Saturday, September 21, 2024

Bihar Phase 7 Voting : चुनाव कराने के लिए रोहतास गए होमगार्ड जवान की मौत, हीट स्ट्रोक का हुआ था शिकार

पटना। लोकसभा चुनाव (Bihar Phase 7 Voting) के मद्देनजर आज सातवें व अंतिम चरण का मतदान कराया जा रहा है। ऐसे में बिहार की आठ संसदीय सीट के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। इसी बीच खबर आई है कि रोहतास लोकसभा चुनाव संपन्न कराने गए अभयपुर मसुदन निवासी एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मसुदन निवासी होमगार्ड जवान मुंगेर में सेवारत था।

चुनाव के लिए रोहतास गए होमगार्ड जवान की मौत

दरअसल, अभयपुर मसुदन निवासी एक होमगार्ड जवान की मौत की खबर आई। जो कि रोहतास लोकसभा चुनाव संपन्न कराने गए थे। होमगार्ड जवान मुंगेर में सेवारत था, जहाँ से उसे चुनाव ड्यूटी (Bihar Phase 7 Voting) में रोहतास जिले का करगहर थाना भेजा गया था। यहां गुरुवार को हीट स्ट्रोक का शिकार होने के बाद जवान का इलाज कराया गया। लेकिन इसके बाद शुक्रवार को जवान की तबियत ज्यादा खराब होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उसे सासाराम रेफर कर दिया गया। जवान की तबियत ज्यादा नाजुक देखते हुए वहां से भी उसे कहीं और ले जाने की सलाह दी गई। लेकिन इन सब के बीच जवान की मौत हो गई।

जवान की मौत से घर में मचा कोहराम

वहीं जवान की मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मृतक के पुत्र सहित अन्य परिजन रोहतास के लिए रवाना हुए। जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद मृतक का शव शनिवार सुबह पैतृक गांव मसुदन पहुंचा। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

दूसरी तरफ जवान की मौत के बाद मुंगेर होमगार्ड डीएसपी अनुज कुमार अन्य पदाधिकारी एवं जवानों के साथ मृतक के गांव मसुदन पहुंचे। यहां मृतक होमगार्ड जवान के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद एवं आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिलाने का भरोसा भी दिलाया गया है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news