Tuesday, October 22, 2024

लालू यादव ने रचा चक्रव्यूह… अब CM नहीं रहेंगे नीतीश, गिरिराज सिंह का बड़ा दावा

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार अब कुछ दिन के ही मेहमान है। जल्द ही वो मुख्यमंत्री पद से हटाए जायेंगे। बता दें कि गुरूवार (28 दिसंबर) को मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने उक्त बातें कही।

लालू यादव ने रचा चक्रव्यूह

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है, पहला चक्रव्यूह- अवध बिहारी को स्पीकर बनाना। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं, ये कुछ दिन के मेहमान हैं। लालू जी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे। उनके पास एक रास्ता यही है कि वह तेजस्वी को सीएम बना दें और दूसरा-JDU का RJD के साथ विलय कर दें। यही दो रास्ता है अगर नहीं माने तो उनका जाना तय है।

जंगलराज 2 आएगा

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मैं ये नहीं कह सकता कि नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर समाप्त हो जायेगा लेकिन उनका जाना अब तय मानिये। वो अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। ये महीना में हो या फिर 10 दिन में या 5 दिन में लेकिन राजद का सीएम बनेगा और तब जंगलराज 2 रिटर्न में आएगा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news