Saturday, September 21, 2024

Bihar Lok Sabha Election: सीवान में दो मतदान कर्मियों की बिगड़ी तबीयत, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती

पटना। लोकसभा चुनाव (Bihar Lok Sabha Election) के लिए आज बिहार में आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। आज शनिवार छठवें चरण का चुनाव बिहार की आठ सीटों वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज में हो रहा है। यहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसी बीच खबर आई है कि बिहार के एक मतदान केंद्र पर दो मतदान कर्मियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

दो मतदान कर्मियों की तबीयत बिगड़ी

दरअसल, सीवान जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में मतदान कराने आए दो मतदान कर्मियों की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इसमें से एक बूथ संख्या 278 उर्दू प्राइमरी स्कूल कौड़िया मठिया पर तैनात द्वितीय मतदान पदाधिकारी(पी 2) विजय कुमार सिन्हा की शनिवार की सुबह मतदान (Bihar Lok Sabha Election) शुरू होने के समय अचानक हार्ट अटैक (सीने में तेज दर्द) की शिकायत होने पर तत्काल प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

छठवें चरण में कितने मतदाता?

बता दें कि जानकारी दे दें कि आठ लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,49,32,165 मतदाता हैं। इनमें 78,23,793 पुरुष और 71,07,944 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 428 हैं। इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 2,12,496 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 31,49,316 है। इसके अलावा 100 साल से ऊपर के 3014 मतदाता हैं। वहीं 85 वर्ष से ऊपर के 1,04,873 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1,42,568 है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news