Monday, September 23, 2024

PM Modi Bihar Visit: गया की रैली में विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला, बोले केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट खाते हैं

पटना। लोकसभा चुनाव से पहले आज मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी फिर एक बार बिहार दौरे (PM Modi Bihar Visit) पर हैं। यहां वो गया और पूर्णिया में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां वो गया में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्णिया में जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के लिए वोट की मांग करने पहुंचे हैं।  पीएम मोदी ने एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को गर्मी कितनी भी हो, लेकिन ज्यादा से ज्यादा वोट करना है। ये जीतन मांझी का नहीं मेरा काम है। घर-घर जाना और कहना कि मोदी जी आए थे और मेरा प्रणाम पहुंचा देना।

घोषणापत्र को लेकर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने गया में चुनावी रैली (PM Modi Bihar Visit) को संबोधित करते हुए विपक्षियों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। अभी 2 दिन पहले भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। पहली बार किसी पार्टी के घोषणापत्र को ‘गारंटी कार्ड’ नाम दिया गया है। विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है। संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं, तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है। सदियों बाद आज एक बार फिर भारत और बिहार अपने उस प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हमारे एजेंडे में विकास भी और विरासत भी है।

कांग्रेस पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है। ये हर प्रकार की मत-मान्यता और पथ सम्प्रदाय वाला देश है। ऐसे में देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, नियमों के अंतर्गत आगे बढ़ाने के लिए एक ही पवित्र व्यवस्था हमारा संविधान है। संविधान निर्माताओं का सपना था कि भारत समृद्ध बने। लेकिन दशकों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने मौका गंवा दिया, देश का समय गंवा दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वो आज राम मंदिर पर कैसी-कैसी भाषाएं बोल रहे हैं। एक समुदाय के तुष्टिकरण के लिए इन लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये हमारे देश के संस्कार नहीं हैं, इस गठबंधन के एक नेता कांग्रेस के युवराज खुलेआम कहते हैं कि वे हिंदु धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे।

जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा RJD- पीएम मोदी

वहीं इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा, घमंडिया अलायंस के पास न कोई विजन है, न कोई विश्वास है। ये लोग जब वोट मांगने जाते हैं, तो भी नीतीश जी के कामों पर वोट मांगते हैं। ये लोग क्यों नीतीश जी और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट खाते हैं, वो पूरा बिहार जानता है। RJD ने भी इतने सालों तक राज किया है लेकिन इनकी हिम्मत नहीं है कि अपनी सरकारों ने क्या काम किए, उसकी चर्चा कर लें। बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा RJD है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम RJD है। RJD ने बिहार को केवल 2 ही चीजें दी हैं, जंगल राज और भ्रष्टाचार।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news