Thursday, September 19, 2024

साढ़े सात साल बाद सदाकत आश्रम पहुंचे राहुल गांधी, बोले- BJP को हराने के लिए एकसाथ मिलकर लड़ेंगे

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पहल पर आज राजधानी पटना में विपक्षी नेताओं की महाबैठक होने वाली है। विपक्षी नेताओं के होने वाले बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार ने राहुल गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इतने साल बाद कार्यालय पहुंचे राहुल

वहीं आज साढ़े सात साल बाद राहुल गांधी सदाकत आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में राहुल गांधी आधे घंटे तक रुके। इस दौरान राहुल गांधी ने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा के वक़्त घायल हुए मजदूर चंदन कुमार को उन्होंने घर की चाबी सौंपी। बता दें कि यूथ कांग्रेस ने 8 लाख रुपए में मजदूर चंदन कुमार का घर बनवाया है।

जानिए क्या बोले राहुल गांधी

कांग्रेस कार्यालय में संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है एक हमारी भारत जोड़ो की और एक तरफ भाजपा की भारत तोड़ो विचारधारा की। भाजपा हिंदुस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश समझ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का मतलब सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा पहुंचाना है वहीं कांग्रेस का मतलब देश के गरीबों के साथ खड़े होना और उनके लिए काम करना है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news