Monday, September 23, 2024

बिहार भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान, 12 उपाध्यक्ष और 5 महामंत्री बनाये गये

पटना। बिहार भाजपा ने बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रदेश बीजेपी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। सम्राट चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों की बधाई देते हुए कहा कि सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत संकल्प से संगठन को आगे बढ़ाये।

पुराने मंत्रियों का पत्ता साफ़

बता दें कि नयी कमेटी में पुराने महामंत्रियों का पत्ता साफ कर दिया गया है। उनकी जगह पर राजेश वर्मा, जगरनाथ ठाकुर, शिवेश राम, मिथिलेश तिवारी और ललन मंडल को महामंत्री बनाया गया है। इस बार नेतृत्व ने किसी सांसद विधायक, विधान पार्षद को प्रदेश कमेटी में जगह नहीं देने का फैसला लिया था। इसके अलावा 12 नेता प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये हैं।

प्रदेश उपाध्‍यक्ष की जिम्मेदारी इन नेताओं को मिली

  • सिद्दार्थ शम्‍भू
  • डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी
  • राजेंद्र सिंह
  • धीरेंद्र कुमार सिंह
  • शीला प्रजापति
  • अमृता भूषण
  • डॉ. राज भूषण निषाद
  • ललिता कुशवाहा
  • सरोज रंजन पटेल
  • नूतन सिंह (सहरसा)
  • संजय खंडेलिया
  • संतोष पाठक

बीजेपी प्रदेश महामंत्री की सूची

  • मिथ‍िलेश तिवारी
  • ललन मंडल
  • शिवेश राम
  • राजेश वर्मा
  • जग्‍गनाथ ठाकुर

बीजेपी प्रदेश मंत्री की सूची

  • संतोष रंजन
  • गुरु प्रकाश पासवान
  • रत्‍नेश कुमार कुशवाहा
  • त्रिव‍िक्रम सिंह
  • नंदलाल चौहान (सिवान)
  • प्र‍ियम्‍बदा केशरी
  • सरोज झा
  • त्रिव‍िक्रम सिंह
  • संजय गुप्ता
  • रीता शर्मा
  • स्‍वदेश यादव
  • अनिल ठाकुर (पूर्णिया)
  • अमित दांगी (गया)
Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news