Thursday, September 19, 2024

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम लेगा यू टर्न, IMD का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा अपडेट

पटना। बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। IMD ने बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान किशनगंज जिले में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगामी दिनों में पछुआ हवा चलने के बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। राजधानी पटना के साथ-साथ आसपास के शहरों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

उत्तर पश्चिम इलाकों के लिए अलर्ट जारी

प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदलने की मूड में है। वहीं उत्तर पश्चिम इलाकों के एक या दो जगहों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, वज्रपात का दौर देखा जा सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 21 फरवरी से मुजफ्फरपुर,सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण के जिलों में बूंदाबांदी का दौर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। आगामी दिनों में पछुआ हवा चलने के बाद पुरवा हवा पांच-छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का आसार है।

शहर अधिकतम पारा न्यूनतम पारा

पटना 29 डिग्री 18 डिग्री

भागलपुर 29 डिग्री 18 डिग्री

बेगूसराय 28 डिग्री 14 डिग्री

मुजफ्फरपुर 29 डिग्री 17 डिग्री

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news