Friday, September 20, 2024

CM नीतीश ने सुनील सिंह को दी चेतावनी, कहा- लालू के करीबी हैं, ऐसा मत करिए…

पटना। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव तीनों एक साथ गाड़ी से विधानसभा पहुंचे। पहले दिन 16 मिनट के लिए सदन चला और मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद महागठबंधन के विधायकों की बैठक हुई। इस दौरान सीएम नीतीश ने जदयू एवं राजद के विधायकों को बयानबाजी से दूर रहने की नसीहत दी।

बैठक में बिगड़ा माहौल

वहीं बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान भारी बवाल मच गया है। बिहार विधानमंडल दल की बैठक में सीएम नीतीश और RJD MLC सुनील सिंह के बीच बहस हो गई। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद एमएलसी सुनील सिंह की अच्छे से क्लास लगा दी। उन्होंने सुनील सिंह की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोटो खिंचाने की बात कही। इस पर सुनील सिंह भी नीतीश कुमार को जवाब देने के लिए उठे। दोनों नेताओं के बीच गहमागहमी होता देखकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बीच-बचाव करना पड़ा। बैठक के दौरान सीएम नीतीश कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा पर भी भड़क उठे। उन्होंने कांग्रेस विधायक पर भाजपा के संपर्क में रहने का आरोप लगाया।

अफसर अंगुलिमाल और डाकू खड़ग सिंह जैसे

बता दें कि राजद एमएलसी एवं लालू यादव के करीबी सुनील कुमार सिंह ने जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा है कि अशोक चौधरी दलबदलू है और कभी भी नीतीश कुमार को धोखा दे सकते हैं। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करके कहा था कि बिहार सरकार के अफसर डाकू अंगुलिमाल और डाकू खड़ग सिंह जैसे हैं। इशारों के जरिए उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह का केके पाठक प्रकरण में साथ दिया।

नीतीश को देंगे धोखा

इसके अलावा एमएलसी सुनील सिंह ने भवन मंत्री अशोक चौधरी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अशोक चौधरी दलबदलू हैं। हर रोज अपना दल बदलते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राजो सिंह की हत्या में अशोक चौधरी का नाम सामने आया था। इस दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव से पहले अशोक चौधरी नीतीश कुमार को धोखा देंगे।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news