Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • EO पर जानलेवा हमले करने वाला लालू यादव के रिश्तेदार को पुलिस ने दबोचा

EO पर जानलेवा हमले करने वाला लालू यादव के रिश्तेदार को पुलिस ने दबोचा

पटना। राजधानी पटना में राजद अध्यक्ष लालू यादव के करीबी नेता के बेटे ने गुंडई दिखाते हुए एक अफसर के बेरहमी से पीटा है। EO अरविंद कुमार सिंह को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। इसी बीच पटना पुलिस ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला करने मामले में नामजद आरोपी […]

Advertisement
  • January 18, 2024 11:54 am IST, Updated 2 years ago

पटना। राजधानी पटना में राजद अध्यक्ष लालू यादव के करीबी नेता के बेटे ने गुंडई दिखाते हुए एक अफसर के बेरहमी से पीटा है। EO अरविंद कुमार सिंह को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। इसी बीच पटना पुलिस ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला करने मामले में नामजद आरोपी रंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए मामला

घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने कहा कि बिल्डर मनीष कुमार से नागेंद्र यादव (लालू के भतीजे) के बेटे नयन यादव और तनुज यादव का पहले से ही विवाद था। तनुज यादव के घर में जन्मदिन की पार्टी थी। रंजन यादव भी वहां पर मौजूद था। इसी बीच अपार्टमेंट के नीचे ईओ अरविंद कुमार सिंह और बिल्डर मनीष कुमार एक ही गाड़ी से पहुंचे। ईओ की नयन यादव और तनुज यादव से कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि नागेंद्र यादव के बेटे ने अरविंद सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया।

लालू यादव के पोते हैं दोनों

घटना को लेकर अरविंद सिंह के परिजनों ने तनुज यादव, नयन यादव और रंजन यादव समेत अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इसी आधार पर पुलिस ने रंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तनुज यादव और नयन यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि नागेंद्र यादव राजद सुप्रीमों लालू यादव के भतीजे हैं। तनुज ने हमला करते हुए कहा था कि वो लालू यादव के पोते हैं जो बिगड़ना है बिगाड़ लो। इसे लेकर बिहार में राजनीति भी तेज गई है।


Advertisement