Thursday, September 19, 2024

Bihar: कुशवाहा के इस्तीफे से JDU में बौखलाहट, ललन सिंह बोले- हमनें कब कहा तेजस्वी बनेंगे CM

पटना। उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद जदयू में अकुलाहट दिख रही है। सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा ने जैसे ही प्रेस कांफ्रेंस पर इस्तीफा देते हुए नई पार्टी की घोषणा की तो इसके थोड़ी देर बाद ललन सिंह ने भी पलटवार कर दिया। ललन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार विधायक बने तो नीतीश कुमार ने उन्हें विरोधी दल का नेता बनाया, इसके बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया और अब तीन महीने बाद ही दल विरोधी काम करके चलते बने।

कुशवाहा पर कोई नहीं करेगा भरोसा

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जब वो पार्टी में आना चाहते थें तो कोई नहीं चाहता था कि वो आएं लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कराया। अब तो उनपर कोई भरोसा नहीं करेगा।

कुशवाहा ने जदयू में क्या दिया योगदान

ललन सिंह ने आगे हमला करते हुए कहा कि कुशवाहा दिसंबर से ही लगे हुए थे। दिल्ली आ-जा रहे थे। हमें हर बात की जानकारी मिलती थी। वो कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना लगा रहे थे। ललन सिंह ने आगे कहा कि वो बोल रहे हैं कि जदयू कमज़ोर हुआ है। जदयू ने 72 लाख नए सदस्य बनाए है। उन्होंने कितने सदस्य बनाने में योगदान दिया।

सीएम कौन होगा 2025 में तय होगा

पार्टी के अस्तित्व और विलय के बारे में उन्होंने कहा कि खुद नीतीश कुमार अभी हैं। अभी पार्टी के उत्तराधिकारी की बात कहा से आ गई? हमने कब कहा कि तेजस्वी 2025 में सीएम पद के उम्मीदवार होंगे? सीएम कौन होगा वह उस समय तय होगा।

कुशवाहा ने छोड़ी पार्टी

बता दें कि लंबे समय से चल रहे टकराव के बाद आखिरकार उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू छोड़ दी है। उन्होंने जदयू के प्राथमिक सदस्यता एवं एमएलसी पद से इस्तीफा देते हुए नई पार्टी बनाने का भी ऐलान किया। सोमवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए कुशवाहा ने नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने का ऐलान किया।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news