Advertisement
  • होम
  • देश
  • मोबाइल छीने का विरोध किया तो चलती ट्रेन से फेंका: आरा में लड़की 20 मिनट तक पटरी पर पड़ी रही, सिर और सीने में गंभीर चोटें

मोबाइल छीने का विरोध किया तो चलती ट्रेन से फेंका: आरा में लड़की 20 मिनट तक पटरी पर पड़ी रही, सिर और सीने में गंभीर चोटें

आरा-सासाराम रूट पर बदमाशों ने रविवार को मोबाइल छीनने के दौरान एक लड़की को चलती ट्रेन से फेंक दिया। लड़की को सिर, सीने और पीठ में चोटें आईं हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।बताया जा रहा है कि लड़की ने मोबाइल छीनने के दौरान बदमाशों का विरोध किया था। इससे नाराज होकर उन्होंने उसे […]

Advertisement
bihar crime
  • May 5, 2025 6:19 am IST, Updated 10 months ago

आरा-सासाराम रूट पर बदमाशों ने रविवार को मोबाइल छीनने के दौरान एक लड़की को चलती ट्रेन से फेंक दिया। लड़की को सिर, सीने और पीठ में चोटें आईं हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।बताया जा रहा है कि लड़की ने मोबाइल छीनने के दौरान बदमाशों का विरोध किया था। इससे नाराज होकर उन्होंने उसे धक्का दे दिया।घटना के बाद लड़की 20 मिनट पर रेलवे ट्रक पर पड़ी रही। डायल 112 की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले की सूचना मिलते ही रेल SP अमृतेंदु शेखर ठाकुर, एडिशनल SP प्रशांत कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अली हसन अस्पताल पहुंचे। पीड़िता से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली है।

दवा लेने आरा जा रही थी बहन

पीड़िता की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी कामेश्वर सिंह की बेटी तनु कुमारी(20) के तौर पर हुई। तनु के भाई शशि रंजन कुमार ने बताया- ‘चेहरे के लिए होम्योपैथी दवा लेने के लिए बहन आरा जा रही थी। पश्चिमी ओवर ब्रिज के पास बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
पीरो स्टेशन पर उसने सासाराम-पटना पैसेंजर पकड़ी थी। आरा स्टेशन से कुछ दूर पहले पश्चिमी ओवर ब्रिज के पास बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

CCTV की मदद से बदमाशों को पकड़ने में जुटी हुई हैं पुलिस

रेलवे के एडिशनल SP एसपी प्रशांत कुमार का कहना है की – ट्रेन से नीचे फेंकने की सूचना मुझे नहीं मिली है। चोर की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रहा है। वहीं, असिस्टेंट कमांडेंट अली हसन ने बताया- अस्पताल में घायल लड़की से बातचीत हुई है। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।


Advertisement