Thursday, September 19, 2024

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने लिया यू टर्न, दो दिनों बाद बदलेगा मूड

पटना: प्रदेश भर में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का दौर जारी है। ऐसे में बिहार के कुछ जिलों में आज मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी कुछ दिनों में तापमान बढ़ेगा जिस वजह स गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। आज पटना सहित अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। जिलों में सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया और सुपौल जिला शामिल है जहां आज हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

आज हल्की बूंदाबांदी के आसार

वहीं बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज बिहार के मौसम में बदलाव दिख रहा है। हालांकि राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में आज और आगामी दो दिनों तक हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं प्रदेश के दक्षिणी भागों के कुछ शहरों में आज मौसम खराब होने के आसार हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दो दिन बाद प्रदेश का तापमान बढ़ने वाला है।

शनिवार को ऐसा रहा मौसम

शनिवार की बात करें तो शनिवार को प्रदेश का शेखपुरा व औरंगाबाद सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को भभुआ के अधवारा में 2.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बता दें कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच व उत्तरी इलाकों का अधिकतम पारा 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ। हालांकि अन्य जिलों की बात करें तो अन्य जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रिकॉर्ड हुई।

इन शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 37.5 24.4

गया 38.2 20.2

भागलपुर 36.8 22.1

मुजफ्फरपुर 35.0 24.6

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news