Thursday, September 19, 2024

Bihar Weather: प्याज लेकर हो जाए तैयार, पारा होगा 45 के पार

पटना: बिहार में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। गर्मी का तपिश बढ़ती जा रही है। प्रदेश के 11 जिलों का पारा 41 डिग्री से ऊपर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेशवासियों को आगामी पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। इस दौरान तेज लू चलने की संभावना है।

आज दर्ज हो रहा पारा 43 डिग्री

बिहार में लगातार गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के लगभग जिलों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ। आज भी ऐसी ही परिस्तिथि बनी हुई है। आज भी प्रदेश के कई जिलों का पारा 40 से ऊपर दर्ज हो रहा है। रात के समय राजधानी पटना अधिक गर्म रहा। यहां लोग गर्मी से परेशान दिखे। आज कई जिलों में तापमान 43 के आसपास दर्ज हो रहा है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज लू की स्थिति बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दी लू को लेकर चेतावनी

पटना मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को बिहार के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में तापमान वृद्धि के साथ उष्ण लहर और लू चलने के आसार हैं। केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश के 13 जिलों में भीषण गर्मी और लू चलेगी। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिलों में सिवान ,कैमूर ,शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय ,गोपालगंज, बक्सर, औरंगाबाद, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, रोहतास और गया शामिल है. इसके साथ राजधानी पटना समेत बिहार के दक्षिण जिलों में भी तापमान बढ़ा हुआ है।

गर्मी से बचने के लिए पीते रहे शीतल जल

आज शनिवार को प्रदेश में पछुआ हवा चल रही है। इसका असर प्रदेश भर के तापमान में देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में हॉट डे की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान राज्य की अधिकतम पारा में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में लोगों को पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए हमेशा शीतल पेय पदार्थ को सेवन करने की सलाह दी है।

लू में प्याज का क्या हैं कनेक्शन

एक रोचक बात है कि कुछ लोग गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए घर से बाहर जाने से पहले अपने जेब में प्याज रखते है. लेकिन, क्या जेब में प्याज रखने से वाकई में लू से बचा जा सकता है? इस संबंध में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के स्पेशलिस्ट ने बताया कि जेब में प्याज रखने से लू से बचने वाली बात गलत है। साथ ही कुछ डॉक्टरों का मानना है कि प्याज में क्वेरसेटिन नाम का एक केमिकल होता है. यह केमिकल हिस्टामाइन को ब्लॉक कर रहा होता है. इसकी वजह से लू से बचाने में प्याज मददकार जरूर होती है. इस तरह के हीट स्ट्रोक में या जिसको लोग लू कहते हैं, उसमें प्याज खाने से जरूर फायदा मिलता है.

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news