Thursday, September 19, 2024

पटना में लालू यादव के करीबी ने की अफसर की बेरहमी से पिटाई, BJP ने बताया जंगलराज

पटना। राजधानी पटना में राजद अध्यक्ष लालू यादव के करीबी नेता के बेटे ने गुंडई दिखाते हुए एक अफसर के बेरहमी से पीटा है। गया डोभी में नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अरविंद सिंह पर मंगलवार, 16 जनवरी की रात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हमला करने वाले नशे में धुत थे। हमलावरों में एक ने अपना नाम तनुज बताया और कहा कि वो नागेंद्र यादव का बेटा है, जो उखाड़ना होगा वो उखाड़ लेना।

जानिए क्या हुआ था?

दरअसल कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पटना के गोला रोड से बोरिंग रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। मंगलवार, 16 जनवरी की रात में नशे में धुत कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके आंख और सिर पर गहरी चोट आई है। घटना के बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया। बता दें कि उन्हें रेल एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है।

पीड़ित के भाई ने लगाया ये आरोप

घटना को लेकर पीड़ित के चचेरे भाई विजय कुमार सिंह ने कहा कि राजद नेता नागेंद्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव ने पदाधिकारी के साथ मारपीट की। तनुज यादव ने धमकी देते हुए कहा कि वह नागेंद्र यादव का बेटा है, जो उखाड़ना होगा उखाड़ लेना। मामले में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है। आरोपी लालू यादव का रिश्तेदार है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच कोई पारवारिक संबंध नहीं हैं।

भाजपा ने बताया जंगलराज

वहीं भाजपा इसे घटना को लेकर राजद पर हमलवार हो गई है। बीजेपी ने इसे जंगलराज बताया है। भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस का बस दिखावा किया जाता है। उन्होंने कहा कि एक और सरकारी अधिकारी को राजद के गुंडों ने पीटा है। लालू यादव के करीबी होने की वजह से आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का जो सीएम दिखावा करते थे वो अब कहां हैं?

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news