Wednesday, September 25, 2024

NDA में शुरू हो गई खटपट! मांझी बोले- एक और मंत्री पद नहीं मिला तो ये अन्याय

पटना। एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हम पार्टी के संरक्षक व प्रदेश के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सरकार बनते ही प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी है। दरअसल उन्होंने एक और मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें महागठबंधन की तरफ से सीएम पद का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने मांग को ठुकरा दिया। बता दें कि मांझी अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को मंत्री बनाना चाहते हैं।

जानिए क्या बोले मांझी

HAM से दो मंत्री की मांग पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि एक निर्दलीय विधायक को एक मंत्रालय मिलता रहा है। हम 5 हैं, 4 MLA और एक MLC तो हमें कम से कम 2 मंत्री जरूर चाहिए। मैंने इस बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। उन्होंने अभी तक सकारात्मक या नकारात्मक बात नहीं कही है। हमें उम्मीद है कि हमें एक विभाग और मिलेगा।

नीतीश ने बीजेपी संग बनाई सरकार

बता दें कि 28 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार ने दो डिप्टी सीएम सहित नौ मंत्रियों के साथ शपथ ली। जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन मंत्री बनाये गए हैं। संतोष कुमार सुमन पहले महागठबंधन में मंत्री थे। लेकिन बाद में इस्तीफा देकर NDA में शामिल हो गए थे।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news