Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • नए साल पर बड़ा हादसा, बिहार के 4 मजदूर महाराष्ट्र में जिंदा जले

नए साल पर बड़ा हादसा, बिहार के 4 मजदूर महाराष्ट्र में जिंदा जले

पटना। आज साल 2024 का पहला दिन है। सभी लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। वहीं नए साल के पहले दिन बिहार के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल राज्य के चार मजदूर रविवार को जिंदा जलकर मर गए। मरने वाले सभी लोग बिहार के थे। जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद के छत्रपति […]

Advertisement
  • January 1, 2024 9:04 am IST, Updated 2 years ago

पटना। आज साल 2024 का पहला दिन है। सभी लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। वहीं नए साल के पहले दिन बिहार के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल राज्य के चार मजदूर रविवार को जिंदा जलकर मर गए। मरने वाले सभी लोग बिहार के थे। जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद के छत्रपति संभाजी नगर में दस्ताना फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से 4 लोग बिहार के मधुबनी के रहने वाले थे।

मधुबनी के थे चारों मजदूर

इस घटना में बाबूबरही थाना के जमानिया टोल निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद महबूब, मिर्जापुर डलोखर गांव के मो इकबाल, मो मुस्तफा और मो शाकत की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम करने के बाद ये सभी मजदूर फैक्ट्री में ही सो जाते थे। शनिवार की आधी रात को अचानक से फैक्ट्री में आग लग गई और इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। आग ने पूरी फैक्ट्री को अपने चपेट में ले लिया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया।


Advertisement