Thursday, September 19, 2024

बिहार: मांझी की गरीब संपर्क यात्रा में अश्लील गानों पर डांसर्स ने लगाए ठुमके, बेटे संतोष सुमन ने बताया बदनाम करने की साजिश

पटना। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी इन दिनों गरीब संपर्क यात्रा पर निकले हुए है। इस यात्रा पर उनके साथ उनके बेटे मंत्री संतोष सुमन भी है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उनकी गरीब संपर्क यात्रा में अश्लील गानों पर डांसर्स ठुमके लगा रहे है। खबर के मुताबिक उनकी यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए डांसर्स बुलाई गई थीं।

भीड़ जुटाने के लिए बुलाए महिला डांसर्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने लोगों की भीड़ जुटाने के लिए महिला डांसरों से अश्लील डांस करवाया। गौरतलब है कि वायरल हो रही वीडियो बुधवार को गया में गरीब संपर्क यात्रा के दौरान बोधगया के खिरियावां में बने मंच का बताया जा रहा है।

पार्टी को बदनाम करने की हो रही साजिश

इस कार्यक्रम में जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी पहुंचे थे। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो को लेकर संतोष सुमन का कहना कि ये नाच-गाना उन लोगों के पहुंचने से पहले हुआ होगा। उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है। हम लोग इस तरह की चीजों से दूर रहते हैं।

गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हम पार्टी की गरीब जगाओ रैली

बता दें कि 26 फरवरी 2023 को गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हम पार्टी की गरीब जगाओ रैली है। इस रैली में आने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन सिंह को आमंत्रित किया है। गांधी मैदान में सुबह दस बजे भोजपुरी इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक गुंजन सिंह अपनों गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस रैली को लेकर मांझी ने दावा किया है कि गया के गांधी मैदान में एक लाख लोगों की भीड़ जुटेगी।

तेजस्वी यादव से ज्यादा काबिल मेरा बेटा

आपको बता दें कि पूर्व सीएम मांझी आजकल अपने बयान को लेकर चर्चा में है। उन्होंने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर अपने बेटे को तेजस्वी यादव से ज्यादा काबिल बताया है। उन्होंने अपने बेटे को तेजस्वी यादव से बेहतर सीएम कैंडिडेट बताया है। जीतन राम मांझी ने बिना किसी का नाम लेते हुए निशाना साधते हुए कहा है कि जिन लोगों का नाम अभी मुख्यमंत्री के रेस में है, उन लोगों को तो मेरा बेटा पढ़ा सकता है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news