Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Bihar : सीएम नीतीश ने बिहार वासियों को दी विजयदशमी की बधाई, भाईचारे एवं शांति बनाए रखने की अपील

Bihar : सीएम नीतीश ने बिहार वासियों को दी विजयदशमी की बधाई, भाईचारे एवं शांति बनाए रखने की अपील

पटना। पूरे देश में आज मंगलवार को विजयादशमी का त्योहार बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। सीएम नीतीश ने सभी बिहार वासियों को विजयादशमी की बधाई दी है। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट द्वारा प्रदेश वासियों को त्योहार की बधाई दी है। सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है कि […]

Advertisement
CM Nitish Kumar Message
  • October 24, 2023 7:23 am IST, Updated 1 year ago

पटना। पूरे देश में आज मंगलवार को विजयादशमी का त्योहार बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। सीएम नीतीश ने सभी बिहार वासियों को विजयादशमी की बधाई दी है। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट द्वारा प्रदेश वासियों को त्योहार की बधाई दी है। सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकमानाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आगे लिखा कि यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल संरक्षण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

दर्शन करने पहुंचे सीएम नीतीश

दरअसल सीएम नीतीश कुमार बीते रविवार को महाअष्टमी की शाम डाक बंगला चौराहे पर स्थित दुर्गा पुजा पंडाल में गए थे। जहां पूजा समिति की तरफ से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान नीतीश कुमार ने माता रानी के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार सोमवार को महानवमी पर अगमकुआं स्थित शीतला माता के मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने माता दुर्गा की आरती उतारने के बाद नारियल फोड़कर मां को चढ़ाया। यही नहीं सीएम नीतीश कुमार बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी भी गए जहां उन्होंने माता की पूजा की।

आज गांधी मैदान जाएंगे सीएम

बताया जा रहा है कि आज मंगलवार को विजयदशमी पर पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में शाम 5 बजे रावण वध होगा। इसके लिए 4:30 बजे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचेंगे। यहां उनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। आज पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।


Advertisement