Thursday, September 19, 2024

Chhapra News: छपरा में गोलीबारी की में बीजेपी नेता गिरफ्तार, दो दिन के लिए बंद होगा इंटरनेट

पटना। बिहार के छपरा (Chhapra News) में आज मंगलवार (21 मई) की सुबह दो पक्षों के आपस में भिड़ंत होने की खबर सामने आई। जिसमें ये दोनों पक्ष बीजेपी और आरजेडी के समर्थक बताए गए हैं। वहीं इस भिड़ंत के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। दरअसल, यह घटना भिखारी ठाकुर चौक की है। इस घटना के बाद छपरा में तनाव की स्थिती देखी जा रही है। इसे लेकर डीएम अमन समीर और गौरव मंगला स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह कुछ लोग भिखारी ठाकुर चौक (Chhapra News) पर एक चाय दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी कुछ लोग आए और दूसरे पक्ष को धक्का दे दिया। इससे विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि बात मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

गोलीबारी की घटना पर क्या बोली आरजेडी?

वहीं इस घटना को लेकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई। आरडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। ये शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वो स्थिति को नियंत्रण में करे और चिह्नित करें कि कौन से लोग लोकतंत्र का गला घोटना चाहते हैं। पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है? जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। जनता की अदालत में इंडिया गठबंधन, राष्ट्रीय जनता दल और हमारे महागठबंधन के उम्मीदवार जीत रहे हैं। जनता वोट की चोट से सबक सिखाने का काम कर रही है।

बता दें कि इस घटना में पुलिस ने बीजेपी के एक नेता को हिरासत में लिया है। बीजेपी नेता का नाम रमाकांत सिंह सोलंकी बताया गया। जो कि बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। जानकारी के अनुसार, लोगों की मांग है कि इन्हें गिरफ्तार किया जाए। यही नहीं लोग इसे लेकर हंगामा भी कर रहे हैं। घटना के पीछे रमाकांत सोलंकी को जिम्मेदारी बताया जा रहा है।

दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद

इसके अलावा छपरा (Chhapra News) के एसपी डॉ. गौरव मंगला ने कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि सोमवार को बीजेपी और आरजेडी के समर्थकों के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर यह घटना हुई है। दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद करने के लिए डीएम ने प्रस्ताव भेज दिया है। साथ ही जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news