इलाज करा रहे व्यक्ति को कुछ दिन पहले उसके परिवार के लोग पेट में तेज दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल लाए थे। जिसके बाद उसके पेट का एक्स रे कराया गया था। उसकी एक्स-रे रिपोर्ट में उसके पेट में धातु जैसी वस्तुएं दिखीं। जिसके बाद ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। शुरुआत में हमने सर्जरी के समय चाबी का छल्ला निकाला।' उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद एक और सर्जरी करने का फैसला किया गया क्योंकि “हमें एक और एक्स-रे रिपोर्ट में उसके पेट में धातु जैसी और वस्तुएं देखी। हमने उसके पेट से दो अलग-अलग चाबियां, एक चाकू और दो नेल-कटर निकाले। चाकू लगभग 4 इंच का था।
चौका देने वाला केस
डॉक्टरों का कहना है कि “यह हमारे लिए सच में चौंकाने वाला केस था। जब हमने व्यक्ति से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसने हाल ही में धातु की वस्तुएं निगलना शुरू कर दिया था। अब युवक ठीक है और उसकी हालत में भी दिन-प्रतिदिन सुधार आ रहा है।” डॉक्टर ने कहा कि युवक को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, जिसका इलाज चल रहा है।
पटना : बिहार पुलिस ने एक मिसाल कायम की है। नालंदा जिले में एक आरोपी दरोगा को उसी थाने ने हिरासत में लिया है, जिस थाने में वो ड्यूटी पर तैनात था। बता दें कि पावापुरी थाने में कार्यरत दरोगा हरे राम सिंह को उनके ही थाने के सिपाही ने उन्हें हिरासत में लेकर न्यायिक जेल में भेज दिया। आरोपित दरोगा पर यह आरोप था कि उसने नशे में सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की।
शराब पीने के मामले में गिरफ्तार
इस मामले के संबंध में कहा जाता है कि पावापुरी थाने में ड्यूटी पर तैनात दरोगा हरे राम सिंह को पावापुरी थाने ने सरकारी काम में अड़चन डालने और शराब पिने और मारपीट करने के आरोप में अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को दरोगा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के थाने में मामला दर्ज हुआ था। एक दिन पहले पावापुरी ओपी थाने के इंस्पेक्टर कारू रविदास सैनिक स्कूल रोड में गश्त कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने तीन शराबियों नानंद निवासी श्रवण रविदास, रंजीत महतो और राजेश कुमार को पकड़ लिया. तीनों को थाने लाया गया।
अपने सहयोगी पर शराबी को छुड़ाने का दबाव बनाता
गिरफ्तार शराबियों में श्रवण रविदास विम्स हॉस्पिटल के कैंटीन में काम करता था. इंस्पेक्टर हरे कृष्ण सिंह से उसकी जान-पहचान थी. आरोप है कि हरे कृष्ण सिंह अपने सहयोगी पर शराबियों को छुड़ाने का दबाव बना रहे थे. जब उन्हें रिहा नहीं किया गया तो अधिकारी ने उनके सहयोगी के साथ मारपीट की. इसके बाद सुरक्षा बलों की मदद से इंस्पेक्टर हरे कृष्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. थाने में मामला दर्ज कराया गया. इंस्पेक्टर के साथ तीन अन्य शराबियों को जेल भेज दिया गया है.
मेडिकल जांच में शारब पीने की पुष्टि
इस घटना की जानकारी जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को दी गई तो उन्होंने मेडिकल जांच का आदेश दिया. मेडिकल जांच में इंस्पेक्टर हरे कृष्ण सिंह द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई. मामला दर्ज कर अनुसंधान करने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर इंस्पेक्टर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पावापुरी थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर इंस्पेक्टर कारू रविदास ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
पटना। आजकल प्यार में लोग सारी हदें पार करने के लिए तैयार हो जाते है। गोपालगंज में एक मामी और भांजी के प्यार का परवान कुछ इस कदर बढ़ा की वह अपने रिश्ते को ही भूल गए। दोनों में प्यार का खुमार इस तरह की दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाली हैं। सोमवार को कुचायकोट थाने के सासामूसा स्थित दुर्गा मंदिर में शादी के बंधन में बंधे गए। मामी और भांजी ने मंदिर में शादी कर एक-दूसरे के हो गए। ये अनोखी शादी हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपनी मर्जी से शादी की
बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाने के बेलवा गांव की रहने वाली मामी शोभा कुमारी और उनकी भांजी सुमन कुमारी दोनों पहले से शादीशुदा हैं। पिछले 3 साल से दोनों महिलाओं के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार को दोनों घर से भाग गए और दोनों ने विधि-विधान के साथ शादी कर ली। मामी-भांजी की शादी की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ मंदिर में जुट गई। शादी करने वाली लड़की की मामी शोभा कुमारी का कहना है कि उनका अपनी ही भांजी के साथ पिछले 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर ने एक- दूसरे के साथ शादी करने का निर्णय लिया। दोनों का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की।
दुर्ग मंदिर में शादी संपन्न की
शादी के लिए लाल जोड़े में दोनों महिलाएं सासामूसा रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर में गए। यहां पर उन्होंने एक दूसरे को वर माला पहनाई। भांजी ने मामी की मांग में सिंदूर भरा और फिर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। मामी शोभा कुमारी ने बताया कि वह अपनी भांजी सुमन का जिंदगी भर साथ निभाएगी। अपनी मर्जी से दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों शादी करके खुश हैं।
पटना : अक्सर बारिश शुरू होते ही लाइट गुल हो जाती है. भारत में ज्यादातर ग्रामिण इलाकों में लोग इससे परेशान रहते हैं. क्या कभी आपने ये सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आइए जानते है.
बारिश होने पर लाइट चलें जाना बहुत आम बात है, भारत में ऐसा कई जगहों पर होता है, कई लोग बारिश होने पर चौकन्ने भी हो जाते हैं कि अब लाइट जा सकती है. कई लोग सोच लेते है कि विद्युत विभाग बारिश होने पर बेवजह लाइट काट लेता है या फिर लाइट की लाइनें इतनी कमजोर होती है कि बारिश होने पर लाइट ही चली जाती है.
बारिश में बिजली गुल का ये हैं कारण
हालांकि आपको बता दें कि इसके पीछे खास वजह है. जी हां, बारिश होने पर लाइट एक खास वजह से चली जाती है. इसका एक खास कारण विद्युत लाइन पर ओवर वोल्टेज है. ऐसा बिजली से Induced Voltage पर सीधे पानी के प्रहार के कारण हो सकता है.
विद्युत ब्रेकर ट्रिप के कारण रहता है बाधित
दरअसल पानी की बौछार बिजली के तारों पर गिरने से विद्युत ब्रेकर ट्रिप हो जाता है, जिससे विद्युत शक्ति बंद हो जाती है. कभी-कभी इसके चलते बिजली टिमटिमाती नजर आती है. और लोगों को बारिश के मौसम में इन सभी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लखनऊ। बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के रहटौली पंचायत वार्ड संख्या-5 के महादलित टोला में एक ट्रांसफॉर्मर में बार-बार आग लगने की घटना हो रही है। जिससे परेशान लोगों ने मान लिया कि ट्रांसफॉर्मर पर भूत का साया है।
मिस्त्री ने जताई भूत की शंका
ग्रामीणों के मुताबिक पिछले लगभग एक महीने से अधिक समय से ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटना बार-बार हो रही थी। ग्रामीणों के द्वारा कई बार इसकी सूचना बिजली विभाग को भी दी गई। बिजली विभाग की तरफ से मौके पर भेजे जा रहे मिस्त्री हर बार ट्रांसफॉरमर की मरम्मत करके जाते थे, लेकिन फिर आग लग जाती थी। परेशान होकर मिस्त्री ने ग्रामीणों को बताया कि ट्रांसफॉरमर पर भूत का साया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग की तरफ से किसी अधिकारियों को मौके पर नहीं भेजा जाता था।
भगत ने शंका को बताया गलत
अंत में ग्रामीणों को भी मिस्त्री की बात पर विश्वास हो गया और ग्रामीणों ने गांव में भूत भगाने के लिए एक भगत को बुलाया। इसके लिए भगत से ट्रांसफॉर्मर से भूत भगाने को कहा। एक समय पर पूरे गांव के लोगों के सामने भगत ने भूत को भगाने के लिए पूजा- पाठ की शुरू कर दी। एक ग्रामीण ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ग्रामीणों के द्वारा बुलाए गए भगत ने पूजा पाठ के बाद लोगों को बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर भूत का साया नहीं है, बल्कि जूनियर इंजीनियर की गलती के कारण ही बार-बार इसमें
आग लग रही है।
https://twitter.com/Inkhabarbihar/status/1819221700355281243
पटना। आपने कई तरह की शादियों के बारे में सुना होगा। जिसमे नवविवाहित जोड़ियों की उम्र लगभग बराबर होती है, लेकिन आज हम आपको ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें एक 70 साल के बुर्जुग ने 25 साल की युवा लड़की से निकाह कर लिया। जो सही मायने में एक अनोखी शादी है। पूरे इलाके में इस शादी की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई। वैसे तो प्यार, मोहब्बत और शादी की कोई उम्र नहीं होती है। बिहार के गया में 70 साल के एक आदमी ने 25 साल की लड़की से निकाह कर लिया है। बुजुर्ग की निकाह में परिवार और गांव वालों के साथ मीडिया वाले भी साक्ष्य बने। पूरे रीति-रिवाज से निकाह को संपन्न कराया गया।
दोनों निकाह से खुश
70 साल के दूल्हे का नाम मो. कलीमुल्लाह नूरानी है।वहीं दुल्हन का नाम रेशमा परवीन है। जिससे इन्होंने निकाह किया है। दुल्हन रेशमा परवीन आमस प्रखंड के हमजापुर के इस्लामनगर की स्थानीय निवासी है। 70 साल के बुजुर्ग कलीमुल्लाह नूरानी बैदा गांव के स्थानीय निवासी हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी रचाई है। कलीमुल्लाह अपनी उम्र केवल 50 साल बताते है। पूरे निकाह में कलीमुल्लाह की उम्र को छोड़ दिया जाए तो किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत नहीं है। इस निकाह को दुल्हन ने भी खुशी-खुशी मंजूर किया है। मीडिया से बात-चीत के दौरान भी दूल्हे ने यह बात कही है। कलीमुल्लाह से शादी को लेकर प्रश्न किया गया कि आखिर इतनी अधिक उम्र में शादी क्यों की? इस पर उनका कहना था कि शादी की कोई उम्र नहीं होती। घर में मेरा ख्याल रखने वाला कोई नहीं है। लिहाजा निकाह के बारे में सोचा और इनके अब्बू से निकाह के लिए बात की। फिर इन्होंने निकाह कबूल किया।
किया दूसरा निकाह
मोहम्मद कलीमुल्लाह नूरानी और रेशमा परवीन ने बिना किसी दवाब के निकाह किया है। जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। आखिर 70 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से शादी क्यों की? बताया जा रहा है कि दो बच्चों के पिता कलीमुल्लाह, पत्नी की मौत के बाद अकेले पड़ गए थे, घरेलू काम निपटाने में समस्या हो रही थी। जिस वजह से उन्हें घर की देखभाल करने के लिए किसी की जरूरत थी।
पटना। बिहार के सुपौल जिले के एक आवासीय परिसर में 30 जहरीले सांप निकलने से सनसनी फैल गई। यहां सिमरा
ही बाजार स्थित एक घर में लगभग 30 विषैले सांप निकले है। इस मामले की खबर मिलने से आस-पड़ोस के
लोग डर के माहौल में है। वहीं सांपो के जखीरे को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।
जानकारी वन विभाग को दी
सुपौल के नगर पंचायत सिमराही के वार्ड 6 में प्रमिला देवी के घर में छोटे-बड़े कुल मिलाकर 30 सांप निकले है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह एक छोटा सांप घर में रेगते हुए दिखाई दिया। उस सांप को जैसे-तैसे
पकड़कर बाहर झाड़ियों में फेंका था। इसके बाद शाम को देखा तो कई और सांप घर में रेंग रहे थे। प्रमिला ने
बताया कि बुधवार की सुबह भी कुछ सांपों को निकलते हुए देखा तो इसकी जानकारी बीरपुर वन विभाग के
अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने में लग गई।
रेस्क्यू टीम का काम जारी
टीम ने इस महिला के घर से छोटे-बड़े 30 सांपों को पकड़ा। रेस्क्यू टीम ने इन सांपों को जहरीला बताया है।
पकड़े गए सांपों की नस्ल के बारे में बताते हुए वन विभाग की टीम ने कहा कि कुछ सांप भारतीय कोबरा है, तो
वहीं कुछ एशियाई कोबरा और बाइनोसेलेट कोबरा की श्रेणी के है। रेस्क्यू टीम अभी भी सांपों को पकड़ने में लगी
हुई है।
पटना : अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ हो चुकी है। अंबानी परिवार ने अपनी छोटी बहुरानी राधिका का धूमधाम के साथ वेलकम किया । इस ग्रैंड वेडिंग में देश- दुनिया के दिग्गज स्टार पहुंचे थे। साउथ से लेकर हॉलिवुड तक के दिग्गज इस ग्रैंड वेडिंग का गवाह बने। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक वीडियो अनंत अंबानी के पेट डॉग फरी का भी काफी तेजी से वायरल हो रहा, जो इस वेडिंग की सबसे स्पेशल गेस्ट रहा।
अनंत और राधिका को है जानवरों से प्यार
बता दें कि अनंत और राधिका को जानवरों से बहुत प्यार हैं। इसकी खुलासा कई बार उन्होंने अपने दिए गए इंटरव्यू में भी कर चुके हैं। उनका एक पेट डॉग फरी जो इस ग्रैंड वेडिंग का स्पेशल गेस्ट बना। फरी शादी के दौरान रेड शेरवानी कॉस्ट्यूम में दिखा। वहीं डॉगी के इस लुक ने सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट लूटी है।
फरी के पीछे अंबानी परिवार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अंबानी परिवार का पेट डॉग फरी नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि फरी जहां बैठा है उसके पीछे नीता अंबानी समेत अंबानी फैमली के अन्य लोग भी दिख रहे है।
वायरल वीडियो पर खूब आ रहे कमेंट्स
बता दें कि वायरल हो रहे डॉग के इस वीडियो पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मोस्ट सेलिब्रिटी गेस्ट.’ एक यूजर ने अनंत के पालतू डॉग को शो-स्टॉपर बताया है’. वहीं, कई यूजर्स ऐसे हैं, जो इस वीडियो पर डॉग के लिए रेड हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/reel/C9WKwNexHO0/?utm_source=ig_web_copy_link
पटना : आचार्य चाणक्य को भारत के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वे अपने समय के महान विद्वान थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई तरह की रचनाएं लिखीं। अगर कोई भी व्यक्ति इनकी दी गई नियमों का पालन करता है तो उसका जीवन बेहद सुखी और समृद्ध हो सकता है। ऐसे में आज हम जानेंगे चाणक्य नीति में बताई गई कुछ ऐसी गलतियों के बारे में। जिन्हें आपको युवावस्था में करने से बचना चाहिए। अगर आप ये गलतियां करते हैं तो भविष्य में आपका जीवन भी बर्बाद हो सकता है।
पढ़ाई न करने पर होगी काफी दिक्कत
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, अगर आप युवावस्था में अच्छी शिक्षा और कौशल नहीं सीखते हैं, तो आपको अपने जीवन और करियर में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी यह गलती आपको जीवन भर परेशान कर सकती है।
कामों को समय से न करने पर
अगर आप अपने युवा अवस्था में किसी भी काम को समय से नहीं करते है या आनाकानी करते है तो आगे चलकर आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने में काफी दिक्कत हो सकती है.
पैसों की सेविंग नहीं करने पर
आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो लोग अपने यंग ऐज में बिना सोचे समझे पैसे खूब खर्च करते हैं या फिर किसी तरह की कोई फिनांशियल प्लानिंग नहीं करते हैं, उन्हें आगे चलकर पैसों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गलत लोगों से दोस्ती करने पर
चाणक्य नीति के मुताबिक, अपने जवानी के दिनों में गलत लोगों से दोस्ती कर ली या बुरी आदतों का लत लगा तो आपको आने वाले समय में तरक्की के बदले जीवन में असफलताओं का बोझ ढोना पड़ेगा।
पटना : अंडा सभी का फेवरेट होता है। खासतौर पर बच्चों को सबसे अधिक अंडा खाना पसंद होता है। वैसे तो लोग सुबह-सुबह उबले हुए अंडे खाने के अधिक आदि होते हैं, अंडा का सेवन लोग ब्रेड के साथ अधिक करते हैं। इसमें विटामिन ए, कैल्शियम और कई सारे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता हैं कि अंडा के साथ किन चीजों का खाना सही नहीं माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते है अंडा के साथ क्या नहीं खाना चाहिए।
केला और अंडा
बता दें कि अंडा के साथ कभी केला का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अंडा में अधिक प्रोटीन होता है और केले में अधिक पोटेसियम है। इस वजह से इसका एक साथ सेवन करना आपके पेट पर असर पड़ता है। इसलिए गलती से भी आप कभी भी अंडा का सेवन केला के साथ न करें। इसका सेवन एक साथ करने से पाचन से जुड़ी दिक्कत आती है।
चीनी और अंडा
जानकारी के लिए बता दें कि अंडा के साथ कभी भी चीनी को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से दोनों में मौजूद अमीनो एसिड शरीर में जाते ही टॉक्सिन बनाने का काम करता है। जिससे खून में थक्के जमने लगते हैं। इस वजह से अंडा के साथ सेवन नहीं करना चाहिए।
अंडा और मीट
कभी भी अंडा और मीट का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए. क्योंकि अंडा और मीट का कॉम्बिनेशन आपके बॉडी को नुकसान पहुंचाता है. अंडे में प्रोटीन और मीट में मौजूद एक्स्ट्रा फैट्स जो आपके पाचन शक्ति को खराब कर सकता है. इसलिए कभी भी अंडा के साथ मीट खाने से बचना चाहिए. अगर आप अंडा और मीट साथ में खाते है तो आपको कब्ज, गैस आदि की समस्या हो सकती है.
पटना : बिहार के मधुबनी जिले के मधेपुर अंतर्गत भेजा थाना क्षेत्र के प्रबल पुर गांव के निवासी मोहम्मद अहसान की बारात धूमधाम से निकली। बता दें कि बारात घर से लंबी गाड़ी से निकली, लेकिन 1 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बाराती भी नाव पर सवार होकर दस किलोमीटर दूर सहरसा जिले के दरहरा ओपी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में पहुंची।
घाट पर शादी देखने पहुंचे लोग
स्थानीय लोग इस अनोखी शादी को देखने के लिए कोसी घाट पर पहुंच गए। दूल्हे एहसान के पिता कलामुद्दीन ने बताया कि निकाह पहले से तय था लेकिन अचानक आई बाढ़ के कारण इस पर पानी फिर गया, इसलिए घर के लोगों ने काजी साहब द्वारा तय की गई तिथि को स्वीकार कर लिया और शादी के लिए घर से निकल पड़े। इस दौरान दूल्हे समेत बारातियों के लिए 3 नाव की व्यवस्था की गई थी, जिसका खर्च भी बारातियों ने ही उठाया। लड़के के पिता के मुताबिक बारात में 65 लोग शामिल थे. इसके अलावा सामान नाव से लाया गया था. इधर, दुल्हन सबीना के पिता मोहम्मद बशीर ने बारात के लिए हर संभव इंतजाम करने की कोशिश की थी, लेकिन कोसी की विनाशकारी बाढ़ ने इन सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
नाव पर होगी दुल्हन की विदाई
ऐसे में बारात घर पहुंच गई लेकिन खाने का कोई उचित इंतजाम नहीं हो सका. घर के चारों तरफ पानी फैला हुआ था, इसलिए यहां की स्थिति भी ठीक नहीं थी. ऐसे में निकाह भी नाव पर हुआ और बारात में आए लोगों को नाव पर ही कुछ खाने के पैकेट खिलाए गए. बारातियों की भूख मिटाने के लिए लड़की वालों की तरफ से कुछ खाने का इंतजाम भी किया गया था. नवदंपति नाव से ही वापस लौटेंगे. इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है, वहीं हर कोई एक दूसरे को इस निकाह की कहानी सुना रहा है.
पटना : बिहार समेत कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। लेकिन क्या आपको मालूम हैं कि बारिश के पानी में नहाने से हेल्थ पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है? अक्सर बरसात का मौसम आते ही लोग खुश हो जाते है क्योंकि इस मौसम में लोगों को बारिश के पानी में नहाना अधिक पसंद होता है। हालांकि कई लोग बारिश के पानी में नहाने से बचते हैं कि वो कहीं बीमार न पड़ जाएं।
कैल्शियम समेत ये तत्व मौजूद
वहीं बारिश के मौसम में अधिकतर लोग बारिश के पानी में नहाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। जैसे ही बारिश होती है वो इसका लुफ्त उठाते हुए दिखते हैं। ऐसे में क्या आपको यह पता है कि बारिश के पानी में नहाने से सेहत को कितना फायदा होता है? बता दें कि बारिश के पानी में कैल्शियम, नाइट्रोजन, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम सभी तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं इसके लाभ।
बाल होंगे मजबूत
अगर आप बारिश के पानी में नहाते है तो आपके बाल काफी मजबूत हो जाएंगे। बारिश का पानी काफी सॉफ्ट होता है। इस पानी में कई सारे मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं। बारिश के पानी में अल्‍कालाइन पीएफ मौजूद होता है जो बालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.
घमौरिया से मिलेगा छुटकारा
जो लोग गर्मी के महीनों में घमौरियों से अधिक परेशान रहते हैं ऐसे लोगों को बारिश के पानी में जरूर नहाना चाहिए। इस पानी में नहाने से घमौरिया खत्म हो जाती है। इसके साथ-साथ बारिश के पानी में नहाने से फोड़े और फुंसियों से छुटकारा मिलता है।
मिजाज होगा बेहतर
बारिश के पानी में स्नान करने से आपका मूड बेहतर होगा. क्योंकि बारिश के पानी मे नहाने के समय शरीर में इंडॉरफिन और सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज होता है जो स्‍ट्रेस यानी आपके टेंशन को कम करता है और मूड को फ्रेश कर अच्छा मन बनाता है.
स्किन के लिए फायदेमंद
बारिश के पानी को स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद बताया गया है. अगर आपकी स्किन डल और समय से पहले झुर्रीदार हो गई हैं तो बारिश के पानी में स्नान करें. इससे स्किन की झुर्रियां खत्म होने लगेंगी।
पटना : आगरा के देवरी रोड के किनारे बसा गढ़ी हरिकन्ना गांव का एक मामला सामने आया है, कुछ लोग इसे अंधविश्वास कह रहे हैं तो कुछ इसे चमत्कार मान रहे है. ग्रामीणों की तरफ से इसे चमत्कार होने की दावा किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि गांव में ही एक पुराना हनुमान जी का मंदिर स्थित है। मंदिर में रखी बाल्टी में बरसात का पानी भरा हुआ था। अचानक उस बाल्टी में हनुमान जी की आकृति दिखने लगी. जिसको देखने के लिए सैकड़ों लोंगो का भीड़ जुट गया।
आखिर कैसे बनी पानी में हनुमान जी की प्रतिमा?
गांववासियों के जुबानी माने तो सत्येंद्र फौजदार के मुताबिक कल गांव में भारी बारिश हुई। गांव में मौजूद हनुमान जी का मंदिर है जिसके परिसर में एक खाली बाल्टी थी जो बरसात की पानी से भर गया था। जब मंदिर के पुजारी ने बाल्टी में झांका तो उन्हें हनुमान जी की छवि दिखने लगी। ऐसा लग रहा था कि मानो हनुमान जी बैठने की मुद्रा में हों। पुजारी के शोर से पूरे गांव के लोग उसे देखने के लिए उमड़ पड़े. ये खबर आस पास के गांव में भी आग की तरह फ़ैल गई. हालांकि आकृति कैसे बनी? कब बनी? किसने बनाई? और किस चीज से बनी है? फ़िलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है. स्थानीय लोग इसे हनुमान जी का चमत्कार मान रहे है.
दर्शन होते ही होने लगा राम नाम का जप
बता दें कि जैसे ही मंदिर से ये घटना गांव के लोंगो तक पहुंची, लोग इसे चमत्कार मानते हुए राम नाम का जप करने लगे तो वहीं कुछ लोग हनुमान चालीसा पढ़ने लगे. लोग इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट भी कर रहे हैं, यह मामला लोगों में आश्चर्य की स्थिति पैदा कर रहा है। ऐसे में मंदिर में लोगों की भीड़ इकठ्ठा होती जा रही है फ़िलहाल बाल्टी को उसी जगह पर छोड़ दिया गया है ताकि आकृति में कोई परिवर्तन न हो पाए।
पटना : बिहार में भीषण लू व प्रचंड गर्मी से अब लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से राज्य भर में मौसम ने करवट ले लिया है। प्रदेश भर में तेज बारिश की स्थिति बनी हुई है। जिस वजह से कीड़ें मकोड़े के डंक मारने की खबर लगातार सामने आ रही है। इस बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक को जब सांप ने तो युवक भी जोश जोश में सांप को सबक सिखाने के लिए मन बना लिया। ऐसे में युवक ने सांप को कई बार दांत काटा, जिससे सांप की मौके पर ही जान चली गई। वहीं युवक पूरी तरह सुरक्षित बच गया। हालांकि कुछ एक्सपर्ट का इस मामले में बयान सामने आया है, जिसे चलिए जानते है।
सोने के समय काटा
बता दें कि बिहार के नवादा के रजौली प्रखंड के जंगली इलाके में रेलवे लाइन बिछाने का काम जारी है। इस दौरान वहां काम कर रहे एक मजदूर जब अपने बेस कैंप में सो रहा था तभी उसे एक सांप ने डंक मार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने भी बदले की जोश में सांप को पकड़ कर दो से तीन बार दांत काट लिया। इस दौरान सांप जख्मी होकर अपनी जान गंवा बैठा। जबकि युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वो पूरी तरह से सुरक्षित है।
सांप रेस्क्यू टीम ने बताया
हालांकि इस घटना के बाद, इलाकों में तरह-तरह की बातें हो रही है। किसी का मानना है कि ये कोई जादू टोना हो सकता है, वहीं किसी का कुछ और कहना है। इस बीच भागलपुर के सांप रेस्क्यू टीम का कहना है कि जो सांप युवक को निशाना बना कर डंक मारा वो सांप जहरीला है ही नहीं। उनका कहना है कि सभी सांप जहरीला नहीं होता है। इस सांप का नाम उन्होंने चेकर्ड कीलबैक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इस सांप का देशी नाम बताते हुए कहा कि इसे हम देशी भाषा में ढोरबा सांप कहते हैं। यह आसपास के पानी में रहता है।
कमजोर होने के कारण मरा
वहीं सांप क्यों मर गया, इस सवाल पर रेस्क्यू टीम ने कहा कि सांप इसलिए मरा क्योंकि उसके शरीर में इतना जान नहीं होता कि आपका बदला सह सके। उसे तीन बार दांत काटा गया तो उसकी हड्डी टूट गई होगी और वो मर गया होगा. ढोरबा सांप में विष नहीं होता है. इसलिए सांप मर गया।
पटना : इन दिनों लोगों को मॉडर्न लाइफस्टाइल से जीना बेहद ही पसंद आता है। ऐसे जीवन जीने की सैली को लोग अच्छा और सुगम मानते हैं। क्योंकि इस जीवन में लोगों को आसानी से सबकुछ मिल जाता है। लेकिन कभी आपने सोचा है इतनी आसानी से मिली चीजें आपके शरीर पर क्या प्रभाव छोड़ता है। जी हां इस मॉडर्न लाइफस्टाइल में अधिकांश लोग इन दिनों ओवरथिकिंग के शिकार हो रहे हैं। जिस वजह से उन्हें कई सारी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ रहा है।
जितनी मॉडर्न लाइफस्टाइल उतनी अधिक परेशानी
हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप सरल और सुगम जीवन सैली में जीते है तो आपको सौ बिमारी होने के चांसेस है। वहीं इन दिनों लोगों के जीने का तरीका बेहद मॉडर्न होते जा रहा है, जिस वजह से कई सारी बिमारी आपके ऊपर हावी होते जा रहे हैं। ऐसे में आप कम उम्र यानी अपनी जवानी में ही बहुत सारी बीमारियों से ग्रसित होने लगते हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल भले ही आपके जीवन से जुड़े चीजों को आसान कर देता है, वहीं दूसरी तरफ आपके अंदर एंग्जायटी और पार्किंसंस जैसे गंभीर बिमारी को भी एंट्री देता हैं।
जिनके लाइफ मॉडर्न उन्हें सबसे अधिक दिक्कत
एक स्टडी में पाया गया है कि जिन लोगों का लाइफ बिल्कुल मॉडर्न हो चुका हैं, उनके जीवन में कई तरह की परेशानी आ रही है। उनके अंदर एंग्जायटी और पार्किंसंस की बीमारी दोगुना होते जा रही है. जानकारी के लिए बता दें कि पार्किंसंस नर्वस सिस्टम और ब्रेन से जुड़ी खतरनाक बीमारी है. जो पूरी दुनिया के 10 मिलियन लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।
ये हैं पार्किसन्स के लक्षण
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के वैज्ञानिकों के अनुसार पार्किंसंस की वजह से लोगों में डिप्रेशन, नींद में समस्या, थकान, हाइपोटेंशन, कंपकंपी, अकड़न और शरीर में दर्द के साथ कब्ज की परेशानी हमेशा बनी रहती है.
पार्किंसंस रोगी में देख सकते हैं ये सामान्य लक्षण
हमेशा ऐंठन होना
मुंह से लार टपकना
निगलने में दिक्कत होना
मांसपेशियों में लगातार कंपन होना
शरीर के अंगों को हिलाने में दिक्कत होना
शरीर में बैलेंस नहीं मिल पाना
आंखों को झपकाने में परेशानी होना
आवाज का धीमा होना
पटना। पैसो कमाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते है ताकि इन पैसों से बेहतर जिदंगी को जियां जा सकें। लोग पैसा कमाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कुछ लोग पैसों को कमाने के लिए अपना सुख-चैन सब खो देते है तो वहीं कुछ लोगों को जन्म से ही पैसों की कोई कमी नहीं होती। वह अंधाधुंध पैसों को उड़ाते है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति भट्ठी में पैसा डालकर आग लगाता है और उस पर चिकन पकाता है।
तंदूर की आग को बढ़ाने के लिए नोटों का इस्तेमाल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति को चिकन खाने का मन हुआ तो उसने आग जलाने के लिए लकड़ी या कागज का इस्तेमाल नहीं किया। उसने पैसों को ही आग में डाल दिया। इस वीडियो में आप देख सकते है कि सामने तंदूर की एक भट्ठी रखी हुई है। जिसमे आग सुलग रही है। तंदूर के ऊफर चिकन के टुकड़े रखे गए है जिसे सेका जाना है। चिकन को सेकने के लिए आग को बढ़ाने की जरूरत थी। व्यक्ति ने चिकन को सेकने के लिए किसी लकड़ी या कागज की इस्तेमाल करने की बजाय अपने पैसों को ही आग में डाल में दिया।
चिकन को पकाने के लिए जलाए हजारों के नोट
एक व्यक्ति आग को बढ़ाने के लिए नोटों को अंदर डालता है ताकि नोट आग पकड़ सके और चिकन अच्छे से सिक सके तो वहीं दूसरा व्यक्ति एक के बाद कई सारे नोट भट्ठी की आग में डाल देता है। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे कि क्या कोई व्यक्ति अपने पैसों को इस तरह भट्ठी में जलने के लिए डालेगा। जिस पैसे को कमाने के लिए व्यक्ति अपने दिन-रात एक कर देता है। वहीं यह व्यक्ति अपने पैसों को भट्ठी में डाल देता है जलने के लिए।
https://www.instagram.com/reel/C7u7OzOPS16/?igsh=bDA2cmR6bmNjNnBr