Tuesday, September 24, 2024

तेजस्वी यादव ने भगवान शिव का लिया आशीर्वाद, निकले जन विश्वास यात्रा पर

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर यात्रा पर निकलने वाले है उससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने घर राबड़ी आवास में भगवान शिव की पूजा की। इसके बाद साईं बाबा की भी पूजा किया और फिर गाय को गुड़ खिलाया। पूजा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद रही। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि अपने मां की ममता और पिता की क्षमता को लेकर आज जनता के बीच जाएंगे और जनता की आवाज उठाएंगे।

तेजस्वी यादव ने नीतीश पर साधा निशाना

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जनमत को पैर की जूती समझते हैं। नीतीश जी को जो विभाग मे नौकरियां रह गई है वो देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी के पास कोई विजन नहीं है। हमने पवित्र मन से काम किया है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर कंसा तंज

दूसरी तरफ तेजस्वी यादव की इस यात्रा पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनके सेहत के लिए अच्छा होगा, लेकिन ज़ीरो पर ही आउट होंगे, निशान कुछ भी हो जीतेंगे मोदी ही। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वह तो घर में ही यात्रा करते थे अब कम से कम बाहर निकले हैं। मंत्री रहते बिहार के बहुत जिलों में जा नहीं सके, अब मंत्री से हटे हैं तो दौरा करेंगे तो उनके लिए अच्छा रहेगा सेहत के लिए भी अच्छा रहता है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकसभा का चुनाव नजदीक है हम 400 सीट NDA के साथी के साथ जीतेंगे। बिहार की 40 सीट जीतेंगे। RJD ज़ीरो थी ज़ीरो पर आउट होगी। पिछली बार कांग्रेस को एक सीट मिली थी। कांग्रेस को वो भी हासिल नहीं होगा। हर सीट पर लड़ेंगे मोदी, जीतेंगे मोदी पीएम बनेंगे मोदी, निशान कुछ भी जीतेंगे मोदी ही।
बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार में 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। ये यात्रा मुजफ्फरपुर से लेकर अलग-अलग शहरों में की जाएगी. ये यात्रा कुल 32 जिलों से होकर गुजरेगी जहां तेजस्वी जनता को संबोधित करेंगे। यात्रा 1 मार्च तक चलेगी।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news