Thursday, September 19, 2024

‘थक गई हैं वो’… राज्यसभा चुनाव में सोनिया गांधी की उम्मीदवारी पर गिरिराज सिंह का बयान

पटना। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से नामांकन दाखिल करने जा रही है। सोनिया गांधी की उम्मीदवारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी थक गई हैं। उन्हें मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे राज्यसभा में आएं।

थक गई हैं सोनिया गांधी

गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी हैं। अब कांग्रेस थकी है या सोनिया गांधी थकी हैं ये तो जनता निर्णय करेगी। थक तो जरूर गई हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वे राज्यसभा में आएं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे निराशा में हैं। राहुल गांधी को लॉन्च कर रहे हैं लेकिन वे लॉन्च नहीं हो पा रहे हैं, लॉन्चिंग पैड पर ही खड़े हैं।

तेजस्वी के दो चेहरे

गिरिराज सिंह ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो बोलते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। तेजस्वी के दोहरे चेहरे हैं। साथ ही गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो वैसे पीएम हैं जिन्हें जनता ने 2014 में चुना है। उनकी लोकप्रियता इस कारण है कि वे जनहित में काम करते हैं। क्यों नहीं कांग्रेस ने शौचालय बनाएं? कांग्रेस ने पानी, सिलेंडर और मकान क्यों नहीं दिए?

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news