पटना। बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों को नया पद दिया गया है। इनमें से लगभग आधा दर्जन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों की मुख्य जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। पंकज कुमार दराद को एटीएस का एडीजी नियुक्त किया गया है। उनके पास एडीजी विधि व्यवस्था […]
पटना। बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों को नया पद दिया गया है। इनमें से लगभग आधा दर्जन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों की मुख्य जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। पंकज कुमार दराद को एटीएस का एडीजी नियुक्त किया गया है। उनके पास एडीजी विधि व्यवस्था का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
बीते दिन गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक सीआईजी के एडीजी डॉ. अमित कुमार जैन को मद्य निषेध इकाई का एडीजी बनाया गया है। तकनीकी सेवाएं और संचार के आईजी राकेश राठी को ईओयू साइबर क्राइम के आईजी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। साइबर क्राइम का पद लेते हुए उन्हें विशेष शाखा का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। बी सैप के आईजी रंजीत कुमार मिश्रा को आईजी प्रशिक्षण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। डीआईजी कार्मिक बाबू राम बी सैप मुजफ्फरपुर के डीआईजी बनाए गए हैं।
एससीआरबी के डीआईजी अभय कुमार लाल को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर का डीआईजी सह सहायक निदेशक, रेल डीईआईजी रह राजेंद्र कुमार भील को डीआईजी कार्मिक का प्रभार मिला है। एसपी विधि व्यवस्था बिहार राजीव रंजन वन ईओयू का नय एसपी बनाया गया हैं। बिहार पुलिस अकादमी राजगीर की सहायक निदेशक बीणा कुमारी को नई जिम्मेदारी मिली है। बीणा कुमारी को मुजफ्फरपुर का रेल एसपी बनाया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर के रेल एसपी विनय कुमार को साइबर अनुसंधान की नई जिम्मेदारी मिली है।
बी सैप 17 बोधगया के समादेष्टा चंद्र प्रकाश को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर का सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है। बी सैप 12 और बी सैप 15 भीमनगर सुपौल के समादेष्टा अशोक प्रसाद को एआईजी प्रशिक्षण बिहार बनाया गया है। बिहार पुलिस विभाग के 4 अफसरों का ट्रांसफर भी किया गया है। ट्रांसफर हुए पुलिस अधिकारियों में से 2 को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 2 को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक उपेंद्र प्रसाद को एसपी कार्मिक शशि शंकर कुमार को बी सैप 12 भीमनगर सुपौल का समादेष्टा बनाया गया है।
शशि शंकर के पास बी सैप 15 भीमनगर सुपौल के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार मिला है। साथ ही पुलिस मुख्यालय के एसपी कुंदन कुमार को पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार मिला है।