Monday, September 23, 2024

सृजन घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, जेल भेजी गयी रजनी प्रिया

पटना। करोड़ों के सृजन घोटाला मामले में फरार चल रही रजनी प्रिया को पटना सिविल कोर्ट ने 21 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसके बाद अब वो बेऊर जेल में रहेंगी। बता दें कि रजनी प्रिया को आज पटना सिविल कोर्ट के सीबीआई न्यायालय में पेश किया गया था।

गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

सृजन घोटाले की मुख्य आरोपी रजनी प्रिया की लंबी समय से तलाश की जा रही थी। एक दिन पहले यानी 10 अगस्त को उन्हें यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद शुक्रवार को उनकी पटना के सिविल कोर्ट में पेशी हुई है। जिसके बाद पटना की सीबीआई कोर्ट ने उन्हें 21 अगस्त तक के लिए बेऊर जेल भेज दिया गया।

100 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार

रजनी प्रिया के वकील अरविंद तिवारी ने जानकारी दी कि अब अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। तब तक रजनी न्यायिक हिरासत में रहेंगी। सीबीआई की तरफ से रिमांड के लिए अर्जी नहीं लगाई गई। बता दें कि सृजन घोटाले में 100 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ है, जिसमें रजनी प्रिया को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस मामले में उनके पति अमित कुमार और सास मनोरमा देवी समेत अन्य कई लोगों पर भी मामला दर्ज था।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news