Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Bihar News: भागलपुर की मुखिया के साथ 9 माह तक सामुहिक दुष्कर्म, ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज

Bihar News: भागलपुर की मुखिया के साथ 9 माह तक सामुहिक दुष्कर्म, ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज

पटना। भागलपुर जिले के मुखिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म(Bihar News) का मामला सामने आया है। मुखिया का आरोप है कि पिछले 9 महीने तक तीन लोग बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म(Bihar News) करते रहे। मुखिया ने बताया कि अब उन्हें जान से मरने की धमकी भी दी गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद […]

Advertisement
Bihar News
  • May 25, 2024 7:06 am IST, Updated 1 year ago

पटना। भागलपुर जिले के मुखिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म(Bihar News) का मामला सामने आया है। मुखिया का आरोप है कि पिछले 9 महीने तक तीन लोग बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म(Bihar News) करते रहे। मुखिया ने बताया कि अब उन्हें जान से मरने की धमकी भी दी गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सर्तक हो गई है। मामले की कार्रवाई मे जुट गई है पुलिस।

पति को कराया गायब

भागलपुर जिले की पंचायत की मुखिया के साथ 9 महीने तक दुष्कर्म किया जा रहा था। साथ ही उसके पति को भी गायब करा दिया गया है। मुखिया का पति पिछले कई दिनों से गायब बताया जा रहा है। मुखिया ने ससुराल वालों के 7 लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करेगी। पीड़िता ने बताया कि वह अपने जिले के पंचायत की मुखिया है और वह अनुसूचित जाति से संबंधित है। पिछले साल ही वह मायके गई थी।

मुखिया को बोले गए अपशब्द

मुखिया जब यह पता चला कि उसका पति गायब हो गया है तो वह अपने मायके से वापिस ससुराल आ गई। जिसके बाद पति के बारे में पूछे जाने पर आरोपितो ने पीड़िता को जातिसूचक गाली दी और कहा गया कि पीड़िता की शादी केवल इसलिए कराई गई ताकि उन्हे पंचायत की मुखिया का पद मिल सके। आरोपियों ने पीड़िता को कहा कि तुम्हारे पति को मारकर उसकी लाश को गायब करवा दिया गया है। मुखिया का पति ससुराल वालों का सगा बेटा नही था। उसे गोद लिया गया था।

पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने बताया कि उसे आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। अपनी जान बचाने के लिए वह अपने ससुराल से भागकर मायके आई थी। जब वह अपनी मां के घर पहुंची तो उसके चाचा के फोन पर कॉल आया कि तुम जल्द से जल्द वापिस लौट आओ। वरना तुम और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। तुम्हे उल्टे केस में फसाकर तुम्हारा मुखिया का पद छीन लिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसके जरुरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मुखिया प्रमाण पत्र छीन लिया है उसके साथ ही हथियार से डराकर चेकबुक पर मेरे हस्ताक्षर भी ले लिया है। मेरे सोना-चांदी के साथ एटीएम कार्ड छीन लिया है। पीड़िता के पेंशन के 95000 रुपये भी निकाल लिए गए।

ये भी पढ़ें- मशरूम के अनेक काम: स्वाद, सेहत के साथ बढ़ाएगा आपकी आय का साधन


Advertisement