Sunday, September 8, 2024

नकली बाल लगाकर दूसरी शादी करने पहुंचा गंजा दूल्हा, लोगों ने जमकर कूटा

पटना। बिहार के गया जिले से एक गंजे दूल्हे की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपने बालों में नकली बाल लगाकर दूल्हा शादी करने पहुंचा था। हालांकि उसकी पोल खुल गई और फिर लोगों ने पकड़कर उसकी धुलाई कर दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जानिए पूरा मामला

घटना गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में आने वाले बजौरा गांव की है। इकबाल नगर का रहने वाला लड़का गंजा था लेकिन शादी करने गया तो उसने नकली बाल लगा लिया। इतना ही नहीं दूल्हे के ऊपर ये भी आरोप लगा है कि यह उसकी दूसरी शादी है। उसने अपनी पहली शादी की बात लोगों से छुपा ली है। अब लोगों ने नकली बाल वाले गंजे दूल्हे की अच्छे से धुलाई कर दी है और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

माफ़ी मांगता रहा दूल्हा

बता दें कि शादी करने पहुंचे दूल्हे के साथ सब ठीक चल रहा था कि अचानक लड़की वालों को पता चला कि यह उसकी दूसरी शादी है। साथ ही में यह बात भी सामने आ गई कि वह गंजा है और उसके सिर पर बाल नहीं है। इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं नकली बालों को लेकर लड़का बार-बार माफ़ी मांगता देखा गया।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news