Sunday, September 22, 2024

Bihar Weather: बिहार में प्रचंड गर्मी, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

पटना: बिहार में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। शनिवार को सबसे गर्म शेखपुरा दर्ज हुआ। यहां का तापमान 44 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना हॉट वेदर जोन में बदल गई है। गर्मी के कारण लोग बेहाल है। आज रविवार को प्रदेश के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना हॉट वेदर जोन में तब्दील

गर्मी के तेवर से बिहार की राजधानी पटना हॉट वेदर जोन में तब्दील हो गई है। प्रदेश भर में लगातार पछुआ हवा जारी है। जिससे लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। घर से निकलते ही बदन झुलस रहा है। शनिवार को पटना का तापमान इस सीजन में सबसे उच्च स्तर पर दर्ज किया गया। हालांकि प्रदेश के तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। बीते दिन शनिवार को राजधानी पटना का तापमान 42.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह तापमान शुक्रवार के तापमान से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ। मौसम विभाग का मानना है कि जिन जगहों पर उच्च तापमान की स्थिति बनती है, उस जगह को हॉट वेदर जॉन कहा जाता है।

आज तापमान में वृद्धि के आसार

प्रदेश के अन्य जिलों में शनिवार को धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान किया। आईएमडी के मुताबिक रविवार यानी आज भी तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। पटना समेत प्रदेश के 8 जिलों में आज रविवार को हीट वेव यानी लू चलने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश भर में पछुआ हवा चलने के कारण पटना समेत 20 शहरों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि प्रदेश के शेखपुरा,जमुई और बांका में हीट वेव यानी लू की स्थिति है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों के लिए खास कर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

आगामी दिनों में इन जिलों में चलेगी लू

मौसम विभाग पटना के अनुसार भोजपुर, जमुई, पटना, शेखपुरा, बांका, नालंदा, नवादा और औरंगाबाद में 21 से 24 अप्रैल तक हीट वेव चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री वृद्धि के आसार हैं। वहीं शनिवार को राजधानी समेत प्रदेश के 20 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ।

ऐसे करें गर्मी से बचाव के उपाय

खाली पेट घर से बाहर नहीं निकलें

सूती कपड़े पहनें

धूप में छाता लेकर जाएं

ज्यादा से ज्यादा शीतल तरल पदार्थ लेते रहें।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news